Trending

पानी मांगने पर मुस्लिमों के मुँह में बोतल के ढक्कन ठूस देते हैं चीनी सैनिक, जानिए वजह…

पानी मांगने पर उइगर मुसलमानों के मुँह में बोतल के ढक्कन ठूस देते हैं चीनी सैनिक, जानिए दर्द की ये बेइंतहा कहानी...

दुनिया के कई देश ऐसे हैं, जहां खुले-आम मानवाधिकारों का उल्लंघन होता है। जी हाँ मानवाधिकार के उल्लंघन का ताज़ा उदाहरण अफगानिस्तान में देखा जा सकता है, जहां के नागरिकों ख़ासकर महिलाओं पर तालिबानी अत्याचार कर रहें हैं। वहीं दुनिया के मानचित्र पर चीन नाम का देश भी है। जहाँ उइगर मुसलमानों पर तालिबान जैसा ही क्रूर अत्याचार होता है। जी हां बता दें कि ड्रैगन की बात नहीं सुनने पर उइगरों को शिन्जियांग प्रांत के डिटेंसन सेंटर्स में कई तरह की अमानवीय यातनाएं दी जाती हैं। गौरतलब हो कि चीन के एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने ब्रिटेन के स्काई न्यूज को दिए इंटरव्यू में मुसलमानों पर होने वाले जुल्म का खुलासा किया है।

China Muslim

बता दें कि नाम न बताने की शर्त पर इस पुलिस अधिकारी ने बताया कि चीनी डिटेंशन सेंटर में उइगर मुसलमानों के मुंह में पाइप डालकर हाथ-पैर बांध दिए जाते हैं। इतना ही नहीं पानी मांगने पर चीनी सैनिक उइगर मुसलमानों के मुंह में पानी के बोतल का ढक्कन तक कस देते हैं।

मालगाड़ी में भरकर उइगर मुसलमानों को भेजते हैं डिटेंशन सेंटर…

China Muslim

बता दें कि इस चीनी पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि उइगरों को चीन के सैनिक मालगाड़ी में भरकर डिटेंसन सेंटर्स लाते हैं। भूख लगने पर इन्हें खाना तक नहीं दिया जाता। इन्हें कई दिनों तक भूखा छोड़ दिया जाता है। ज्यादा विरोध करने पर चीनी सैनिक एक ही हथकड़ी में दो-दो लोगों को बांध देते हैं। कभी-कभी तो इन अल्पसंख्यक समुदाय को पीट-पीटकर मार भी दिया जाता है। हालांकि, चीन ने इन आरोपों से इनकार किया है और पूर्व पुलिसकर्मी को सदी का सबसे बड़ा झूठा बताया है।

उइगरों पर जुल्म की क्या है कहानी…

China Muslim

गौरतलब हो कि चीन एक अभियान के तहत इन मुसलमानों को खत्म करना चाहता है। शिन्जियांग प्रांत में इन उइगर मुस्लिमों की आबादी रहती है। ये चीन से अलग होना चाहते हैं, जबकि चीन किसी भी हाल में ये हिस्सा नहीं छोड़ना चाहता। विरोध करने वालों पर चीनी सैनिक हर तरह के जुल्म करते हैं। हालांकि चीन इन आरोपों से हमेशा इनकार करता रहा है।

बाथरुम जाने तक की मनाही…

वहीं ब्रिटिश के स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिटेंशन सेंटर से भागने की कोशिश करने वालों से तो और भी ज्यादा अमानवीय व्यवहार किया जाता है। ऐसे लोगों के सिर पर चीनी सैनिक के द्वारा जोर से मारा जाता है, ताकि वो घायल हो जाए और भाग ना सके। इतना ही नहीं भागने के डर से उइगरों को शौचालय तक नहीं जाने दिया जाता है।

पूर्व पुलिसकर्मी के मुताबिक, 2019 में गिरफ्तार किए गए उइगरों का सिर मुंडा दिया गया था और आंखों पर पट्टी बांधकर ट्रेन से ले गए थे। उइगरों पर दबाव डालने के लिए कई तरीके इस्तेमाल किए जाता हैं। उनके पैरों में लाठियों से मारा जाता है। ठंडा पानी डालते हैं। इतना ही नहीं इस पूर्व पुलिसकर्मी ने बताया कि वो चीन में एक सैनिक और उसके बाद देश की ओर से जासूस के रूप में काम कर चुका है।

आरोपों को चीन ने सिरे से नकारा…

China Muslim

वहीं आख़िर में बता दें कि बीजिंग में एक कार्यक्रम के दौरान चीनी सरकार ने इन आरोपों से इनकार किया है। शिन्जियांग सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि चीन कानून का पालन करने वाला देश है और गलत तरीके से किसी को भी गिरफ्तार और प्रताड़ित नहीं करता है। पुलिसकर्मी द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं। शिन्जियांग के अफसर ने मानवाधिकारों के हनन की सभी रिपोर्टों का भी खंडन किया है।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ https://ciesas.edu.mx/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d