विशेष

मंदिर में लड़की ने दिखाई ‘सैकंड हैंड जवानी’, कैमरा ऑन कर करने लगी ऐसी हरकत – Video

डांस करना हम सभी को पसंद होता है। डांस करने और देखने से मन को खुशी मिलती है। ये फिट रहने और अपनी टेंशन को दूर भगाने का अच्छा तरीका होता है। फिर सोशल मीडिया के इस जमाने में तो हर कोई डांस कर फेमस होने की दौड़ में लगा रहता है। इस चक्कर में लोग कभी-कभी सभ्यता की सारी हदें पार कर जाते हैं।

डांस करने का भी एक सही समय और जगह होती है। आप कहीं भी, कैसा भी डांस नहीं कर सकते हैं। हालांकि लोग ये बात समझते नहीं हैं। उन्हें बस डांस कर के फेमस होना होता है। इसलिए वे वायरल होने के चक्कर में कुछ ऐसा भी कर देते हैं जो कि गलत होता है।

कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के इंदौर की लड़की को ट्रैफिक सिग्नल पर डांस करना भारी पड़ गया था। वह विवाद अभी थमा नहीं था कि अब छतरपुर में एक लड़की ने और नया कांड कर दिया। दरअसल छतरपुर की रहने वाली इस लड़की का एक अश्लील वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। दिक्कत ये हो गई कि लड़की ने ये डांस छतरपुर के टोरिया मंदिर में किया है। मंदिर में लड़की ‘सेकेंड हैंड जवानी… और माय हार्ट गोज जूम-जूम जैसे कई गानों पर नाची है।

जैसे ही मंदिर में नाचने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने इसे लेकर आपत्ति जताना शुरू कर दिया। मंदिर के महंत सहित हिंदूवादी संगठनों ने लड़की के इस डांस का विरोध किया। अब लड़की के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठ रही है। हर कोई चाहता है कि भगवान के दरबार में झूम-झूमकर नाचने वाली इस लड़की पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aarti Sahu (@itsaartisahu)

जिस लड़की ने मंदिर में डांस किया उसका नाम आरती साहू बताया जा रहा है। आरती सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वे आए दिन यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती है। यूट्यूब पर तो आरती के 25 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। सूत्रों की माने तो आरती ने फेमस होने के लिए इस तरह का डांस किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aarti Sahu (@itsaartisahu)


लोग आरती के डांस को अश्लील बता रहे हैं। उनका कहना है कि लड़की को ऐसा डांस मंदिर के अंदर नहीं करना चाहिए था। वहीं इस मामले पर आरती ने भी अपना पक्ष रखा है। उसने अपनी सफाई में कहा कि मेरे डांस में कोई फूहड़ता नहीं थी। मैंने पूरी सभ्यता का ध्यान रखते हुए फुल ड्रेस में डांस किया था। इसलिए मेरे डांस में कोई भी अश्लीलता नहीं दिखी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aarti Sahu (@itsaartisahu)

वहीं सोशल मीडिया पर लोग कमेंट्स में इसे आरती की गलती बता रहे हैं। उनका कहना है कि आपको अपने घर में जैसा चाहे डांस करना है करते रहो, लेकिन मंदिर में इस तरह के डांस करना अच्छी बात नहीं है।

देखें वीडियो

वैसे इस वीडियो को देख आपको क्या लगता है? क्या लड़की के नाच में कोई अश्लीलता है? क्या उसका इस तरह से मंदिर के अंदर नाचना सही है? अपने जवाब हमे कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

Back to top button