दिलचस्प

बॉयफ्रेंड का छलका दर्द, बोला- मेरी गर्लफ्रेंड से भयंकर बदबू आती है, उसके पास सो भी नहीं पाता..

'मेरी GF बहुत बास मारती है, उसके साथ सोना मुश्किल है' बॉयफ्रेंड की समस्या सुन लोगों ने दिए मजेदार जवाब

कहते हैं एक अच्छा पार्टनर वही होता है जो आपका एक अच्छा रूममेट भी हो। जब हम किसी से प्यार करते हैं और कुछ घंटों के लिए बाहर मिलते जुलते हैं तो सबकुछ सही चलता है। लेकिन जब यही कपल एकसाथ एक ही छत के नीचे रहना शुरू करता है तो उन्हें एक दूसरे के साथ एडजस्ट करना बड़ा मुश्किल हो जाता है। इस दौरान उन्हें एक दूसरे की कई अच्छी और बुरी आदतों के बारे में पता चलता है। कुछ आदतें तो इतनी बेकार होती है कि उनके साथ एडजस्ट करना भी मुश्किल हो जाता है। अब सोशल मीडिया पर एक बॉयफ्रेंड के साझा किए दर्द को ही ले लीजिए।

Couple

दरअसल एक लड़के ने अपना नाम गुमनाम रखते हुए सोशल मीडिया साइट रिडिट पर अपनी गर्लफ्रेंड की स्टोरी साझा की है। उसने बताया कि मेरी गर्लफ्रेंड से इतनी भयंकर बदबू आती है कि मैं उसके साथ सो भी नहीं पाता हूं। मुझे मजबूरी में रातभर सोफे पर सोना पड़ता है। उसने गर्लफ्रेंड से बदबू आने की वजह भी बताई। लड़के के अनुसार उसकी प्रेमिका 15 दिन में एक बार नहाती है। इस कारण उससे इतनी बुरी गंध आती है कि वह उसे बर्दाश्त नहीं कर पाता है।

couple

लड़के ने कहा कि मैं अपनी प्रेमिका से प्यार करता हूं। उसके साथ तीन सालों से रिलेशनशिप में हूं। हाल ही में हमने साथ रहने का फैसला किया, लेकिन उसके साथ रहते हुए मुझे उसकी न नहाने की गंदी आदत के बारे में पता चला। लड़का अपनी प्रेमिका की यह बुरी आदत देख दंग रह गया। उसने बताया कि साथ रहने के पहले हमे एक दूसरे की दिनचर्या की कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन अब गर्लफ्रेंड की न नहाने की आदत के चलते हमारा रिश्ता टूटने की कगार पर आ पहुंचा है।

लड़के ने कहा कि उसने अपनी प्रेमिका से इस विषय पर बात करने का भी प्रयास किया। उसने अपनी प्रेमिका को शांति से अपनी समस्या बताई लेकिन उसकी बात सुन वह नाराज हो गई। इसलिए अभी तक इस समस्या का हल नहीं निकला है। लड़के की यह दुखभरी कहानी सुन लोगों ने भी कई तरह के कमेंट्स देना शुरू कर दिए।

Couple

एक यूजर ने लिखा कि ‘लड़की की दिनचर्या सच में एक बहुत बड़ी समस्या है।’ वहीं एक अन्य ने कहा कि ‘लोग दो-तीन दिन तक नहीं नहाते हैं ये मैंने देखा है, लेकिन 15 दिन में नहाने वाली बात पहली बार सुन रहा हूं। ये सच में डरावना है।’ फिर एक यूजर ने कहा कि ‘लड़की यदि अपनी आदत न बदले तो आपको उसे छोड़ देना चाहिए। ये आपकी सेहत के लिए भी ठीक नहीं है।’ एक और यूजर लिखता है ‘आप अपनी प्रेमिका के साथ बाथरूम में रोमांस करें। धीरे-धीरे उसका नहाने में इंटेरेस्ट लाएं। शायद बात बन जाए।’

वैसे यदि आपको कोई ऐसा पार्टनर मिल जाए जो रोज नहीं नहाता है तो आप क्या करेंगे?

Back to top button