राशिफल

मासिक राशिफल अक्टूबर: इस महीने 7 राशियां होने जा रही हैं मालामाल, 2 राशि वालों का दुर्लभ राजयोग

काफी लोगों के मन में यह प्रश्न होगा की आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? हम आपको अक्टूबर महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो पढ़ें Rashifal October 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

Aries

इस महीने आप उमंग और उत्साह से भरपूर रहेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर आप काफी समझदार दिखेंगे। आप अपनी समस्याओं का समाधान करने में मुश्किल का अनुभव करेंगे। माह के मध्य में संतान पक्ष को लेकर मन चिंतित रहेगा। हालांकि इस दौरान जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार करने वालों को मुनाफा हाथ लगेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत करना हो तो थोड़े समय इंतजार करना हितकारी है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ सफलतादायक है।

प्यार के विषय में : कामकाज ज्यादा होने के कारण पार्टनर को कम समय दे पाएंगे, इससे लव लाइफ में तनाव रहेगा।

करियर के विषय में : परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : आपकी सेहत में सुधार होगा। पुराने रोगों से भी छुटकारा मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Taurus

माह की शुरुआत में कुछ ऐसा होगा जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक कार्य करेंगे तो उससे आपको किसी न किसी प्रकार से लाभ की संभावना रहेगी। माह के दूसरे सप्ताह में किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद हो सकता है। बातचीत के दौरान अपनी वाणी नियंत्रण रखें। आपको कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आप कुछ नया सृजनात्मक कार्य करने के लिए उत्सुक रहेंगे। इस मास आप नौकरी में बदलाव का विचार बना सकते है। प्रयास करते रहने से कार्य पूर्ण होगें।

प्यार के विषय में : इस महीने पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहेगा।

करियर के विषय में : ऑफिस कार्यों में आपको थोड़ी सी उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। नियमित चेकअप करवाते रहें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

Gemini

महीने के प्रारंभ में आप बाहर घूमने-फिरने जाने का कार्यक्रम बनाएंगे परंतु स्वयं की व्यस्तता के कारण शायद उसका पर्याप्त आनंद नहीं उठा सकेंगे। प्रमोशन की चर्चा जहां हर्ष देगी वहीं सैलरी में कटौती की संभावना उदास करेगी। यह महीना आपके लिए नई जिम्मेदारियों और नए अवसर लेकर आया है। आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के साथ बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। घर-परिवार से जुड़े मामलों में आपको महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ सकती है। आपको अपने पेशे के वरिष्ठ लोगों का विश्वास और सम्मान हासिल होगा।

प्यार के विषय में : प्रेमियों के लिए यह महीना बहुत ही खास रहेगा। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो गलत बोलने से बचे।

करियर के विषय में : इस महीने आपको व्यापार एवं नौकरी में तारीफ, पैसा, उन्नति मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : मसालेदार भोजन से आपकी तकलीफ बढ़ सकती है। पेट संबधी कोई रोग भी हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Cancer

इस महीने आपके लिए योजना बनाना मेहनत करने से भी ज्यादा कारगर साबित हो सकता है। किसी बड़ी योजना के लिए सोच-समझकर ही धन निवेश करें। माह के मध्य में छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत बनी रहेगी। माह के दूसरे सप्ताह में प्रतिद्वंदी खीज पैदा करेंगे। सुख बढ़ेगा पर अंतर्मन अनावश्यक रूप से उदास सा रहेगा। आपके लिए परिवार, जमीन-जायदाद के मामले, दोस्त और रिश्तेदार बहुत खास हो सकते हैं।

प्यार के विषय में : आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो कर दें। महीना अच्छा है।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में आपको अचानक कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : इस महीने आप को अपने खाने की आदतों और व्यायाम प्रणाली पर कड़ी निगरानी रखनी होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo

सिंह राशि वालों के लिए यह महीना बेहद शुभ साबित होने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान पक्ष की तरफ से मिलने वाली किसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। बंद कारोबार में बहुत मामूली ही सही, पर गति से संबल मिलेगा। किसी से उधार पैसा भी लेना पड़ सकता है। आपकी कोशिशें सफल हो जाएगी। जो आपके लिए बहुत हद तक फायदेमंद हो सकती हैं। किसी से अनावश्यक न उलझें, नहीं तो आ बैल मुझे मार की युक्ति सार्थक होगी।

प्यार के विषय में : किसी को प्रेम प्रस्ताव भेज सकते हैं इससे आपको सफलता मिलेगी।

करियर के विषय में : करियर से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में सावधान रहें। खानपान की आदतों में सुधार लाना जरूरी होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Virgo

इस महीने आप नए बिजनेस की ओर आकर्षित होंगे। नौकरी में बदलाव का योग है। इनकम बढ़ सकती है। यह महीना आपके लिए नए अवसरों को लेकर आ रहा है। जिसे आप भूलकर भी अपने हाथों से न जानें दें। इस दौरान आप में उत्साह और उर्जा बनी रहेगी। कोई पुरानी योजना अचानक याद आ सकती है और आप उस पर काम करने की कोशिश भी करेंगे। कोई पुराना बिगड़ा रिश्ता इस महीने में बुझते हुए दिए की तरह फड़फड़ाता हुआ महसूस होगा।

प्यार के विषय में : यदि आप सिंगल हैं तो ध्यानपूर्वक ढंग से सोच-समझकर अपना पार्टनर चुनें।

करियर के विषय में : आर्थिक नुकसान हो सकता है। व्यवसाय में टाइम मैनेजमेंट के बिना टारगेट पूरा करना मुश्किल होगा।

हेल्थ के विषय में : मसालेदार भोजन से बचें। पुराने रोग या दर्द से भी परेशानी हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra

इस माह आपका कॉन्फिडेंस आपको बहुत आगे रखेगा। लोग आपकी तारीफ करेंगे। माह के अंत में छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। समय का प्रबंधन करके चलें और इस बात का ध्यान रखें कि मेहनत करने पर ही सफलता के योग बनेंगे। मजबूत आत्मविश्वास के कारण आप जोखिम भरे कामों में सफलता प्राप्त करेंगे। पैसों और बिजनेस के मामलों पर ध्यान देना होगा। अधिकारों में वृद्धि होगी। माह के तीसरे सप्ताह से सहसा काम का बोझ बढ़ेगा। आपसी कहासुनी में इज़ाफ़ा होगा।

प्यार के विषय में : लव कपल एक-दूसरे को समय दे सकते हैं। किसी को प्रपोज करने के लिए भी समय अच्छा है।

करियर के विषय में : कार्यस्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से महीना अच्छा बीतेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio

इस महीने की शुरुआत में कुछेक अड़चनों के बावजूद आपके कार्य बनेंगे। पारम्परिक मान्यताओं और उपायों की ओर रुझान रहेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। लोग आपके कार्य का लोहा मानेंगे। करियर में कई अच्छे मौक़े आएंगे जो आपको लाभ देंगे। प्रतिष्ठा में पंख लगेंगे। महत्वाकांक्षाओं का विस्तार होगा। जीवनसाथी पारिवारिक गतिविधियों में पूरा साथ देगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतें आएंगी। आपको लगेगा कि आपका ध्यान भटक रहा है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आपके प्रेम संबंध बहुत गहरे हो सकते हैं।

करियर के विषय में : करियर के लिहाज से आप के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा।

हेल्थ के विषय में : आपको पेट में गैस या अपच की शिकायत हो सकती है। खान-पान में परहेज करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

Sagittarius

इस महीने आपकी इनकम में बढ़त देखने को मिलेगी। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिससे आपके पास पैसा आएगा। अपने स्वाभिमान को बरकरार रखने के लिये अधिक श्रम पड़ेगा। छात्रों के लिये विशेष संघर्ष का समय है। कार्यक्षेत्र में कुछेक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन सुखद पहलू यह है कि आप मित्रों की मदद से इससे पार पाने में कामयाब हो जाएंगे। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। आप संकल्प और ऊर्जा से भरे हैं, जो कड़ी मेहनत और आनुपातिक फायदों की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

प्यार के विषय में : आपके प्यार के रिश्ते को लेकर जो भी पारिवारिक विरोध था वह खत्म हो जायेगा।

करियर के विषय में : बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी। लेन-देन में सावधानी रखें।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थकान, मौसमी परेशानी और पीठ में दर्द हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

Capricorn

इस महीने कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपकी विजय होगी। अपनी अनोखी कार्यशैली से आप अलग पहचान बनाएंगे। साझेदारी के काम में लाभ मिलेगा तथा नए संयुक्त कार्य शुरू करने के लिए अथवा नए करार करने के लिए भी अनुकूल समय है। कार्यक्षेत्र में सफलता शीर्ष पर पहुंचेगी और कोष में भी वृद्धि होगी। भूमी खरीदने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में छिटपुट तकरार को छोड़कर स्थिति सामान्य रहेगी। आपकी आध्यात्मिकता और भौतिक कामयाबी मिलकर शानदार मानसिकता को जन्म देगी।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी और पार्टनर से खूब बनेगी। किसी भी बात पर आसानी से रजामंदी हो जाएगी।

करियर के विषय में : युवाओं के लिए करियर में आगे बढ़ने के अनेक मौके आएंगे। संपत्ति विवादों का निपटारा होगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius

इस महीने आपकी कला व साहित्य के क्षेत्र में रुचि और मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी जवाबदेही बेहद बढ़िया ढंग से निभाएंगे। आर्थिक हालत में तो सुधार होगा। परंतु अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा। किसी भी नयी योजना को कार्यरूप में परिणित करने का उचित समय आ गया है। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी। किसी भी कार्य में उतावलापन न करें। आप अपने गुस्से पर काबू करेंगे और परिवार में एकता तथा प्रगाढ़ता बनी रहेगी।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ समय बिताएंगे तो अच्छा रहेगा। पार्टनर के संग कहीं घूमने जा सकते हैं।

करियर के विषय में : नौकरी में कामकाज और बिजनेस के किसी मामले को लेकर आपकी  परेशानी बढ़ सकती है।

हेल्थ के विषय में : इस महीने सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी जरूर रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces

इस महीने दोस्तों एवं परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक या मनोरंजक स्थल की सैर करेंगे। आत्मविश्वास के कारण आप कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की सलाह से लाभ होगा और उनके प्रयास से सभी आवश्यक कार्य निपट जाएंगे। घर में बहस करने से बचें और जीवनसाथी के साथ व्यर्थ वाद-विवाद से दूर रहें। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। आपके साथ धोखा हो सकता है। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में विरोधी परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : आप को अपने प्रेम जीवन के लिए अच्छा जीवनसाथी मिल सकता है।

करियर के विषय में : कुछ नए लोगों को नौकरी के लिए काफी भागदौड़ के पश्चात ही सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है।

आपने मासिक राशिफल अक्टूबर 2021 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल अक्टूबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल अक्टूबर 2021’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button