बॉलीवुड

ऐश्वर्या की खूबसूरती नहीं इस चीज़ के दीवाने हो कर अभिषेक ने रचाई थी शादी, सामने आई वजह

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की जोड़ी बॉलीवुड में बड़ी पॉपुलर है। ये एक ऐसा मैरिड कपल है जो अक्सर सुर्खियों में छाया रहता है। ऐश और अभिषेक (Aishwarya and Abhishek Marriage) वर्ष 2007 में शादी के बंधन में बंधे थे।

aishwarya-rai-and-abhishek-bachchan

इस शादी से दोनों की एक प्यारी बेटी आराध्या बच्चन भी है। कपल की शादी को लगभग 14 साल से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी भी दोनों के बीच बहुत प्यार और स्नेह है। हमे भी कभी दोनों के लड़ाई झगड़े या शादी के बाद किसी से अफेयर एक चर्चे सुनने को नहीं मिले।

aishwarya-rai-and-abhishek-bachchan

aishwarya-rai-and-abhishek-bachchan

कई लोगों को अभिषेक बच्चन से जलन भी होती है। उन्हें यकीन नहीं होता है कि दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की का टाइटल पाने वाली ऐश्वर्या राय अब अभिषेक बच्चन की पत्नी है। अभिषेक उम्र में ऐश्वर्या से छोटे भी है।

aishwarya-rai-and-abhishek-bachchan

ऐश अभिषेक से उम्र में तीन साल बड़ी हैं। जब दोनों की शादी हुई थी तब ऐश्वर्या 33 की थी जबकि अभिषेक 30 के थे। सभी को यही लगता है कि अभिषेक ने ऐश्वर्या से सिर्फ इसलिए शादी की है क्योंकि वह बहुत खूबसूरत है और उनका फिल्मी करियर भी काफी सफल रहा है।

aishwarya-rai-and-abhishek-bachchan

हालांकि सच्चाई इससे काफी अलग है। आज हम आपको वह असली वजह बताने जा रहे हैं जिसके चलते अभिषेक ने ऐश्वर्या संग सात फेरे लिए हैं। यह वजह खुद अभिषेक ने एक इंटरव्यू में बताई थी। तब अभिषेक से सवाल किया गया था कि आप ने ऐश्वर्या राय से शादी क्यों रचाई थी? क्या इसकी वजह उनका सफल करियर, लाजवाब खूबसूरती या मिस वर्ल्ड का टाइटल है?

aishwarya-rai-and-abhishek-bachchan

इस पर अभिषेक ने जवाब देते हुए कहा था कि ‘ऐसी कोई भी बात नहीं है। मैंने ऐश्वर्या से सिर्फ इसलिए शादी रचाई है क्योंकि वह एक लाजवाब इंसान है। मैंने उस ऐश के संग सात फेरे लिए है जो रात को बिना मेकअप के रहती है। वह जैसी है वैसा ही खुद को बाकियों के सामने पेश करती हैं। वे कभी शो ऑफ (दिखावा) नहीं करती हैं।’

aishwarya-rai-and-abhishek-bachchan

अभिषेक के इस जवाब से साफ हो जाता है कि वह और ऐश आपस में एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। न तो ऐश ने अभिषेक का बच्चन परिवार का टैग देखकर शादी की और न ही अभिषेक ने ऐश्वर्या की खूबसूरती से कायल होकर सात फेरे लिए।

aishwarya-rai-and-abhishek-bachchan

दोनों को एक दूसरे का व्यक्तित्व पसंद आया और इनमें प्यार हुआ। इस प्यार की शुरुआत तब हुई जब दोनों ‘गुरु’ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। अभिषेक ने सबसे पहले ऐश्वर्या को प्रपोज किया था। ऐश भी अभिषेक के इस मैरिज प्रपोजल को ठुकरा नहीं पाई थी।

aishwarya-rai-and-abhishek-bachchan

गुरु फिल्म की शूटिंग से लौटते ही दोनों ने सगाई कर ली थी। इसके बाद 2007 में अमिताभ के प्रतीक्षा बंगले पर ऐश अभिषेक ने सात फेरे लिए थे। वहीं मुंबई के ताज होटल में शादी का रिसेप्शन रखा गया था। फिलहाल ऐश्वर्या और अभिषेक एक दूसरे के साथ शादी कर बेहद खुश हैं। वे जल्द ही शादी के 15 साल पूरे करने वाले हैं। ऐसे में हम कपल को एक सुखद और अच्छे शादीशुदा जीवन की शुभकामनाएं देते हैं।

Back to top button