राशिफल

Rashifal 17 October: आज इन 6 राशियों के सभी कार्य होंगे सफल, उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। हम आपको आज यानि रविवार 17 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। तो पढ़िए Rashifal 17 October 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। व्यवसायिक कौशल को उच्च करने में महती प्रगति के योग रहेंगे। आज आप कामकाज में लगे रह सकते हैं। आपके मन में तारीफ पाने की इच्छा हो सकती है। अपनी बात साफ तरीके से रखें। आज आप हर किसी की भी बात पर भरोसा कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। पारिवारिक कार्यों में धन खर्च होगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे। क्रोध और कामवृत्ति पर संयम आवश्यक है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आकस्मिक धन लाभ होगा। अत्यधिक खर्च हो सकता है। सोच-विचार में ज्यादा डूबे रहने से बचें। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। पैसा उधार देने से बचें। काम का बोझ बढ़ने से थकान हो सकती है। आपकी कही कोई बात किसी को इतनी बुरी लग सकती है कि घर में लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। भाइयों से विवाद हो सकता है। कोई छोटी बात भी आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। आप की उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी।

surya dev

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

एकाग्रता से आपको सफलता मिलने के योग हैं। निपटाया गया काम आपके लिए बहुत हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है। लोग आपका ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में जो आपको नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करने के लिए बड़े जोखिम वाला कोई निवेश ना करें, अन्यथा नुकसान और बड़ा होगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। लेखानादि बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कोई बड़ी परेशानी खत्म हो सकती है। अध्यात्म की ओर आपका रुझान पहले से अधिक रहेगा। नए काम की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा नहीं है। कोई पुरानी बात उजागर होने से परेशानी होगी। कानूनी मामलों से दूर ही रहें। आप धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताओं के बारे में सोच विचार करेंगे। हितशत्रु अधिक प्रवृत्त होंगे। माता-पिता का आपके प्रति प्रेम बढ़ेगा तथा वे आपके लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

प्रत्येक अटके हुए कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक होगी। महिलाओं को पारिवारिक योजना में सभी की ओर से सकारात्मक प्रोत्साहन मिल सकता है। सदस्य यदि आपसे नाराज हैं तो उनको मनाने में कोई कसर न छोड़े। एकतरफ़ा प्यार आपको निराश कर सकता है। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। हेल्थ की बात करें तो सीढ़ियों से उतरते व चढ़ते समय सचेत रहें गिरकर चोट लगने की आशंका है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज चीजों की नए सिरे से शुरुआत करनी पड़ेगी, लेकिन आपके लिए ये अच्छा रहेगा। आज का दिन अपने परिवार जनों के साथ किसी यात्रा की योजना बनाने के लिए बहुत ही अच्छा है। परिजनों के साथ आपकी ये यात्रा बहुत ही अच्छी रहेगी। इससे आपका आपसी प्यार बढ़ेगा और तनाव भी कम होगा। आज आप अपने निर्धारित किए गए कार्य को पूरा करेंगे। आपकी सेहत खराब हो सकती है। आप किसी भी कीमत पर अपने लक्ष्य को पाने की आशा ना छोड़ें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज कलाकार और साहित्यकारों को कोई विशेष अवसर मिल सकता है। कारोबार के सिलसिले में जो लोग कई दिनों से परेशान चल रहे हैं उनको नई उम्मीद की किरण अवश्य मिलेगी तब तक धैर्य का दामन न छोड़े। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। नौकरी और बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा हो सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। युवाओं का सुख-सुविधाओं में समय व्यर्थ हो सकता है।

Hanuman

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज समझौते और धैर्य का मन बना कर चलें। वाणी पर संयम रखें वरना विवाद हो सकता है। आज किस्मत आपका साथ देने वाली है, लेकिन फिर भी आपका पूरा ध्यान नियमित कामकाज को निपटाने पर ही रहेगा। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुज़रने वाला है। अगर आज आप दूसरों के साथ मिलजुलकर रहते हैं तो यह आपके बहुत काम आने वाला है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको आर्थिक मामलों में मजबूती मिलेगी। आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे। दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। अचानक रिश्तेदार के आने से घर का माहौल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्ग दर्शन व सलाह लें। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। बच्चों के करियर के लिए आप उनके गुरु से परामर्श ले सकते है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपकी खुशियों में वृद्धि होगी। अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल पेशेवर मामलों को सहजता से सुलझाने में करें। अगर आप व्यापार करते हैं और आज कोई नयी डील करने वाले हैं तो आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके बिगड़े हुए बोल नुकसान की वजह बन सकते हैं। व्यापार वृद्धि के योग हैं। नए काम मिल सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। संगति का विषेश ध्यान रखें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

पारिवारिक ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जो आपको तनाव दे सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्‍छा है उनकी पढाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। दुश्मन आपसे दोस्ती करने के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है। इससे आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। आप कुछ बातें इग्नोर करें। बच्चों के साथ पिकनिक मनाने किसी अच्छी जगह जा सकते है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। हालांकि जल्द मुनाफा कमाने के चक्कर में आप शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। बेचैनी रहेगी।

आपने Rashifal 17 October 2021 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 17 October 2021 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 17 October 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button