बॉलीवुड

आर्यन खान को नहीं मिली बेल तो टूट गयी स्वरा भास्कर, कह दी बड़ी बात

बॉलीवुड के प्रमुख भांड शाहरुख़ के नशेड़ी बेटे आर्यन को जमानत न मिलने पर स्वरा भास्कर ने प्रतिक्रिया दी है

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुसीबतें दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार 14 अक्टूबर को मुंबई के सेशन कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर कई देर तक सुनवाई चली। लेकिन इसके बावजूद कोर्ट ने उन्हें हाथोंहाथ जमानत नहीं दी और अपना फैसला 20 अक्टूबर तक के लिए सुरक्षित रख लिया। कोर्ट के इस फैसले से शाहरुख और आर्यन को चाहने वालों को बड़ा झटका लगा। उन्हें उम्मीद थी कि आर्यन को जल्द से जल्द बेल मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

aryan khan

आर्यन खान को बेल न मिलने से कुछ लोग निराश हुए तो कुछ को ये सही फैसला लगा। इस मेटर पर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर का भी रिएक्शन आया है। वे आर्यन को जमानत न मिलने पर बेहद निराश हो गई। अपनी प्रतिक्रिया जाहीर करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट भी किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा – प्योर हैरेसमेंट। इसके साथ ही उन्होंने ‘आर्यन खान बेल’ नाम का हेशटैग भी यूज किया।


स्वरा की इस ट्वीट को अभी तक बारह हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं हमेशा की तरह उनके इस ट्वीट पर भी लोगों के धड़ाधड़ कमेंट्स आ रहे हैं। किसी ने उनकी बात से सहमति जताई तो किसी ने स्वरा को प्रोपोगेंडिस्ट बताया। वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ‘आंटी’ संबोधित करते हुए कहा कि यदि ड्रग केस में कुछ होता है तो वह हैरेसमेंट हो गया? वहीं एक यूजर ने कहा कि कोर्ट ने जो भी फैसला सुनाया है वह पूर्ण रूप से संवैधानिक है। चलिए देखते हैं लोगों ने स्वरा को और क्या क्या कहा..


मैंने आप से यह उम्मीद नहीं की थी। क्या आपको देश की भारतीय न्याय प्रणाली पर यकीन नहीं है? ये हैरेसमेंट कैसे हुए? क्या आप भी हाई (नशे में) हैं?


कम से कम उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई तो हुई। ऐसे भी लोग हैं जो जेल में सालों रहते हैं और तब जाकर उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होती है।


स्वरा भास्कर के अलावा शाहरुख खान की फिल्म रईस के निर्देशक राहुल ढोलकिया ने भी आर्यन खान की जेल की अवधि बढ़ाने पर दुख व्यक्त किया। वैसे स्वरा के इस ट्वीट पर आपकी क्या राय है?

Back to top button