बॉलीवुड

डॉ नेने ने शेयर की माधुरी दीक्षित की बिना मेकअप वाली फोटो, लोगों ने उड़ाया खूब मजाक, जाने वजह

बॉलीवुड की दुनिया और उनमें काम करने वाले सितारें हमेशा ग्लैमर से भरे दिखाई देते हैं। जब हम किसी हीरोइन को बड़े पर्दे पर देखते हैं तो उसकी खूबसूरती के दीवाने हो जाते हैं। सोचते हैं कि काश हम भी उसके जैसे सुंदर होते। लेकिन आधी से ज्यादा अभिनेत्रियों की ब्यूटी का राज मेकअप होता है। यदि आप उन्हें बिना मेकअप देख लें तो शायद पहचान भी न पाएं।

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों की बिना मेकअप वाली कई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। अधिकतर ये तस्वीरें उनके बीते दिनों की या कोई एक्टिविटी की होती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की बिना मेकअप वाली तस्वीर दिखाने जा रहे हैं। माधुरी बॉलीवुड में के बड़ा नाम है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। बच्चे से लेकर जवान बूढ़े तक हर कोई उनका फैन है।

गौरतलब है कि माधुरी ने 17 अक्टूबर 1999 को डॉ. श्रीराम नेने से शादी रचाई थी। शादी के बाद वे अमेरिका शिफ्ट हो गई थी, हालांकि बाद में वे फिर से इंडिया लौट गई। माधुरी के दो बेटे भी हैं जिनके नाम अरिन और रायन हैं। माधुरी और डॉ. नेने की शादी को इस वर्ष 17 अक्टूबर को 22 साल जाएंगे। शादी के इतने साल गुजर जाने के बावजूद दोनों के बीच का प्यार कम नहीं हुआ है। दोनों आज भी एक दूसरे को दिल से चाहते हैं। इसका सबूत ये है कि दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तस्वीरें साझा कर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं।

डॉ. नेने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। यहां उन्हें दो लाख से भी अधिक लोग फॉलो करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी और माधुरी की एक पुरानी तस्वीर साझा की। ये फोटो तब की है जब कपल स्कूबा डाइविंग सीखने की कोशिश कर रहा था। इस तस्वीर में माधुरी यंग लग रही हैं। हालांकि फैंस का ध्यान उनके नो-मेकअप लुक पर गया। माधुरी इस तस्वीर में बिना मेकअप के दिखाई दे रही हैं। उन्हें इस अवतार में देख फैंस हैरान हैं। उनके चेहरे की ब्यूटी गयाब नजर आ रही है। वह एक साधारण महिला की तरह लग रही है।

तस्वीर में माधुरी और श्रीराम वेटसूट और अन्य गियर पहने हुए कैमरे में पोज देते नजर आ रहे हैं। माधुरी को बिना मेकअप में देख एक यूजर ने कहा कि ‘माधुरी नो मेकअप में कैसी दिख रही हैं।’ वहीं एक अन्य यूजर को माधुरी का यह अवतार पसंद आया। उसने कहा कि ‘माधुरी मैम बिना मेकअप के भी प्यारी लग रही हैं।’ अब वह कहते हैं न कि सुंदरता देखने वालों की आंखों में होती है। बस यहां भी वही केस है। चलिए आप भी माधुरी की बिना मेकअप वाली यह तस्वीर देखिए और हमे बताइए कि वे कैसी लग रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr Shriram Nene (@drneneofficial)


काम की बात करें तो माधुरी इन दिनों फिल्मों में कम और डांस रियलिटी शोज में जज बनकर अधिक नजर आ रही हैं। हाल ही में वे डांस दीवाने शो के ग्रैन्ड फिनाले में दिखाई दी थी। उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म ‘कलंक’ और ‘टोटल धमाल’ में देखा गया था।

Back to top button