राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह 4 राशि के चमकेंगे सितारे और 5 पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2021 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

mesh

इस सप्ताह आप ऊर्जा और आशा से भरे रहेंगे। यह सकारात्मक भावना आपको पूरे सप्ताह प्रेरित करती रहेगी। कारोबार में पूरी पारदर्शिता के साथ निवेश करें। युवाओं के लिए नए कोर्स आदि के चुनाव के लिए बेहतर समय है। विद्यार्थी वर्ग अपने स्वभाव पर ध्यान दें अन्यथा सम्मान खो सकते हैं। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए।

प्यार के विषय में : प्रेम-प्रसंग में आशातीत सफलता प्राप्त होगी।

करियर के विषय में : व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अधिक गर्म चीजों का सेवन न करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Taurus

इस सप्ताह में आने वाले किसी भी परिणाम का फल अधिक शुभदायी रहेगा। किसी ऐसे नए उद्योग से जुड़ने से बचें जिसमें कई भागीदार हों- और अगर ज़रूर पड़े तो लोगों की राय लेने से न कतराएँ। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी।

प्यार के विषय में : लवमेट के लिए रिश्तों में मिठास भरने का सप्ताह है।

करियर के विषय में : धन प्राप्ति में अवरोध दूर होंगे। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी।

हेल्थ के विषय में : भागमभाग भरे सप्ताह के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

mithun rashi

इस सप्ताह आप अपनी आय में बेहतर वृद्धि देखेंगे। आप बिना किसी कारण के पैसे खर्च कर सकते हैं। किसी महान व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद का समाधान हो जाएगा। व्यापारिक कामों को और तेज करने में सक्षम रहेंगे। ऑफिस के काम से बाहर जाना पड़ सकता है। सहकर्मियों के सहयोग से आप अपनी कोई परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिलेगी। आपके दाम्पत्य जीवन में समरसता आयेगी।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में पुराना विवाद चल रहा है तो खत्म हो जाएगा। बिजनेस में सफलता और फायदा मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत के लिए सप्ताह अच्छा हो सकता है। पुरानी परेशानियां खत्म होने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

cancer

व्यापार के क्षेत्रों में अच्छे अवसरों की तलाश में रहेंगे। कारोबार की शुरुआती दौर में आर्थिक तंगी घेर सकती है। आपको शिक्षा नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है आपकी किस्मत अचानक चमकने वाली है। आप अपने संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे। परिस्थितियों का आंकलन करें और फिर दिल और दिमाग की बात सुनकर फैसला करें।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी के मध्य संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे। वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें।

करियर के विषय में : आर्थिक मामलों में तेजी से सुधार के आसार है। छात्र अपनी प्रतिभा से सफलता प्राप्ति की ओर अग्रसर रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत के प्रति जागरुक रहें। फास्ट फूड खाने से परहेज करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

leo

इस सप्ताह ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों के साथ वाद-विवाद में पड़े बिना मौन रहना बेहतर रहेगा। नौकरी से जुड़े लोग सहकर्मी और अधीनस्थों का बदला स्वभाव परेशान कर सकता है। निवेश से पहले पर्याप्त बजट की व्यवस्था करना उचित रहेगा। नौकरी पेशा लोगो को आज एक्स्ट्रा काम करना पड़ सकता है। कला संगीत के काम मे सफलता मिल सकती है।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे रहेंगे। लव लाइफ के लिए समय ठीक है।

करियर के विषय में : करियर में अचानक कुछ बदलाव आ सकता है। परेशानियां कम हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य पर कम से कम ध्यान देने से बुखार या मामूली दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

kanya

इस हफ्ते किसी धार्मिक कार्य में या धार्मिक स्थान पर जाने का अवसर आएगा। नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। आर्थिक मामले पर आपको अच्छे समाचार मिलने के संकेत हैं। साहित्य लेखन के काम में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। युवाओं को करियर के अच्छे विकल्प मिल सकते हैं।

प्यार के विषय में : आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी ख़ुद को दरकिनार महसूस कर सकता है।

करियर के विषय में : जोखिम भरे सौदे न करें तो ही अच्छा है। उधार दिया पैसा भी आपको वापस नहीं मिल पाएगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत पहले से थोड़ी कमजोर हो सकती है। एलर्जी से भी परेशान हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Tula

इस सप्ताह आपके प्रत्येक कार्य में बाधाएं झेलने को मिलेंगी। संतान को लेकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। खर्च अधिक होने से मन में बैचेनी रहेगी। मन में गुस्से कि भावना पैदा होगी, इस पर ध्यान रखने कि जरूरत है। कामकाज में अल्प प्रयासों से लाभ मिलेगा। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है।

प्यार के विषय में : लव रिलेशनशिप के लिए यह सप्ताह बहुत शुभ हैं। आप अपने प्रेमी से मन की बात कह सकते हैं।

करियर के विषय में : इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़े व्यापार में नयापन लाने की आवश्यकता होगी।

हेल्थ के विषय में : थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio

इस हफ्ते आपके साथ किसी प्रकार कि अनहोनी घटना हो सकती है। आप बहुत आप भावुक रहेंगे, साथ-साथ थोड़े उदार भी रह सकते हैं। पुरानी गलतियों या गलत कार्यों को लेकर आप भय से घिरे रहेंगे। पिता का भरपूर सहयोग व समर्थन आपको मिलने की उम्मीद रहेगी। नई योजनाएं बन सकती हैं। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी कोशिशें सफल हो जाएगी।

प्यार के विषय में : प्रेमी-प्रेमिका से संबंधों में मजबूती आएगी। अविवाहित महिलाओं को अपेक्षा अनुसार साथीदार जल्दी मिलेगा।

करियर के विषय में : बिजनेस में कुछ बदलाव करने की कोशिश न करें। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक भी हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : कमर दर्द, पेट दर्द, सिर दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

dhanu

इस सप्ताह आपको महिला मित्रों से लाभ प्राप्त हो सकता है। हो सकता है भाई या बहन का व्यवहार आपके प्रति कुछ ठीक न रहें। बेहतर होगा आप बातचीत के द्वारा गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें। क्रोध पर काबू न करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। दुश्मन आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेगें, लेकिन अपनी समझदारी से आप कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे।

प्यार के विषय में : पार्टनर से सहयोग मिलेगा। लव प्रपोजल देना चाहते हैं तो दे सकते हैं।

करियर के विषय में : नौकरी में बदलाव या प्रमोशन होने से तरक्की संभव है।

हेल्थ के विषय में : मांसपेशियों में खिंचाव या सूजन हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

Makar

पारिवारिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। घरेलू लोगों में तालमेल की कमी आपको परेशान कर सकती है। दांपत्य जीवन के लिए यह समय काफी उत्तम हो सकता है। पैसों के मामलों को सुलझाने के लिए आपको बातचीत करनी होगी। दोस्तों और भाइयों से समय पर मदद मिलने के योग बन रहे हैं। लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन की समस्या का निवारण करने के लिए बुजुर्गों की राय महत्वपूर्ण होगी।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आप जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर लापरवाही न करें तो ही अच्छा रहेगा, वरना कोई बड़ा रोग भी हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

kumbh

कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और सूझबूझ से आपकी तरक्की का लाभ सप्ताह के मध्य तक मिल सकता है। आपको वित्तिय मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। माता पिता के साथ समय बिताने की कोशिश करें अन्यथा वे उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। मन में उत्साह का सकारात्मक असर कार्यक्षेत्र पर पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होगें।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा को इस सप्ताह भी तरक्की नहीं मिल पाएगी, लेकिन अपने कार्य ईमानदारी से करते रहें।

हेल्थ के विषय में : शरीर में वात बढ़ने की वजह से अस्वस्थता महसूस होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Mina

पूरे सप्ताह घर में चैन और सुकून का माहौल बना रहेगा। बिगड़े हुए रिश्तों को सुधारने की आप हर संभव कोशिश करेंगे। आप अपने पूरे परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। बाजार का अध्ययन कर निवेश करें। हो सकता है घर के कुछ लोगों का व्यवहार आपके प्रति ठीक न रहे। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह नये रिश्ते बनेंगे। आप अगर सिंगल हैं, तो आपको अपना पार्टनर भी मिल सकता हैं।

करियर के विषय में : पार्टटाइम काम करने वालों को काम का बड़ा मौका मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : पेट के रोग हो सकते हैं। खान-पान में सावधानी रखें।

आपने साप्ताहिक राशिफल 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button