दिलचस्प

ससुराल पहुंचते ही दुल्हन करने लगी स्मोकिंग, पति के सामने ही लिए सिगरेट के कश, Video वायरल

सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो बड़े वायरल होते हैं। भारतीय शादी में बहुत वेराइटी होती है। इसलिए आपको शादी से जुड़े कई तरह के वीडियो देखने को मिल जाते हैं। कोई वीडियो हमे भावुक कर देता है तो कोई खूब हंसाता है। वहीं कुछ हमे हैरान कर देते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसमें एक दुल्हन मजे से सिगरेट फूंकती नजर आती है। हद तो तब हो जाती है जब वह ये काम अपने नए नवेले पति के सामने ही करती है।

bride-smokes-with-groom-at-bedroom

भारतीय समाज में लड़कियों को बहुत जज किया जाता है। उन्हें लड़कों के जैसी आजादी नहीं मिलती है। मसलन यदि कोई लड़का शराब पिए या स्मोकिंग करे तो कोई ज्यादा लोड नहीं लेता है। वहीं यदि कोई लड़की ये काम करने लगे तो बवाल खड़ा हो जाता है। लोग लड़की को न सिर्फ जज करते हैं बल्कि ताने भी मारते हैं। फिर जब बात शादी की होती है तो दुल्हन को पूरा समाज बहुत बारीकी से जज करता है।

आप किसी भी शादी में चले जाएं। वहाँ सबकी नजर दूल्हे से ज्यादा दुल्हन पर होती है। दुल्हन कैसी दिखती है, कैसा बोलती है, ज्यादा हंसती है या चुपचाप रहती है, शादी में वह कितनी शांत है या कितनी बेशर्म है, इन सभी बातों को लोग गहराई से जज करते हैं। ऐसे में जरा सोचिए यदि कोई दुल्हन सिगरेट के कश लगाने लग जाए तो लोग क्या कहेंगे? यकीनन वे उस दुल्हन का समाज में जीना ही हराम कर देंगे। लेकिन आज जिस दुल्हन से हम आपको मिलाने जा रहे हैं उसने समाज की परवाह करते हुए अपनी खुशी की खातिर स्मोकिंग की।

bride-smokes-with-groom-at-bedroom

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने से पता चलता है कि शादी की सभी रस्में हो चुकी है। दूल्हा दुल्हन शादी के बाद अपने बेडरूम में आराम फरमा रहे हैं। इस दौरान दुल्हन अपने पति के साथ बेड पर सिगरेट का आनंद लेती नजर आती है। उनके पास एक एशट्रे भी रखी है। पहले पति स्मोकिंग करता है फिर उसी सिगरेट से दुल्हन धुएं के कश उड़ाती है। ये नजारा देखने में बड़ा ही मजेदार होता है।

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को bhutni_ke_memes नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस पर जबरदस्त कमेंट्स भी आ रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा कि ‘वाह बेटी! मौज कर दी।’ तो वहीं दूसरा यूजर लिखता है ‘दुल्हन अपनी लाइफ के असली मजे ले रही है। गुड, लगे रहो।’ फिर एक कमेंट आता है ‘ये सही है। लड़कियों को भी लड़कों की तरह अपनी लाइफ एन्जॉय करने का पूरा हक है।’ एक और शख्स लिखता है ‘इन दोनों की जोड़ी एकदम सही है। अब दोनों साथ में मिलकर जीवनभर धुएं के छल्ले उड़ाते रहेंगे।’ बस इसी तरह और भी कई दिलचस्प कमेंट्स आने लगे।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)

वैसे इस वीडियो को देख आपकी क्या राय है? दुल्हन का इस तरह से सिगरेट पीना सही है या गलत? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।

Back to top button