राशिफल

Rashifal 13 October: आज महाअष्टमी के दिन मां दुर्गा इन 4 राशियों की सभी मनोकामनाएं करेगी पूरी

नवरात्रि में अष्टमी तिथि का बहुत महत्व होता है जिसे महा अष्टमी कहा गया है। इस दिन मां दुर्गा की महागौरी स्वरूप में पूजा की जाती है। हम आपको आज का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। हम आपको आज यानि बुधवार 13 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। तो पढ़िए Rashifal 13 October 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बचें। सफलता हाथ लग सकती है। लवमेट के साथ डिनर करने जा सकते है। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश मिले, नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। इस राशि के जो लोग सिंगिंग का शौक रखते है, उन्हें किसी शो में गाने का मौका मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे। बिना सोचे समझे जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें वरना बाद में पछताएंगे। आपके ज्यादातर अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आज लिए गए फैसले लंबे समय तक अच्छा असर दिखाएंगे। फायदेमंद लोग आपसे अचानक मिल सकते हैं। छोटी कारोबारी यात्रा होने की भी संभावना है। आज का दिन आपके लिए खुशी और संतुष्टी भरा रहेगा। ये दिन आपके लिए बड़ी सफलताओं वाला है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज सामान्य कार्यों के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आप अपनी जान-पहचान के जरिये अपने व्यावसायिक और सामाजिक जीवन में सफलता पाएंगे। शादीशुदा लोग अपने वैवाहिक जीवन का खुलकर मजा ले सकतें हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। इस रिश्ते को बनाए रखें क्योंकि इससे आपके जीवन में बहुत से बदलाव आएंगे। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। इसलिए ध्यान रखें।

maa durga

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप बिना डर निर्णय ले जो की आपके भविष्य के लिए अच्छे साबित हो। पैसों के मामले में आपका काम नहीं रुकेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। लोगों के मन में क्या चल रहा है, यह आप समझ जाएंगे। निजी और पारिवारिक जीवन में सफलता और संतुष्टी मिल सकती है। जमीन खरीदने की योजना बनेगी। फ़िल्म से संबंधित लोग लाभान्वित होंगे। आज के दिन आपको संभलकर चलना होगा, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज शाम को मंदिर में घी का दीपक अवश्य जलाये जिससे आपके सारे कष्ट दूर हो सके। पुराना विवाद खत्म हो सकता है। नौकरी में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। अनुभवी लोगों की सलाह लेकर कोई काम करें। आपके प्रियजन ख़ुश हैं और आपको शाम के लिए उनके साथ कोई योजना बनानी चाहिए। किसी से आँखें चार होनी की काफ़ी संभावना है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज के दिन आप इसका पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं। धन लाभ के योग भी आज बन रहे हैं। बिजनेस में नए फायदेमंद एग्रीमेंट हो सकते हैं। नई संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। काम में लापरवाही मंहगी पड़ सकती है। अधिकारियों से विवाद हो सकता है। घर में कुछ बदलाव आपको काफ़ी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएँ उनके सामने ज़ाहिर करने में क़ामयाब रहेंगे जो आपके लिए ख़ास हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

धार्मिक स्थलों पर जाना आपके अच्छा रहेगा। किसी पसंदीदा व्यक्ति से भी संपर्क हो सकता है। अपनी सेहत पर ध्यान दें खान-पान में सावधानी रखें। यदि वजन बढ़ रहा है तो उसके रोकथाम के लिए कारगर उपाय करें। यदि आप विवाहित है तो पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। उनके द्वारा आपकी हर काम में सहायता की जाएगी जिस कारण दोनों के बीच आपसी प्रेम में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। आस-पड़ोस के लोगों के साथ तालमेल बना कर चलें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपकी मानसिक ऊर्जा चरम सीमा पर रहेगी। स्वास्थ्य पर अधिक व्यय हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आपको मुश्किलें भी अवसर के रूप में दिखेंगी और ये आज आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा। मुश्किलों से लड़ने का आपका ये स्वभाव आपको जिंदगी में बहुत आगे ले जाएगा। आप बहुत लंबे समय से कुछ अभिव्यक्त करना चाह रहे हैं लेकिन कर नहीं पा रहे हैं। नौकरी में कार्यभार रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धनु राशि वाले अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए बिजनेस का कोई भी फैसला सावधानी पूर्वक लें। बातचीत, यात्रा और शिक्षा के मामले आपके लिए खास रहेंगे। व्यापारियों को मुनाफा होगा। आपसी मतभेदों को भुलाकर अपने रिश्तों को कायम रखने का दिन है। आप पाएंगे कि हालात पहले की अपेक्षा ज्यादा अच्छे रहेंगे। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। उत्तम भोजन और स्त्री सुख मिलेगा। महत्वपूर्ण काम करने से आपको थकान महसूस होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको अतिरिक्त कार्य करना पड़ सकता है। हालांकि इस समय आपको काम से जी चुराने से बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य के साथ कहा-सुनी के चलते माहौल थोड़ा बोझिल हो सकता है, लेकिन यदि आप स्वयं को शान्त रखें व धैर्य से काम लें तो सबका मूड बढ़िया कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी आपका रिश्ता मजबूत होगा। लेनदेन के मामलों में लापरवाही से नुकसान होने की भी संभावना है।

maa durga

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको आराम करने की जरूरत है। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। जल्दबाजी में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। आवश्यकता होने पर ही कर्ज की ओर बढ़ना चाहिए क्योंकि वर्तमान समय में सुख-सुविधाएं के कारण लिया गया कर्ज आपको भविष्य में दिक्कत दे सकता है। भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। कोई कानूनी फैसला अब आपके हक में रहेगा। अब आपको अपने प्रयासों का फल मिल सकेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज किसी खास काम में आपका समय और पैसा ज्यादा लग सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं और काफी प्रयासों के बावजूद भी आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आप धैर्य रखें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। किसी भी परिस्थिति में साहस व उम्मीद को न छोड़ें। आज आपको सावधान रहना होगा।

आपने Rashifal 13 October 2021 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 13 October 2021 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 13 October 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button