बॉलीवुड

मेकअप के बिना कुछ ऐसी लगती हैं जान्हवी कपूर, देखें बाकी यंग हीरोइनों का हाल

बॉलीवुड सितारों को लेकर लोगों में अच्छा खासा क्रेज देखने को मिलता है। लोग इनकी सुंदरता और ग्लैमर से बड़े आकर्षित होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 90 प्रतिशत फिल्मी सितारें सिर्फ मेकअप में ही अच्छे लगते हैं। बिना मेकअप के वे भी साधारण जनता जैसे दिखते हैं। इनमें से कुछ को तो आप बिना मेकअप पहचान भी नहीं पाएंगे। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड सितारों की बिना मेकअप वाली कुछ दुर्लभ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor)

श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ब्यूटी की वजह से छाई रहती है। लेकिन इस फोटो में वह बिना मेकअप के काफी अलग दिख रही हैं। खासकर उनके आंखों के नीचे के काले घेरे (डार्क सर्कल) कुछ ज्यादा ही हाइलाइट हो रहे हैं।

सारा अली खान (Sara Ali Khan)

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा ने बॉलीवुड में काफी नाम कमा लिया है। वे अपनी ब्यूटी और एक्टिंग दोनों के लिए फैंस के बीच लोकप्रिय हैं। फिल्मों में आने से पहले सारा काफी मोटी थी। उनकी आंखों पर बड़ा सा चश्मा भी हरदम रहता था। लेकिन बॉलीवुड में आने के लिए उन्होंने खुद को बदल लिया। अब वे बिना मेकअप के भी अच्छी लगती हैं।

दिशा पाटनी (Disha Patni)

दिशा पाटनी को कई लोग नेशनल क्रश भी कहते हैं। उनकी फिटनेस और लुक काफी अकार्षक है। फिल्मों में बड़ा नाम करने के लिए वे अभी भी स्ट्रगल कर रही हैं। दिशा को बिना मेकअप देखने पर वह एक साधारण सी लड़की लगती है। उन्हें पहचानना भी कठिन हो जाता है।

अनन्या पांडे (Ananya Pandey)

चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी अपने क्यूट लुक और कमाल की खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। अनन्या की सुंदरता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वे मेकअप के साथ और मेकअप के बिना दोनों ही स्थिति में अच्छी लगती हैं। उनकी प्यारी सी मुस्कान किसी का भी दिल जीत लेती है।

रकूल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh)

रकूल प्रीत सिंह पहले साउथ की फिल्मों में दिखा करती थी, लेकिन अब उन्होंने बॉलीवुड का रुख कर लिया है। रकूल प्रीत को बिना मेकअप के पहचान पाना थोड़ा मुश्किल काम हो सकता है। वह मेकअप के साथ ही अच्छी लगती हैं।

फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh)

दंगल फिल्म से लोकप्रिय हुई फातिमा सना शेख भी ऑनस्क्रीन बला की सुंदर दिखती हैं। लेकिन जब उन्हें बिना मेकअप देखा जाए तो वह ठीक ठाक लगती हैं।

पलक तिवारी (Palak Tiwari)

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) खूबसूरती के मामले में मां को टक्कर देती है। वह जल्द ही रोजी फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। पलक बिना मेकअप के काफी अलग दिखती हैं। इस हालत में उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो जाता है।

आलिया फर्नीचरवाला (Alaya Furniturewala)

आलिया फर्नीचरवाला बॉलीवुड हीरो सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ फिल्म जवानी जानेमन में दिखाई दी थी। फिल्म में उनका  स्टाइल और ग्लैमरस लुक लोगों को बड़ा पसंद आया था। हालांकि बिना मेकअप मामला थोड़ा उल्टा पड़ जाता है। उन्हें पहचानने के लिए दिमाग पर जोर देना पड़ता है।

मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar)

मिस वर्ल्ड 2017 रह चुकी मानुषी छिल्लर जल्द ही अक्षय कुमार (Akshay Kuamar) के साथ फिल्म पृथ्वीराज से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वे बिना मेकअप पहचान में ही नहीं आती हैं।

सई मांजरेकर (Saiee Manjrekar)

सई मांजरेकर (Saiee Manjrekar) बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी हैं। वे सलमान खान के साथ दबंग 3 से फिल्म इंडस्ट्री में आई थी। हालांकि उन्हें बॉलीवुड में कोई खास पहचान नहीं मिल पाई है। वे सिंपल लुक में भी बहुत प्यारी लगती हैं।

Back to top button