अध्यात्म

इन तीन राशियों पर आगामी छह महीने शनिदेव की रहेगी विशेष कृपा,बनेंगे सभी काम

शनिदेव की वज़ह से इन तीन राशि के जातकों के आगामी समय मे बनेंगे सभी काम

शनि देव को ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही अहम ग्रह माना गया है। जी हां शनि को न्याय करने वाला ग्रह भी बताया गया है। शनि की चाल बेहद धीमी है। यही कारण है कि शनि राशि परिवर्तन में लगभग ढाई वर्ष का समय लेते हैं। इसीलिए शनि का प्रभाव व्यक्ति पर लंबे समय तक बना रहता है। बता दें कि शनि को शांत रखना और शुभ बनाए रखना बहुत ही जरूरी माना गया है। वहीं शनि जब अशुभ होते हैं तो व्यक्ति को बाधाएं और परेशानियां प्रदान करते हैं।

इसके अलावा बात हम शनि की चाल की करें तो 11 अक्टूबर को शनि की चाल बदल गई है। इस दिन से शनि मार्गी हो गए हैं। इस समय शनि मकर राशि में हैं। अब शनि 6 महीने बाद अपनी चाल बदलेंगे और 29 अप्रैल, 2022 को शनि मकर राशि से कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। शनि को ज्योतिष में पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है। शनि के अशुभ प्रभावों से जहां व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, वहीं शनि के शुभ प्रभावों से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है।

6 महीने तक कुछ राशियों पर शनिदेव की विशेष कृपा दृष्टि रहने वाली है। तो आइए जानते हैं आने वाले 6 महीने तक किन राशियों पर रहेंगे शनिदेव मेहरबान…

मेष राशि…

बता दें कि मेष राशि के जातकों पर शनि देव आगामी छह माह काफ़ी मेहरबान रहने वाले हैं। इस दौरान इस राशि के जातकों को धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। वहीं मेष राशि के जातक इस समय जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और मित्रों के साथ भी समय व्यतीत करेंगे। साथ ही साथ कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। वहीं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय काफ़ी शुभ रहने वाला है।

कर्क राशि…

कर्क राशि के लोगों का आगामी समय आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। नया कार्य शुरू करने से लाभ होगा। वहीं इस दौरान धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। अगले छह महीने तक कर्क राशि वाले जातकों को खूब मान- सम्मान मिलेगा और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे वहीं दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और वाहन सुख में वृद्धि होगी।

कन्या राशि…

इस राशि के लोगों को नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। साथ ही साथ मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। इतना ही नहीं आगामी छह महीने तक कन्या राशि के जातक आध्यात्मिक कार्यों काफ़ी रुचि लेंगे।

Back to top button