विशेष

कमाल का वीडियो, 6 साल के विदेशी बच्चे के मुंह से भारत का राष्ट्रगान सुनकर खड़े हो जायेंगे रोंगटे!

हर देश के लिए उसका राष्ट्रगान सबसे प्रिय होता है। कड़े संघर्ष के बाद जब कोई देश जीतता है तो उसके लिए राष्ट्रगान काफी मायने रखता है। दुनिया के लगभग हर देश का अपना राष्ट्रगान है। भारत के राष्ट्रगान की बात की जाए तो इसे सुनने के बाद हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हमने कई सालों तक अंग्रेजों की गुलामी सही।

लगतार कई सौ सालों तक अंग्रेजों का गुलाम रहने के बाद कई लोगों की जिंदगियां जाने के बाद भारत को आजादी मिली। ऐसे में भारत के लिए उसके राष्ट्रगान का अलग ही महत्व है। यही वजह हैं कि भारत के लोगों का राष्ट्रगान के प्रति एक अलग ही जुड़ाव है। जब भी कहीं कान में राष्ट्रगान की आवाज आती है, सब उसकी इज्जत के लिए खड़े हो जाते हैं।

बच्चे को गाता देखकर खड़े हो जायेंगे आपके रोंगटें:

भारत के राष्ट्रगान की रचना गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने की थी। इसी राष्ट्रगान को गा-गाकर देशवासियों को अंग्रेजों की खिलाफ लड़ाई में हौसला मिलता था। आज भी सीमा पर डटे हुए जवान देश के राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को गाकर ही दुश्मनों से भिड़ते हैं। आपने अक्सर किसी देश के राष्ट्रगान को वहां के लोगों द्वारा गाते हुए ही सुना होगा।

लेकिन क्या आपने कभी किसी अन्य देश के राष्ट्रगान को किसी दूसरे देश के नागरिक द्वारा गाते हुए सुना है? जी हां आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें एक अन्य देश का बच्चा दूसरे देश का राष्ट्रगान गाता है। दूसरे देश से मतलब अपने देश भारत से है। जी हां आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसमें एक 6 साल का विदेशी बच्चा भारत का राष्ट्रगान गाता है।

भारत की संस्कृति की करता है तारीफ:

वीडियो में आप देश सकते हैं कि एक 6 साल का विदेशी बच्चा भारत का राष्ट्रगान गा रहा है। गाने से पहले वह भारत की संस्कृति की तारीफ भी करता है। जब बच्चा राष्ट्रगान गाता है तो बैकग्राउंड में तिरंगा झंडा भी दिखता है। बस आप लोगों से यही उम्मीद है कि इस वीडियो को देखते समय राष्ट्रगान के सम्मान में जरूर खड़े हों।

वीडियो देखें:

Back to top button