विशेष

सोने से लदी रहती है नीता अंबानी तो बहन प्राइमरी स्कूल में है टीचर, देखें दोनों बहनों में फर्क

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) भारत के सबसे अमीर शख्स हैं। फोर्ब्स (Forbes) की 35वीं सालाना लिस्ट के अनुसार वे दुनिया में 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वहीं एशिया में उनका नंबर 1 है। मुकेश अंबानी के साथ-साथ उनका परिवार भी सोशल मीडिया पर छाया रहता है। खासकर मुकेश अंबानी की बीवी नीता अंबानी (nita ambani) के कई लोग फैन हैं।

नीता अंबानी की खूबसूरती और लाइफस्टाइल अक्सर इंटरनेट पर चर्चा का विषय रहती है। अब नीता के बारे में तो आप सभी बहुत कुछ जानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी एक बहन भी है जो कि काफी हद तक नीता जैसी ही दिखती है।

नीता अंबानी का परिवार अक्सर मीडिया की लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करता है। हालांकि जब भी अंबानी परिवार में कोई फ़ंक्शन होता है तो नीता की बहन वहाँ जरूर आती है। नीता अंबानी की बहन का नाम ममता दलाल (Mamta Dalal) है। वह रविंद्रभाई दलाल और पूर्णिमा दलाल की बेटी है। ममता अपनी बहन नीता से उम्र में चार साल छोटी है।

जहां एक तरफ नीता हरदम सोने से लदी रहती है और बेहद आलीशान लाइफ जीती है तो वहीं दूसरी तरफ उनकी बहन ममता बहुत ही सामान्य जिंदगी जीती है। लाइमलाइट से दूर होने की वजह से नीता की बहन ममता के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। नीता अंबानी आज एक फेमस बिजनेस टायकून बन चुकी है जबकि उनकी बहन ममता एजूकेशन फील्ड से जुड़ी हुई है। वह बतौर टीचर जॉब करती हैं।

मुकेश अंबानी के धीरूबाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के बारे में आप सभी ने जरूर सुना होगा। ये भारत के सबसे महंगे स्कूलों में से एक है। नीता अंबानी इस स्कूल की संस्थापक है। उनकी छोटी बहन ममता इसी स्कूल में प्राइमरी टीचर हैं। इसके साथ ही वे स्कूल का मैनेजमेंट भी संभालती हैं।

वैसे ममता की तरह उनकी बड़ी बहन नीता अंबानी भी पहले एक टीचर हुआ करती थी। उन्होंने शादी के कुछ समय बाद तक बच्चों को पढ़ाया था। लेकिन फिर वह अपने पति मुकेश अंबानी की कंपनी में व्यस्त हो गई। धीरूबाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में 90 फीसदी बॉलीवुड इंडस्ट्री के बच्चे पढ़ते हैं। ऐसे में ममता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान से लेकर सचिन तेंदुलकर के बच्चों सारा और अर्जुन तेंदुलकर तक को पढ़ा चुकी हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था।

ममता को मीडिया की चमक धमक ज्यादा रास नहीं आती है। वह सिंपल जिंदगी जीना ही पसंद करती है। उनकी लाइफस्टाइल देख ये कहना मुश्किल होता है कि वह दुनिया की सबसे अमीर महिला की बहन हैं। ममता और नीता का एक दूसरे से काफी गहरा लगाव है। ये दोनों एक दूसरे के साथ हर सुख दुख में साथ खड़ी रहती हैं।

ममता अंबानी परिवार का हर फ़ंक्शन अटेंड करती हैं। ममता को अपनी भांजी ईशा अंबानी की शादी में नीता अंबानी के साथ डांस करते हुए भी देखा गया था। आपको जान हैरानी होगी कि ममता दलाल बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए मॉडलिंग भी कर चुकी हैं।

mamta dalal

वैसे आपको नीता अंबानी की बहन का रहन सहन कैसा लगा हमे कमेंट में जरूर बताएं।

Back to top button