समाचार

खुशबू के जेल जाते ही सामने आई जिम ट्रेनर संग अतरंग तस्वीरें, इस हाल में दिखी डॉक्टर की पत्नी

पटना के जिम ट्रेनर विक्रम सिंह (Gym Trainer Vikram Singh) की हत्या की साजिश में जेडीयू के पूर्व चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू सिंह इस समय जेल की हवा खा रहे हैं। गुरुवार रात 8.30 बजे उन्हें बेऊर जेल में बंद किया गया है। इनके साथ खुशबू का पूर्व प्रेमी प्रेमी मिहिर सिंह, कांट्रेक्ट किलर अमन, आर्यन व शमशाद भी पुलिस की हिरासत में हैं। आरोप है कि खुशबू ने अपने पूर्व प्रेमी और कांट्रेक्ट किलर की मदद से ही जिम ट्रेनर की हत्या की प्लानिंग की थी।

गौरतलब है कि 18 सितंबर को जिम ट्रेनर विक्रम सिंह को कदमकुआं इलाके में तीन बदमाशों ने पांच गोली मार दी थी। पांच गोलियां लगने के बावजूद विक्रम ढाई किलोमीटर की दूरी तय कर अस्पताल गया था। यहां होश में आने पर उनसे पुलिस को बताया कि उस पर हमला खुशबू सिंह ने करवाया है।

पुलिस की जांच में सामने आया कि विक्रम और खुशबू एक दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों के बीच घनिष्ट संबंध थे। पुलिस ने जब दोनों के कॉल रिकॉर्ड्स खंगाले तो पता चला कि जिम ट्रेनर और खुशबू के बीच फोन पर 1100 से अधिक बार बातचीत हुई है। पहले पुलिस ने डॉ राजीव और खुशबू को पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। लेकिन अब और सबूत मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तर कर लिया गया है।

इस बीच सोशल मीडिया पर विक्रम सिंह और खुशबू की कुछ प्राइवेट तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को देख साफ पता चलता है कि दोनों एक दूसरे के बेहद करीब थे। विक्रम के पहले खुशबू के दानापुर के रहने वाले मिहिर से गहरे संबंध थे। लेकिन फिर खुशबू की लाइफ में विक्रम आ गया और दोनों के बीच दूरियाँ पैदा हो गई। खुशबू और विक्रम का रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला। वह विक्रम को अपनी लाइफ से निकालना चाहती थी। इसलिए उसने अपने पूर्व प्रेमी मिहिर से संपर्क किया और जिम ट्रेनर की मौत की साजिश रची।

खुशबू ने मिहिर की मदद से शूटर को विक्रम के नाम की एक लाख 85 हजार रुपये की सुपारी दी। शूटरों ने दो महीने तक विक्रम की रेकी की और फिर हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायल विक्रम के बयान के आधार पर डॉ राजीव और उनकी पत्नी खुशबू को भी हिरासत में लिया गया। इस मामले में अभी 6 लोग जेल में बंद हैं जबकि दो फरार है। पुलिस ने सभी आठ आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है।

उधर जेल में डॉ. राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू सिंह के लिए एक एक दिन काटना बड़ा मुश्किल हो रहा है। खुशबू का रो रोकर बुरा हाल है। वह अपने दोनों बच्चों को याद कर रही हैं। उनके बच्चे फिलहाल नानी के पास हैं। वहीं डॉ. राजीव कुमार भी जेल में चेन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। दोनों की जेल में कॉउन्सलिंग भी हुई है। पहले दिन दोनों ने जेल का खाना भी नहीं खाया था।

Back to top button