बॉलीवुड

सलमान से लेकर गोविंदा तक, ये हैं रणबीर के 7 सबसे बड़े दुश्मन, शक्ल भी देखना पसंद नहीं करते

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) कपूर बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं। रणबीर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा प्राइवेट लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। रणबीर के बारे में कहा जाता है कि वह जितनी अच्छी दोस्ती निभाते हैं, उतनी ही सिद्दत से दुश्मनी भी रखते हैं। जब कोई एक बार रणबीर के दिल से उतर जाता है तो वह दोबारा उसे भाव नहीं देते हैं। उन्हें अपने दुश्मनों की शक्ल भी देखना पसंद नहीं होता है। रणबीर की लाइफ में कई दुश्मन हैं, इनमें से कुछ से तो वे आज भी बैर रखते हैं। तो चलिए देखते हैं कि इस लिस्ट में कौन कौन शामिल है।

गोविंदा (Govinda)

govinda

रणबीर जब गोविंदा के साथ जग्गा जासूस फिल्म कर रहे थे तो दोनों के रिश्ते बिगड़ गए थे। आलम ये था कि बाद में रणबीर को गोविंदा से माफी भी माँगनी पड़ी थी। वर्तमान में दोनों के रिश्ते सामान्य है।

अनुराग बासु (Anurag Basu)

जग्गा जासूस फिल्म के दौरान ही रणबीर की फिल्म डायरेक्टर अनुराग बासु से नोकझोंक हो गई थी। दरअसल फिल्म को रिलीज होने में काफी देर हो रही थी। इस बात से रणबीर अनुराग से खफा हो गए थे। दोनों की कहासुनी की खबर मीडिया में भी बहुत उछली थी।

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali)

मशहूर फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली और रणबीर कपूर के बीच भी काफी लंबे समय से कोल्ड वार (शीत युद्ध) चलता आ रहा है। हाल ही में संजय ने अपनी आगामी फिल्म बैजू बावरा के लिए रणबीर से संपर्क किया था। लेकिन रणबीर ने फिल्म में काम करने से साफ मना कर दिया।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh)

बॉलीवुड में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर दोनों एक दूसरे के सबसे बड़े कॉम्पटीशन माने जाते हैं। ऐसे में नंबर 1 आने की इस रेस में दोनों के बीच कोल्ड वार चलता रहता है। हालांकि दोनों पब्लिकली इस बात को खुलकर शो नहीं करते हैं। वे ऐसा जताने की कोशिश करते हैं कि उनके बीच सबकुछ सामान्य है।

कटरीना कैफ (Katrina Kaif)

एक समय था जब रणबीर कपूर और कटरीना कैफ रिलेशनशिप में हुआ करते थे। सभी को लगता था कि दोनों जल्द शादी कर लेंगे। लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों के मनमुटाव की एक वजह ये भी थी कि कटरीना रणबीर के साथ जग्गा जासूस फिल्म को प्रमोट नहीं करना चाहती थी।

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor)

rishi kapoor

यह नाम सुन शायद आपको बहुत आश्चर्य हुआ होगा। लेकिन ये सच है। एक समय ऐसा भी था जब रणबीर अपने पिता ऋषि कपूर को अपनी लाइफ का सबसे बड़ा विलेन मानते थे। ये तब की बात है जब रणबीर की मां नीतू कपूर और पिता ऋषि कपूर के बीच कड़वाहट आ गई थी। हालांकि बाद में इनके रिश्ते अच्छे हो गए।

सलमान खान (Salman Khan)

सलमान खान और रणबीर कपूर के बीच की दुश्मनी की सबसे बड़ी वजह कटरीना कैफ है। पहले सलमान कटरीना को डेट करते थे, लेकिन फिर रणबीर ने उन्हें छिन लिया। कहते हैं कि एक बार सलमान ने रणबीर को थप्पड़ भी मार दिया था।

Back to top button