बॉलीवुड

Video: लेबर रूम से नेहा धूपिया का वीडियो आया सामने, पत्नी को कुछ ऐसे संभालते दिखे थे अंगद बेदी

मां बनना दुनिया का सबसे प्यारा एहसास होता है। जब कोई महिला मां बनती है तो पूरे घर को खुशी होती है। मां बनने के दौरान महिला को बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। वह 9 महीने बच्चे को अपनी कोख में पालती है। इन नौ महीनों में उसे अपने खान पान से लेकर सेहत तक सबकुछ अच्छे से मेंटेन कर के रखना होता है। उसकी सेहत का सीधा असर होने वाले बच्चे पर पड़ता है। फिर जब 9 महीनों बाद डिलीवरी का समय आता है तो मां खुश होने के साथ काफी नर्वस या डरी हुई भी होती है।

डिलीवरी के समय आपको कितना दर्द होता है इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। ऐसे समय यह जरूरी होता है कि महिला को मानसिक रूप से सपोर्ट दिया जाए। उसके परिवार के लोग, खासकर उसका पति इस दौरान उसे मेंटली सहारा दे। इससे महिला को हिम्मत मिल जाती है और उसकी डिलीवरी आसान हो जाती है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी ने भी किया।

गौरतलब है कि 3 अक्टूबर को नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर एक बेटे ने जन्म लिया। दोनों ने अभी तक अपने बेबी बॉय का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है, लेकिन अंगद नेहा की प्री एंड पोस्ट डिलीवरी से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इन तस्वीरों और वीडियो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि अंगद ने नेहा की डिलीवरी के दौरान उसका कितना अच्छे से ख्याल रखा है।

अंगद ने नेहा का डिलीवरी के लिए जाने के चंद मिनटों पहले का एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में नेहा और अंगद हॉस्पिटल में दिखाई दे रहे हैं। नेहा हॉस्पिटल यूनिफॉर्म में ऑपेरेशन थिएटर के बाहर खड़ी हैं। वे थोड़ी नर्वस लग रही हैं। इसके बाद वह अपने पति अंगद को गले लगाती हैं। फिर ओटी रूम में एंटर हो जाती हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अंगद कैप्शन में लिखते हैं ‘ओटी रूम में जाने के पहले की नर्वसनेस, नेहा धूपिया आप एक बहादुर महिला हैं।

यह वीडियो नेहा और अंगद के फैंस को बड़ा पसंद आ रहा है। लोगों को ये बात बड़ी अच्छी लग रही है कि अंगद अपने पति होने का फर्ज निभा रहे हैं और नेहा को मेंटली और फिजिकली पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। यह हर पत्नी की जरूरत होती है। तो चलिए बिना किसी देरी के आप भी यह वीडियो देख लीजिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)


अंगद बेदी और नेहा धूपिया के इंस्टाग्राम अकाउंट खंगालने पर पता चलता है कि पति पत्नी के बीच बहुत प्यार है। खासकर अंगद ने अस्पताल में अपनी बीवी नेहा पर खूब प्यार लुटाया है। कपल के बीच की इंटीमेसी, प्यार और खुशी देख फैंस को बड़ा अच्छा लग रहा है। बताते चलें कि नेहा जब अस्पताल में थी तो उनसे मिलने उनकी खास दोस्त और सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान भी आई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)


काम की बात करें तो नेहा जल्द ही सनक और अ थर्सडे जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी।

Back to top button