राशिफल

Rashifal 4 October: इन 4 राशियों पर हुई भोलेनाथ की असीम कृपा, सबसे खास रहेगा आज का दिन

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। हम आपको आज यानि सोमवार 4 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। तो पढ़िए Rashifal 4 October 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सोच-समझकर बोलें, उन्नति के रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं, अपनी सोच सकारात्मक रखें। आर्थिक स्थिति तेजी से मजबूत होगी। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज अपने काम और जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें। आज अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने से आपको ही फायदा होगा। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉयड करें। कामकाज और करियर में आपको बहुत कुछ नई बातें पता चल सकती हैं। नुकसान कम से कम हो इसके लिए निवेश के मामले में सावधान रहें। महिलाओं के लिए दिन शुभ है। पैतृक सम्पत्ति के मामले में आज कुछ सफलता हाथ लग सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार, बिजनेस अच्छे चलेंगे। कोई पुरानी योजना अचानक याद आ सकती है और आप उस पर काम करने की कोशिश भी करेंगे। सेहत में भी सुधार हो सकता है। अपनी लाइफ में अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको दौड़-भाग ज्यादा करनी पड़ सकती है। व्यवहार कुशलता से आपको अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। सेहत और वित्तीय मामलों की अनदेखी न करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

लंबी अवधि की आर्थिक योजना के लिए अनुकूल दिन है। हेल्थ में सुधार होगा।प्रेम प्रसंग के कारण परिवार मतभेद हो सकता है। माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। पत्नी से विवाद हो सकता है। आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से दिन लाभदायक है। आज के दिन आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कामकाज ज्यादा हो सकता है। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है , मेहनत का अच्छा फल  मिलेगा। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है। कुछ ऐसे काम हो सकते हैं जिनमें मेहनत कम और फायदा ज्यादा होता है। अधिकारी आपके काम से प्रसन्‍न रहेंगे। मित्रों के साथ अधिक समय व्‍यतीत होगा।आय के नए स्रोत बनेंगे। दोस्तों के साथ बाहर हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। धैर्य और शांति से काम लेंगे तो बड़ी से बड़ी परेशानी भी सुलझ जाएगी। यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। यात्रा के दौरान ही कई नई बातें आपको पता चल सकती है। विवाह संबंधी चर्चा हो सकता है। आपके नियमित रूटीन में बदलाव आ सकता है, आपको ईमानदारी से काम लेना होगा। घर में माता पिता का आज आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज परिवार के साथ हर्षोल्लास में समय बीतेगा। मन नहीं लग रहा है तो युवा पढ़ाई को ब्रेक कर मनपसंद काम कर सकते हैं। खानपान में तली भुनी चीजों से दूर रहें, हल्का भोजन रखें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं। तनाव की स्थिति से बचना चाहते हैं, तो भावनात्मक रूप से अपने साथी की जरूरतों की समझें। अपनों का साथ बना रहेगा। धन की स्थिति को लेकर आज आप निश्चिन्त रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

माता का स्वास्थ्य आपके लिये चिंता का सबब बन सकता है। घरेलू मसले पर आपको हर निर्णय बहुत सोच-विचार के बाद ही लेना होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा की तरफ रुख कर सकते हैं। अपने से बड़ों की बातें ग़ौर से सुनें और समस्याओं को हल करने के लिए ठण्डे दिमाग़ से सोचें। घरेलू कला, मैनेजमेंट के क्षेत्र में संलिप्त लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज हो सकता है कि पहली नजर में ही आपको कोई पसंद कर ले।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

लव लाइफ में आज का रोमांटिक दिन आपके लिए एक सुखद एहसास रहेगा। ऑफिस में भी बेहतर कामकाज के बूते आप सभी की तारीफ पाएंगे। सैन्य विभाग से जुड़े लोगों को धैर्य रखने की जरूरत है। युवा बेरोजगारों को नये रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। कारोबारियों को हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखनी होगी। करियर के मोर्चे पर कोई प्रयास जल्द ही शुरु होने की संभावना है। किसी अनजान पर भरोसा करके आज आप अपना नुकसान कर सकते है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप में नया कार्य प्रारंभ करने की प्रेरणा जागृत होगी। घर में छोटे मोटे तनाव संभव है लेकिन आप ज्यादा चिंता न करें, जल्द ही सब सामान्य हो जाएगा। आप बस खुद पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। बेवजह किसी और का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से बचें। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ विचार-विमर्श होगा। घर परिवार मे किसी मांगलिक आयोजन मे संललित होने का अवसर प्राप्त  हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी, आज आप उत्साह व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। किसी पुराने विवाद का निपटारा आज हो सकता है। अधिकारियों को सहयोग मिलेगा। संपत्ति को लेकर भाइयों में विवाद हो सकता है। आर्थिक दिक़्क़तें आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। खुद पर नियंत्रण रखें तो बेहतर रहेगा। परिवार संग घूमने का आनन्द उठाएंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

पैसों के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। अचानक धन लाभ हो सकता है। आपकी प्रतिभा निखर कर सबके सामने आएगी। आपके बॉस आपकी मेहनत को सराहेंगे। घर पर कुछ मेहनत भरा या ज्यादा समय लेने वाला काम भी निपटाना पड़ेगा। कोई ऐसा काम करने की इच्छा हो सकती है जिससे आने वाले दिनों में आपको फायदा होगा। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ परेशानियां आ सकती है।

आपने Rashifal 4 October 2021 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 4 October 2021 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 4 October 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button