राशिफल

Rashifal 15 October: सर्वार्थ सिद्धि योग में मनेगा यह दशहरा, इन 5 राशियों को मिलेगी सुख समृद्धि

आज दशहरा है। यह त्योहार सत्य, धर्म, और सच्चाई की जीत का प्रतीक है। इस बार दशहरा सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा। राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। हम आपको आज यानि शुक्रवार 15 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। तो पढ़िए Rashifal 15 October 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। यदि नौकरी करते है तो संभल कर काम करें क्योंकि आपको लेकर राजनीति हो सकती है जिससे आपकी छवि को नुकसान पहुंचेगा। अनुमान नुक़सानदेह साबित हो सकता है इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। निराशा में समय व्यर्थ ना गंवाएं बल्कि ये सोचें कि आप किस तरह से अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज व्यवसाय के नए अवसर प्राप्त होंगे और नौकरी के अवसर भी मिलेंगे। आज आपके माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। महिलाएं वाणी पर संयम रखें। काम का बोझ ज्यादा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को आज मुद्दा न बनाएं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। चिंता के विचार आपकी ख़ुशी को बर्बाद कर सकते हैं। आज आपका जोश भी चरम पर हो सकता है। नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है।

Durga maa

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

नवजात शिशु की ख़राब तबियत परेशानी का सबब बन सकती है। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा और प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से आपका नुकसान हो सकता है और आपकी छवि खराब हो सकती है। आप जीवनसाथी की मदद कर सकते हें। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं। कुछ मामलों में एकांत में विचार करें। आपको समाधान भी मिल जाएगा। शाम के वक्‍त प्रियजनों से भेंट होगी और सैर सपाटे मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

रिश्तों से जुड़े कई पहलू आपके लिए खास हो सकते हैं।‌ व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। नौकरी में तरक्की के पूरे आसार बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में संबंध मधुर होंगे। विपरीत लिंग के सहयोग से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रेम में खुद को अविश्वसनीय पात्र न बनाएं। जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें। अपने काम को पूरी तरह समझने के लिए आपको सब्र से काम लेना होगा। सभी के साथ आपसी मेलजोल बनाकर रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा लेगा। मेहनत के बल पर सफलता मिलेगी। यदि आप किसी से प्रेम करते है और कुछ समय से उनसे यह कहने का प्रयास कर रहे है तो आज का दिन उसके लिए उत्तम है। इसलिये बिना कुछ ज्यादा सोचे सच्चे दिल से उन्हें अपने मन की बात कह दे। आज आपका मन ख़ुश होगा और आप अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों पर पैसे ख़र्च करने का आनंद लेंगे। घर परिवार में शुभता सहजता बढ़ेगी। सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप सगे-सम्बंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार-धंधे के सम्बंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। बढ़ते हुए खर्चों के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए आज आपको उधार भी लेना पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की हो। लवमेट के लिए दिन ठीक रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर विचार करना होगा। आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा। लेकिन, आज किसी से भी विवाद न करें और न ही अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। आपका परिवार आपके लिए सहायता का स्त्रोत होगा। वो आपकी हर प्रकार से मदद करने को तैयार रहेंगे, इसलिए उनकी बात जरूर सुनें। आज आपको घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ कुछ समय बिताना चाहिए। पिता से पूरी मदद मिल सकती है।

Durga maa

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी के प्रभाव में आकर आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ सकता है। भागदौड़ अधिक होने के कारण आपकी सेहत गिर सकती है और आपको मौसम का विपरीत प्रभाव झेलना पड़ सकता है, सावधान रहें। ज आप अपने अधूरे सपनों को ले कर कुछ निराशा सी महसूस करेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। समय अच्छा है। कई क्षेत्रों में आप एक साथ सक्रिय भी रहेंगे। नए एग्रीमेंट या नए संबंध बनने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप किसी ऐतिहासिक इमारत के आस-पास सैर-सपाटे की योजना बनाएँ। इससे बच्चों और परिवार के सदस्यों को ज़रूरी ताज़गी मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। कंपटीशन बढ़ सकता है और आपके प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। चोट व रोग से हानि के योग हैं। बुद्धि से कार्य करें। कार्यसिद्धि होगी। मान-प्रतिष्ठा का भंग होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

बिजनेस में कुछ नया करने का मन बन सकता है। हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। आज आप कोई अच्छी योजना बनाने में सफल हो सकते हैं। लवमेट के लिए दिन ठीक रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

पारिवारिक रिश्तेदार मिलने घर आ सकते हैं। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेगे। तनाव तथा चिंता हावी होंगे। जोखिम न उठाएं। प्रोफेशन में परिवर्तन की चाहत के साथ ही पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। कार्यस्थल पर आपको साथियों से सहयोग मिल सकता है। आपके व्यवहार मे बदलाव होगा जो आप के काम-काज के लिए उत्तम होगा लेकिन आपकी आय कुछ खास नही होगी। आरोग्य के प्रति लापरवाह न रहें। किसी बुजुर्ग की मदद करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप अपने पार्टनर को खुश करने के लिए उन्हें बाहर घुमाने के लिए ले जा सकते है। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। किसी के साथ ज़रूरत से जल्दी दोस्ती करने से बचें, क्योंकि इसके चलते आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। किसी भी काम को करने के पहले दोस्तों और अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं।

आपने Rashifal 15 October 2021 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 15 October 2021 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 15 October 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button