दिलचस्प

अपनी शादी में खुद कार चलाकर पहुंची दुल्हन, ड्राइविंग के साथ जोरदार डांस भी किया, देखें Video

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां आए दिन हर टाइप के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर शादी से जुड़े वीडियो सबसे अधिक पसंद किए जाते हैं। इनमें भी यदि वीडियो में दुल्हन दिख जाए तो सोने पर सुहागा होता है। दुल्हन से जुड़े वीडियो लोग धड़ाधड़ देखते हैं। हर किसी को दुल्हन में कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी होती है। ऐसे में आज हम आपको नई नवेली दुल्हन का एक ऐसा शानदार वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देख आपका दिल खुश हो जाएगा।

bride-drives-car-to-reach-wedding-hall-while-dancing

आमतौर पर सभी लड़कियां अपनी शादी को लेकर बड़ी उत्साहित रहती हैं। वह इस खास दिन का इंतजार बरसों से करती हैं। फिर यदि उसे दूल्हा भी अपनी पसंद का मिल जाए तो उससे रहा नहीं जाता है। वह जल्द से जल्द अपने प्यार संग सात फेरे लेना चाहती है। शायद ऐसा ही कुछ हाल इन दिनों वायरल हो रही इस दुल्हन का भी था।

दरअसल सोशल मीडिया पर कार दौड़ाती एक दुल्हन बड़ी वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की दुल्हन के कपड़े पहन कार ड्राइव कर रही है। वह दुल्हन के लिबाज में बला की खूबसूरत लग रही है। दुल्हन अपनी शादी से पहले खुद ही कार ड्राइव कर रही है। आमतौर पर शादी वाले दिन वह कार में पीछे बैठी रहती है और कार कोई दुसरा शख्स चलाता है। लेकिन यहां तो दुल्हन की खुशी इतनी अधिक है कि वह खुद ही कार चला अपने शादी समारोह में जाना चाहती है।

एक दिलचस्प बात ये होती है कि कार चलाते हुए दुल्हन बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस और लिपसिंक भी करती है। वह बॉलीवुड फिल्म ‘विवाह’ के गाने ‘मिलन की देरी…’ पर लिपसिंक करते हुए कमाल के एक्सप्रेशन्स देती है। ऐसा करते हुए वह बेहद क्यूट लगती है। दुल्हन के चेहरे की खुशी और शादी का उत्साह देख हम भी मुस्कुराने लगते हैं।

दुलहान का यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है। इस वीडियो को witty_wedding नाम के पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ वह कैप्शन में लिखता है – जब दुल्हन विवाह स्थल पर जाने के लिए इंतजार नहीं कर पाती और चीजों को खुद हाथ में लेने का फैसला करती है।

देखें वीडियो

वीडियो के ऊपर लोग बड़े दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा कि ‘लगता है दुल्हन को अपनी पसंद का दूल्हा मिल गया।’ फिर एक यूजर कहता है ‘दुल्हन अपनी शादी को लेकर कितनी खुश दिख रही है। मैं तो अपनी शादी के पहले काफी नर्वस और डरी हुई थी।’ एक अन्य कमेंट आता है ‘इस दुल्हन की खुशी देख लगता है कि मम्मी पापा लव मैरिज के लिए मान गए।’ एक और शख्स लिखता है ‘मुझे ये बात अच्छी लगी कि लड़की अपनी शादी से खुश है। उसके ऊपर किसी प्रकार का दबाव नहीं है। हर किसी को अपनी शादी में ऐसा ही खुश रहना चाहिए।’

वैसे आपको दुल्हन का यह अंदाज कैसा लगा हमे कमेंट में जरूर बताएं।

Back to top button