दिलचस्प

स्टेज पर दूल्हे ने की दुल्हन की भयंकर वाली बेइज्जती, लगा की सबकुछ बिगड़ गया, -Video

शादी हर किसी की लाइफ का सबसे महत्वपूर्ण मोमेंट होता है। इस दिन को लेकर दूल्हा और दुल्हन हमेशा उत्साहित नजर आते हैं। लेकिन यदि दोनों में से कोई भी इस शादी से खुश न हो तो इसके लक्षण शादी वाले दिन साफ दिख जाते हैं। मनपसंद शादी न होने पर उनके चेहरे से मुस्कान गायब हो जाती है। वह चिढ़चिढ़े हो जाते हैं। शादी की रस्मों को निभाने में उन्हें जरा भी मजा नहीं आता है। कई बार तो वे अपनी शादी से इतना दुखी होते हैं कि गुस्से में सामने वाले की बेइज्जती भी कर देते हैं।

shaadi

सोशल मीडिया पर शादी के कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इन दिनों दूल्हा दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा स्टेज पर सरेआम दुल्हन की बेइज्जती कर देता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी बात को लेकर दूल्हे का मुंह फुला हुआ है। वह अपनी शादी में जरा भी खुश नहीं है। आलम ये होता है कि वह अपनी नई नवेली दुल्हन की तरफ ठीक से देखता भी नहीं है।

shaadi

कई शादियों में एक रस्म होती है जब दुल्हन अपने हाथों से दूल्हे को कुछ मीठा खिलाती है। इस शादी में भी ये रस्म निभाई गई। दुल्हन बड़े ही प्यार से दूल्हे राजा को कुछ खिलाने आती है। वह स्टेज पर अपने हाथों से दूल्हे के मुंह में मिठाई देने की कोशिश करती है। हालांकि दूल्हे को दुल्हन की इस हरकत में कोई दिलचस्पी नहीं होती है। वह उसके हाथ से मिठाई नहीं खाता है। उल्टा वह बहुत गुस्से में नजर आता है। दुल्हन अपने नाराज दूल्हे को मनाने की कोशिश भी करती है लेकिन उसके नखरे खत्म होने का नाम ही नहीं लेते हैं।

shaadi

कई कोशिशों के बावजूद जब दूल्हा दुल्हन के हाथ से मिठाई नहीं खाता है तो दुल्हन को अपनी बेइज्जती जैसा महसूस होता है। इस नजारे को देख किसी को भी गुस्सा आ सकता है। हर कोई यही सोचेगा कि आखरी इस दूल्हे में किस बात की इतनी अकड़ है। अब दूल्हे ने ऐसा क्यों किया होगा वह तो वही बता सकता है। फिलहाल हम आपको इस घटना का मजेदार वीडियो दिखाने जा रहे हैं।

shaadi

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक अधूरी मोहब्बत नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो पर लोग भी कई मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा ‘जबरदस्ती की शादी’। वहीं दूसरे ने लिखा ‘लगता है दूल्हे को अपनी पूर्व प्रेमिका की याद आ गई।’ एक और कमेंट आता है ‘अबे अभी मिठाई नही खा रहा है तो बाद में बीबी की मार भी खायेगा।’

एक बंदा कमेंट करता है ‘दूल्हा गुटखा चबा रहा होगा इसलिए उसने मिठाई नहीं खाई।’ एक व्यक्ति कहता है ‘भाई दूल्हे में आखिर किस बात की इतनी अकड़ है।’ फिर एक महिला यूजर लिखती है ‘मैं दूल्हे की जगह होती तो उसे कबका छोड़कर चली जाती।’ बस इसी तरह के और भी कई कमेंट्स आए।

देखें Video

वैसे दूल्हे की इस अकड़ को देख आप क्या कहेंगे?

Back to top button