राशिफल

Rashifal 2 October: आज इन 5 राशि के जातकों पर मेहरबान होंगे शनिदेव, खत्म होगा आपका बुरा वक्त

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। हम आपको आज यानि शनिवार 2 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। तो पढ़िए Rashifal 2 October 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को संभाल लेगा। सालों से चला आ रहा विवाद आज समाप्त हो सकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। हेल्थ को लेकर सावधानी बरतें। दूसरों पर निर्भर रहना आपके लिए ठीक नहीं है। बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में किसी से मनमुटाव हो सकता है। किसी प्रकार की लापरवाही परेशानी का कारण बनेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज जीवनसाथी के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध मधुर बनेंगे। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का दबाव बढ़ेगा। वर्क लोड घटाने के लिए जल्दी-जल्दी काम निपटाने होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिसके कारण आपका मन विचलित रहेगा। व्यापारियों को स्टॉक और सप्लाई चेन की समस्या से कुछ तनाव हो सकता है। शारीरिक रूप से ज्यादा नहीं लेकिन मामूली परेशानियां जरूर रहेंगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज ज़िद्दी बर्ताव न करें इससे दूसरे आहत महसूस कर सकते हैं। संतान के करियर की चिंता खत्म होगी। बिजनेस के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं। बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें। अचानक आक्रमक होने से बचें। आप अपने जीवनसाथी व किसी और के बीच खुद को भावनात्मक तौर पर झुलता हुआ महसूस करेंगे। कोई महत्वपूर्ण बातचीत या सौदेबाजी आज न करें। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। संपत्ति को लेकर कोई धोखेबाजी कर सकता है।

shani dev

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

घर परिवार में ढ़ेरों खुशियों और सुख-समृद्धि का निवास होगा। कार्यस्थल पर बड़े अफसर और प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। लोगों के साथ संपर्क बढ़ाएं। फोन पर बातचीत के जरिए भी कांटेक्ट में रह सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। कोई भी डील पक्की करने से पहले बहुत सोच-विचार लें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। आप बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपके भाई-बहनों के भी तरक्की करने के अवसर दिखाई दे रहे हैं। प्रेमी के साथ किसी रोचक स्थल की सैर पर आप निकल सकते हैं। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट से कार्य में बाधा संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। नए दोस्त बनेंगे, जिनसे लाभ होने की संभावना है। आज आपके रिश्तों में ताजगी बनी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज परिश्रम का उचित मुआवजा न प्राप्त करने के कारण निराशा महसूस करेंगे। आज आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। लवमेट के साथ डिनर पर जाएंगे। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि हो सकती है। बहन को कोई बड़ा गिफ्ट दे सकते हैं जिससे वो खुश हो जाएगी।‌ स्वास्थ्य से सम्बंधित कोई पुरानी समस्या आप आपको परेशान कर सकती है। धन की स्थिति आपकी बेहतर होने वाली है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। अध्ययन कर रहे छात्रों के लिए यह समय अच्छा है, आपकी बाधाएं दूर हो सकती हैं। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आयेगी। आपको दिन भर सावधानी से काम करना होगा। मेहनत के दम पर आज आपका असर लोगों पर रहेगा। काम की व्यस्तता अधिक होने से आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज पैसे और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लापरवाही करने से बचें। खर्चा भी अधिक हो सकता है। मजबूत आत्मविश्वास के कारण आप जोखिम भरे कामों में सफलता प्राप्त करेंगे। पैसों और बिजनेस के मामलों पर ध्यान देना होगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। शत्रु मौका ढूंढेंगे, सावधान रहें। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। मानसिक भटकाव के कारण काम पर ध्यान देने में कठिनाई होगी, ज्यादा न सोचें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कार्यक्षेत्र में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। यदि आप से गलती हुई है तो उसे खुले दिल से स्वीकार करें। अहंकार और टकराव से आपका नुकसान होगा। अगर आप किसी परेशानी में हैं तो जल्द ही उस परेशानी से निजात मिल जाएगी और आप फिर से राहत की सांस ले सकेंगे। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहा  है। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। घर परिवार मे आपका सहयोग पूर्ण रूप से रहेगा लेकिन किसी कारणवश परिवार के किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य से संबन्धित परेशानी आ सकती है। आज आप अपने बड़े–बुजुर्गों का आर्शिवाद लेकर नया बिजनेस शुरु कर सकते हो , जिससे आपको इसका फायदा भविष्य में होगा। परिजनों से उग्र चर्चा के कारण मनमुटाव न हो, इसका खास ध्यान रखें।

hanuman

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता हैं। सामाजिक सम्मान भी बढ़ सकता है। पारिवारिक संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं, सेहत पर ध्यान दें। आपका खर्चा बढ़ सकता है। आज आप में कॉन्फिडेंस ज्यादा रहेगा। पिछले कामों का फायदा आपको हो सकता है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। कुछ लोग आपसे अपना काम निकलवाने की कोशिश कर सकते हैं, सावधान रहें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज धार्मिक और आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी। आज काम का बोझ भी अधिक रह सकता है। बेहतर होगा आप ज्यादा तनाव या दबाव में काम न करें। अपनी सारी चिंता भूल कर अपना ध्यान काम पर लगाएं। आज विद्यार्थियों को प्रवेश या छात्रवृत्ति संबंधी अच्छी सूचना विदेशों से मिल सकती है। पैसों की बात करें तो आज का दिन खर्चीला रहेगा। बच्चे को अपनी उम्मीदों के मुताबिक़ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करें।

आपने Rashifal 2 October 2021 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 2 October 2021 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 2 October 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button