बॉलीवुड

जब रेखा की मांग में सिंदूर देखकर घबरा गई थीं जया बच्चन, फ़िर रेखा ने बताया सिंदूर क्यों लगाती है

बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं। जिनकी उम्र भले ही ज्यादा हो गई हो, लेकिन वह आज भी काफ़ी खूबसूरत और हसीन दिखती हैं। इन्हीं में से एक अभिनेत्री हैं रेखा। बॉलीवुड की यह सदाबहार अभिनेत्री भले अपने जीवन के 66 वें बसंत में जी रही हो, लेकिन उनकी खूबसूरती के आगे आज की नई अभिनेत्रियां भी पानी भरती नज़र आती है। रेखा आज भी किसी अप्सरा से कम नहीं दिखती। जिसकी वज़ह से आज भी वह जिस भी इवेंट में पहुँच जाएं। वहां चार चांद लग जाते हैं।

rekha

बता दें कि रेखा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनके फिल्मी करियर से ज्यादा चर्चे उनकी पर्सनल लाइफ के होते हैं। रेखा की जिंदगी में अगर कोई साथ है तो सिर्फ प्यार, शादी, धोखा, नफरत, तन्हाई जैसे शब्द। जिन्होंने कभी रेखा का साथ नहीं छोड़ा। उम्र के लगभग हर पड़ाव पर उनका इन शब्दों से सामना होता रहा। वरना तो रेखा अकेले ही जीवन जीने पर मजबूर हैं।

Rekha

गौरतलब हो इत्ता कुछ होने के बाद भी रेखा 66 साल में भी बेहद ही जवां दिखाई देती हैं। उम्र का कोई भी पड़ाव रहा हो। रेखा का स्टाइल और मेकअप सबसे अलग ही नजर आया। जिसमें उनका सिंदूर लगाना कई बार सवालों के घेरे में भी रहा। लोगों के मन में हमेशा ये सवाल उठता रहा कि आखिर रेखा किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं।

बॉलीवुड के गलियारों में भी जब पहली बार रेखा को सिंदूर लगाए लोगों ने देखा था तो वे हैरत में पड़ गए थे। लेकिन रेखा तो अपनी बनाई रेखा पर ही चलने वाली थी। फ़िर कुछ कुछ भी कहें, लोगों का काम है कहना। कहा ये भी गया कि रेखा ने अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर अपनी मांग में भरा है। हालांकि रेखा ने खुद इस बात से पर्दा उठाया था कि वो अपनी मांग में सिंदूर क्यों भरती हैं?

एक समय सिंदूर देखकर घबरा गई थीं जया बच्चन…

Rekha

यह क़िस्सा है साल 1980 का। जब सबसे पहले रेखा सिंदूर लगाकर ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में पहुंची थी। उस दौरान रेखा की मांग में सिंदूर देखकर हर कोई हैरान रह गया था। वहां अमिताभ बच्चन के साथ पहुंची जया बच्चन भी यह देख घबरा गई थीं।

बता दें कि ये वही दौर था जब रेखा और अमिताभ के अफेयर की खबरें भी उड़ रही थीं। उस दिन ऋषि-नीतू से ज्यादा रेखा ने लाइमलाइट बटोरी थी। कई लोग इस तरह की बातें भी कर रहे थे कि कहीं अमिताभ ने रेखा से शादी तो नहीं कर ली? जया के मन में भी डर था कि कहीं वाकई लोगों का कहना सच ना साबित हो जाए।

Rekha

फ़िर रेखा ने बताया क्यों लगाती हैं सिंदूर?…

हालांकि रेखा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस सवाल का जवाब दिया था कि वो मांग में सिंदूर क्यों भरती हैं। उन्होंने बताया था कि वो किसी के नाम का सिंदूर अपनी मांग में नहीं भरती हैं बल्कि फैशन के तौर पर उसे लगाती हैं। रेखा ने कहा था कि उनपर सिंदूर बहुत अच्छा लगता है, उनके मेकअप के साथ सूट करता है। इसलिए वो इसे लगाना पसंद करती हैं।

बता दें कि रेखा ने अपनी तरफ़ से तो सफ़ाई पेश कर दी थी लेकिन बातें फिर भी कई बनती रही हैं। ऐसा भी कहा जाता रहा कि रेखा, संजय दत्त से बेइंताह प्यार करने लगी थीं। दोनों ने शादी की थी। संजय के नाम का ही सिंदूर रेखा मांग में भरती हैं। अब असल सच क्या है इसपर कह पाना बेहद मुश्किल है, लेकिन सच यही है कि रेखा सिंदूर आज भी लगाती है।

विनोद मेहरा से शादी बना रहा मिस्ट्री…

Rekha

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेखा ने विनोद मेहरा से मंदिर में चुपके से शादी की थी। लेकिन जब विनोद पत्नी रेखा को घर लेकर पहुंचे तो उनकी मां ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। विनोद की मां को रेखा बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थीं। यहां तक कि वो रेखा को मारने के लिए हाथ में चप्पल लेकर उनके पीछे भागी थीं। घर में लड़ाई बढ़ती देख रेखा ने विनोद का घर छोड़ दिया था। हालांकि बाद में विनोद ने रेखा से घर वापस आने को कहा लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। रेखा बेहद डर गई थीं।

रेखा ने शादी से किया था इंकार…

Rekha

बता दें कि विनोद और रेखा की शादी की पुष्टि आज भी नहीं हुई है। रेखा ने सिमी ग्रेवाल के शो में इस बात से साफ इंकार किया था कि उनकी शादी कभी विनोद मेहरा से हुई थी। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, विनोद मेहरा की तीन शादियां हुईं। विनोद ने 1987 में किरण से शादी की लेकिन उसके दो साल बाद ही 1990 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

वहीं हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में हुआ था। उनका नाम भानुरेखा गणेशन उर्फ रेखा है। इन्होंने बतौर बाल कलाकार वर्ष 1966 में तमिल फिल्म ‘रंगुला रत्नम’ से अभिनय की दुनिया में अपना पहला कदम रखा था। वर्ष 1970 में फिल्म सावन भादों से उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर का आगाज किया। अपने 50 से ज़्यादा वर्षों के फिल्मी करियर में रेखा ने 180 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।

rekha

उमराव जान सिलसिला , सुहाग , मिस्टर नटवरलाल , खूबसूरत , मुकद्दर का सिकंदर , खून भरी मांग आदि उनके करियर की हिट फ़िल्मे रही। इन्होंने मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। जिनकी जल्द ही 1991 में मौत हो गई। जिसके बाद भी रेखा अपनी मांग में सिंदूर भरती है। जिसके कारण यह सवाल हमेशा उठता रहता कि उनकी मांग में आख़िर किसके नाम का सिंदूर रहता। बता दें कि रेखा की जिंदगी पर ‘रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी, नामक किताब भी लिखी गई है। जिसके लेखक यासर उस्मान हैं।

Back to top button