बॉलीवुड

Breaking News: फंदे पर लटकी मिली टीवी एक्ट्रेस, सुसाइड नोट में मांगी माता पिता से माफी

फंदे पर झूलने से पहले TV एक्ट्रेस ने लिखा 3 पेज का सुसाइड नोट, बताया क्यों खत्म की अपनी कहानी

आत्महत्या एक बहुत बड़ा कदम होता है। लोग अपनी समस्याओं से तंग आकर जीवनलीला समाप्त करने का फैसला ले लेते हैं। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग भी खुदखुशी कर मौत को गले लगा चुके हैं। अब इस लिस्ट में कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस सौजन्या (Soujanya) का नाम भी शामिल हो गया है। उनका शव बेंगलुरु के दक्षिणी जिले में कुंबलगोडु के एक अपार्टमेंट में फांसी से लटका हुआ मिला। पुलिस को घर से तीन पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस नोट में सौजन्या ने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने माता पिता से माफी भी मांगी है। तो आखिर टीवी एक्ट्रेस ने सुसाइड जैसा बड़ा कदम क्यों उठाया? आइए जानते हैं।

पुलिस को 30 सितंबर को सौजन्या का शव उनके अपार्टमेंट में मिला। उनके निधन की खबर से कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री सकते में है। सौजन्या महज 25 साल की थी। इतनी कम उम्र में अपनी जिंदगी समाप्त कर देने का निर्णय उन्होंने कैसे ले लिया, इस बात को लेकर हर कोई हैरान है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। एक्ट्रेस के पास से मिले तीन पेज के सुसाइड नोट से कुछ सुराग जरूर हाथ लगा है। उनके सुसाइड नोट पर तीन दिन की डेट 27, 28 और 30 सितंबर लिखी है। ऐसे में पुलिस का कहना है कि शायद एक्ट्रेस ने मौत को गले लगाने का निर्णय तीन दिन पहले ही ले लिया था।

सौजन्या ने अपने सुसाइड नोट में खुदखुशी जैसा बड़ा कदम उठाने के लिए अपने माता पिता से माफी भी मांगी है। उन्होंने लिखा कि ‘माय डियर फैमिली, मैं ये जो कदम उठाने जा रही हूं, इसके लिए सभी से माफी मांगती हूं।’ एक्ट्रेस ने अपने सुसाइड नोट में अपने हेल्थ प्रॉब्लम का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि वह अपने हेल्थ इश्यू के कारण बहुत परेशान है। वह ये कदम उठाना तो नहीं चाहती है लेकिन उससे अब ये सब झेला भी नहीं जा रहा है।

सूत्रों की माने तो सौजन्या अपनी खराब होती सेहत और टीवी इंडस्ट्री में चल रही कुछ समस्याओं से परेशान थी। उनका मानसिक स्वास्थ्य भी खराब था। वे डिप्रेशन में थी। सौजन्या मूल रूप से Kodagu जिले के कुशाल नगर की रहने वाली थी। वे अपने वर्क के चलते बेंगलुरु शिफ्ट हो गई थी। वे कई फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुकी थी।

सौजन्या से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि वह पिछले कुछ समय से तनाव में थी। उनसे अपना हेल्थ इश्यू देखा नहीं जा रहा था। उनके निधन के बाद कन्नड़ टीवी एंड फिल्म इंडस्ट्री में शौक का माहौल है। हर कोई उन्हें श्राद्धनजली दे रहा है। वहीं उनके घर वाले एक्ट्रेस के जाने से बेहद दुखी हैं। खासकर उनके माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सौजन्या के फैंस भी अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के निधन से बेहद दुखी हैं।

फिलहाल पुलिस ने सौजन्या का शव पोस्ट-मार्टम के लिए भेज दिया है। जल्द ही शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया जाएगा। हम भी भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं।

Back to top button