दिलचस्प

दुल्हन का यह डांस हो चुका है सोशल मीडिया पर जमकर वायरल, एक टेक में बनाया गया है वीडियो!

भारत में शादियों का अपना एक अलग ही महत्व होता है। यहां शादियां सिर्फ इसलिए नहीं की जाती हैं कि वंशवृद्धि की जरूरत होती है, बल्कि इसे एक परम्परा के रूप में निभाया जाता है। भारत में शादियां हों और गीत-संगीत एवं डांस न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। भारत में शादी के कार्यक्रम की शुरुआत शादी वाले दिन से एक हफ्ते पहले से ही शुरू हो जाती है।

हर दिन कोई ना कोई कार्यक्रम होता है। कभी मेहन्दी का कार्यक्रम तो कभी गीत-संगीत का कार्यक्रम। सभी कार्यक्रमों में डांस करना अनिवार्य होता है। कुछ लोगों की शादियां एक ही दिन के कार्यक्रम में हो जाती हैं। शादी के समय घर में कई तरह के मेहमान आते हैं। सभी अपने-अपने हिसाब से मस्ती करते हैं। ऐसे में शादी कब बीत जाती है पता ही नहीं चलता है।

अब दुल्हन सहमने की बजाय करती है जमकर मस्ती:

शादियों में फिल्मी गानों पर जमकर नृत्य किया जाता है। अक्सर ऐसा देखा गया है कि कुछ फिल्में फ्लॉप हो जाती हैं लेकिन उनका कोई ना कोई गाना सुपरहिट रहता है। होने वाली हर शादी या अन्य कार्यक्रम में वही गाना बार-बार बजता है। ऐसा ही एक गाना है ‘बार बार देखो’ फिल्म का “नचदे ने सारे नाल मिल के, आज हील डुल के”। यह गाना इतना हिट हुआ है कि हर शादी में सुनाई देता है।

दुल्हन का जबरदस्त डांस छाया हुआ है सोशल मीडिया पर:

आज हम आपको इसी गाने पर होने वाली दुल्हन का एक ऐसा धाकड़ डांस दिखाने जा रहे हैं, जो आपके दिमाग में कई दिनों तक रहेगा। पहले का समय चला गया जब दुल्हन शादी के वक्त सहमी रहती थी। अब की दुल्हन अपनी ही शादी में जमकर मस्ती करती है और सबके साथ डांस में भी हिस्सा लेती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस वीडियो को एक ही टेक में लिया गया है।

बार बार देखो’ फिल्म के “नचदे ने सारे नाल मिल के, आज हील डुल के” गाने पर होने वाली दुल्हन ने ऐसा जबरदस्त डांस किया है कि आजकल सोशल मीडिया पर यही छाया हुआ है। इस डांस में जो भी लोग हैं वो किसी एक्टर से कम नहीं हैं। दुल्हन को डांस करता देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी ने बेहतरीन कोरियोग्राफी की है। इस वीडियो में दुल्हन के साथ कई लोग थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। दुल्हन के मां-बाप भी उसके साथ जमकर थिरक रहे हैं।

वीडियो देखें-

Back to top button