समाचार

अक्टूबर महीने में बंद रहेंगे 21 दिन बैंक, जल्द से जल्द निपटा लें बैकिंग से जुड़ा जरूरी काम…

अक्टूबर महीने में कुल 21 दिन बंद रहेंगे देशभर में बैंक , देखिए पूरी लिस्ट...

रोजमर्रा के जीवन में किसी न किसी दिन सामान्य व्यक्तियों का भी बैंक से कोई न कोई काम अवश्य पड़ता है। ऐसे में हम आपको बता दें कि अक्टूबर 2021 में देश के अलग-अलग इलाके में बैंक 21 दिन बंद रहने वाले हैं। इनमें दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।

Bank Holiday

गौरतलब हो कि अक्टूबर महीने में गांधी जयंती, वाल्मीकि जयंती, नवरात्रि, दशहरा, ईद-ए-मिलाद जैसे कई अवसर हैं, जिन पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। हालांकि अक्टूबर माह में देश में हर जगह बैंक 21 दिन ही बंद रहेंगे, ऐसा नहीं है। माह में पड़ रही कुछ छुट्टियां/त्योहार किसी राज्य या क्षेत्र विशेष से संबंधित हैं। इसलिए बैंक हॉलिडे अलग-अलग राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं।

Bank Holiday

बता दें कि आपकों बैंक की छुट्टियों के बारे में पता होना आवश्यक है ताकि आप अपने काम को उस हिसाब से एडजस्ट कर सकें। बैंक की छुट्टियों के दौरान भी एटीएम और कैश डिपाजिट मशीन निरंतर चलती रहेंगी। इससे लोगों को पैसे जमा करने या निकालने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं रिजर्व बैंक के कैलेंडर के हिसाब से अक्टूबर 2021 में वीकेंड के अलावा बैंकों की 16 छुट्टियां पड़ रही हैं। तो आइए देखते हैं अक्टूबर 2021 में बैंक अवकाश की पूरी लिस्ट…

  • 1 अक्टूबर 2021- बैंक खातों का छमाही समापन (सिक्किम)
  • 2 अक्टूबर 2021 – गांधी जयंती
  • 3 अक्टूबर 2021 – रविवार
  • 6 अक्टूबर 2021 – महालय अमावस्ये (पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, कर्नाटक)
  • 7 अक्टूबर २०२१ – लैनिंग्थौ सनमही (त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, मेघालय) का मेरा चौरेन हौबा
  • 9 अक्टूबर 2021 – दूसरा शनिवार
  • 10 अक्टूबर 2021 – रविवार
  • 12 अक्टूबर 2021 – दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) / (पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा)
  • 13 अक्टूबर 2021 – दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) / (पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मणिपुर, त्रिपुरा, असम)
  • 14 अक्टूबर 2021 – दुर्गा पूजा/दशहरा/अयुत पूजा (पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, तमिलनाडु, सिक्किम, पुडुचेरी, ओडिशा, नागालैंड, मेघालय, केरल, कर्नाटक, झारखंड, बिहार, असम)
  • 15 अक्टूबर 2021 – दुर्गा पूजा/दशहरा/दशहरा (विजया दशमी)/(मणिपुर, हिमाचल प्रदेश को छोड़कर राष्ट्रीय)
  • 16 अक्टूबर 2021 – दुर्गा पूजा (दसैन) / (सिक्किम)
  • 17 अक्टूबर 2021 – रविवार
  • 18 अक्टूबर 2021 – कटि बिहू (असम)
  • 19 अक्टूबर 2021 – ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मिलदुन्नबी/मिलाद-ए-शरीफ/बारावफात (गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू, कश्मीर, उत्तर प्रदेश को छोड़कर राष्ट्र) , केरल, दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड)
  • 20 अक्टूबर 2021 – महर्षि वाल्मीकि का जन्मदिन/लक्ष्मी पूजा/ईद-ए-मिलाद (त्रिपुरा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश)
  • 22 अक्टूबर 2021 – ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (जम्मू और कश्मीर) के बाद शुक्रवार
  • 23 अक्टूबर 2021 – चौथा शनिवार
  • 24 अक्टूबर 2021 – रविवार

Bank Holiday

जैसा कि आप इस लिस्ट में देख पा रहें है कि इसमें कुछ स्थानीय या राज्य विशेष से जुड़ी हुई छुट्टियां भी हैं। ऐसे में सम्पूर्ण भारत में 21 छुट्टियां नहीं रहेगी, लेकिन इस महीने फिर भी बैंकों की छुट्टियां अधिक रहने वाली है। कुल-मिलाकर कहें तो अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम अटका हुआ है तो उसे समय से पूरा कर लें, वरना और इंतजार करना पड़ सकता है। आख़िर में एक विशेष बात, यह सूचनाप्रद स्टोरी आपको कैसी लगी। हमें कमेंट कर बताना न भूलें।

Back to top button