बॉलीवुड

Manike Mage Hithe गाते नजर आई रानु मंडल, स्टाइल देख लोग बोले- ये तो मॉडर्न बन गई : VIDEO

सोशल मीडिया में कितनी ताकत होती है इसका जीता जागता उदाहरण रानू मंडल है। करीब दो साल पहले की बात है। रानू मंडल पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर गाना गा रही थी। उन्होंने लता मंगेशकर का पॉपुलर सॉन्ग ‘एक प्यार का नगमा है’ गाया था। तभी वहाँ से इंजीनियर अतींद्र चक्रवर्ती गुजरे और उनकी निगाहें रानु मंडल के खूबसूरत गाने पर पड़ी। उन्होंने रानु का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। बस फिर क्या था रानु का यह वीडियो आग की तरह पूरे इंटरनेट पर फैल गया। वे हर जगह पॉपुलर हो गई। लोग उनके टेलेंट की तारीफ करने लगे।

ranu mandal

रानु मंडल की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें मुंबई के एक रियलिटी शो में बुलाया गया। अब आप रानु का भाग्य देखिए। इसी शो में बॉलीवुड के महशूर गायक और संगीतकार हिमेश रेशमिया जज थे। हिमेश को रानु की गायिकी इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने रानु को अपनी फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर में गाने का ऑफर दे दिया।

जल्द ही रानु ने हिमेश के साथ अपना पहला गाना तेरी मेरी कहानी रिकॉर्ड किया। ये लोगों को बहुत पसंद आया। रानु ने हैप्पी हार्डी एंड हीर फिल्म के ही आदत और आशिकी में तेरी 2.0 गानों में भी अपनी आवाज दी।

रानु की लाइफ पूरी तरह बदल गई। पहले वह रेलवे स्टेशन पर भीख मांगा करती थी, लेकिन अब वह आलीशान लाइफ जीने लगी। कृष्णानगर, नादिया में जन्मी रानु मंडल मां के निधन के बाद राणाघाट में अपनी मौसी के यहां रहने लगी थी। यहीं उनका पूरा बचपन बीता था। बेहद गरीब में जीवन बिताने के बाद रानु आज लाइफ के असली मजे ले रही हैं। वे सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी एक्टिव रहती हैं। यहां वे समय समय पर फैंस के लिए अपने गाने साझा करती रहती हैं।

इन दिनों रानु मंडल का ‘Manike Mage Hithe’ गाने का वर्जन सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। Manike Mage Hithe सतीशन रथनायका का 2020 का गीत है। इस साल मई में श्रीलंकाई गायक योहानी दिलोका डी सिल्वा ने इसका अपना संस्करण रिलीज किया जिसके बाद ये पूरे विश्व में वायरल हो गया। इस गाने को YouTube पर महज तीन महीने में 91 मिलियन व्यूज मिल गए।

श्रीलंका के Manike Mage Hithe गाने के लिरिक्स एक भारतीय के लिए गाना काफी मुश्किल हैं। लेकिन फिर भी रानु मंडल ने इसे अच्छे से गाया। दिलचस्प बात ये रही कि रानु इस बार मॉडर्न अवतार में नजर आई। उन्होंने गाना गुनगुनाते समय लाल टी-शर्ट और पैंट पहन रखा था। उनका ‘मानिके मगे हिते’ का वर्जन फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। उनके इस गाने को Rondhon Porichoy नाम के YouTuber यूजर ने अपलोड किया है।

रानु के इस गाने को अभी तक चार लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। हर कोई उनके गाने की तारीफ कर रहा है। हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें टीशर्ट और जींस पहनने के लिए ट्रोल भी किया। चलिए आप भी रानु मंडल कि आवाज में Manike Mage Hithe सुन लीजिए।

देखें वीडियो-

वैसे आप लोगों को रानु का यह गाना कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button