राशिफल

Rashifal 10 October: चौथे नवरात्र पर बरसेगी मां स्कंदमाता की कृपा, इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य

आज शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है, लेकिन पंचमी तिथि होने के कारण इस दिन मां दुर्गा के पांचवें रूप मां स्कंदमाता की पूजा की जाएगी। हम आपको आज का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। हम आपको आज यानि रविवार 10 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। तो पढ़िए Rashifal 10 October 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलने से आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। नए अवसर भी मिलेंगे। निजी और कामकाजी जीवन में प्रसन्नता और सकारात्मकता रहेगी। आपके मन में पहले से कोई शंका है तो वो दूर कर लें। आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। व्यापारियों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी।

maa

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। आज का दिन आपके लिए अन्‍य दिनों की अपेक्षा अधिक लाभ वाला हो सकता है। साझे में किया गया व्यापार फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को आज आप काफी हद तक पूरा कर पाएंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नई योजना बनेगी। शत्रुओं की आज एक नहीं चल पाएगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। व्यक्तिगत समस्याएं हल होंगी। जमीन-जायदाद खरीदने में आपका ध्यान रहेगा। निवेश की योजना बन सकती है। अचानक सूझने वाली बात या अचानक मिलने वाला कोई व्यक्ति आपको फायदा दे जाएगा। आज आपका मन जो भी करने को करे वो काम जरूर करें। सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। अपनों के साथ दिन आनंद में बीतेगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल रहेगा। आज अपने लक्ष्य को पाने के बारे में गंभीर विचार करेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिलेंगे। आज किसी भी कार्य को आप पूरी मेहनत से करें। आपके स्वभाव में गुस्से की बढ़ोतरी होगी। शरीर में आलस्य बना रहेगा। सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आज आप कुछ नया और अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज लाभदायी होगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार करके ठीक किया जा सकता है। ऑफिस या फील्ड में कोई बड़ा बदलाव करने का मूड रहेगा। आज की बेकार की बातों में अपना समय बर्बाद करने से अच्छा है कि आप चुप रहें। मन पवित्र रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है। किसी काम को करने से पहले धैर्य रखें। कोई आपका काम बिगाड़ने की कोशिश करेगा। आज बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। आप जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे। ये बदलाव आपकी सेहत को बेहतर करेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। सरकारी नौकरी के इच्छुक लोगों को सरकारी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। बेहतर होगा पैसों के मामले में आप जल्दबाजी न करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज सेहत थोड़ी नाजुक रह सकती हैं। किसी बड़े काम के होने से प्रसन्नता रहेगी। आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता प्राप्‍त होने से मन प्रसन्‍न रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। काफी समय से अटके कामों में गति आएगी। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। अगर बात पैसों की करें तो आज अनुमान लगाना नुकसानदेह साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। आज आप नए काम करने की सोचेंगे। करियर में चीज़ें बेहतर होंगी। आज सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा। फ़ास्ट फ़ूड खाने से बचें। बड़ी डील सोच-समझ कर ही करें। मन पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। किसी महत्वपूर्ण मामले पर आपकी राय लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आयात-निर्यात के कार्यों के लिए दिन काफी अच्छा है। पैसों और बिजनेस के मामलों पर ध्यान देना होगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। सामाजिक सम्मान भी बढ़ सकता है। प्रत्येक व्यक्ति, वस्तु या घटना को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखिएगा। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। पारिवारिक संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं, सेहत पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। किसी से उधार पैसा भी लेना पड़ सकता है। आपकी कोशिशें सफल हो जाएगी। जो आपके लिए बहुत हद तक फायदेमंद हो सकती हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरी में तनाव रह सकता है। कुबुद्धि हावी रहेगी। चोट व रोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा।

maa

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

पुराने निवेश से फायदा होने के योग बन रहे है। ऑफिस में लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। कार्यस्थल पर सोच-समझकर बोलें, उन्नति के रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। खर्च अधिक होने के कारण धन का संकट रहेगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। विवाहित जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज कुछ नए प्रॉजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। सफर के दौरान किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपको बेहद खुशी महसूस होगी। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। आज अपने अधीन कार्य करने वाले लोगों के साथ किसी प्रकार का विवाद न करें। जमीन जायदाद के मामले में आज आपको थोड़ी सी सावधानी रखने की जरूरत है। आज आपके राज की कोई खास बात उजागर होने के योग बन रहे हैं।

आपने Rashifal 10 October 2021 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 10 October 2021 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 10 October 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button