अध्यात्म

राशिफल 15 जून 2017 : जानिए आपके लिए कैसा रहेगा बृहस्पतिवार का दिन!

15 जून 2017,  बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 15 June 2017 Thursday.

राशिफल 15 जून 2017 –

मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज आपका दिन शुभ रहेगा। पुरा दिन स्नेहीजनों, आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों करते हुए बितेगा। मित्रों से लाभ होगा और उनके लिए धन भी खर्च करना पड़ेगा। बड़े-बुजुर्गों तथा स्नेहीजनों का संपर्क बढ़ेगा। किसी सुंदर स्थान की सैर का योग बन रहा है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

वृषभ (Taurus): गणेशजी कहते हैं कि आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप नए कार्यों का आयोजन करेंगे। नौकरिपेशा और व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि बनी रहेगी। पुराने अपूर्ण कार्य पूरे होंगे। पदोन्नति से आर्थिक लाभ मिल सकता है।

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए मानसिक रूप दुविधाओं और उलझनों का है। तन-मन-धन सभी में बाधाएं रहेगी। आज किसी भी कार्य को प्रारंभ न करें और प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी प्रकार की चर्चा से बचें।

कर्क (Cancer): गणेशजी बताते हैं कि आज आप का दिन प्रतिकूलताओं भरा पड़ा है। इसलिए गणेश जी सुझाव देते हैं कि कोई भी नया कार्य प्रारंभ न करें और उपचार एवं शल्यचिकित्सा आज करवाने से बचें। क्रोध से दूर रहें। सरकारी कार्यों में रुकावट आएंगे।

सिंह (Leo):  गणेशजी कहते हैं कि आज आपका दिन मध्यम फलदायी है। घर-व्यापार में गणेशजी सावधान रहने की सलाह देते हैं। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन जीवनसाथी के आरोग्य को लेकर मन चिंतिंत होगा।

कन्या (Virgo):  आज आपका दिन शुभ है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा और मन भी प्रसन्न होगा। सुखप्रद प्रसंग बनेंगे। बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आने से संतोष का भाव रहेगा।

तुला (Libra): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन सुखपूर्वक बितायेंगे। बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन उत्तम है। आज कल्पनाशक्ति का श्रेष्ठ उपयोग करेगें ऐसा गणेशजी कहते हैं। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। मन चिंताग्रस्त रहेगा एवं निजी सम्बंधियों से अनबन के योग हैं, लेकिन फिर भी कोई अनिष्ट नहीं होगा। स्वास्थ्य के बारे में चिंता होगी, धनहानि एवं यशहानि हो सकती है।

धनु (Sagittarius): आज नए कार्यों को प्रारंभ करेंगे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। मित्रों एवं स्नेहीजनों से का संयोग है। कार्य में सफलता एवं प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी। भाग्यवृद्धि होगी तथा सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा ऐसा गणेशजी कह रहे हैं।

मकर (Capricorn): आकस्मिक धन-लाभ हो सकता है। परिवारजनों से विवाद होने कि संभावना है जिससे घर का बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। नकारात्मक विचारों पर संयम रखें। साहसिक प्रवृत्तियों के लिए दिन उत्तम है।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायक है। आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी बनी रहेगी। मित्रों एवं स्वजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावना हैं।

मीन (Pisces): आज आप में एकाग्रता की कमी रहेगी, ऐसा गणेश जी कहते हैं। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। पूंजी निवेश में विशिष्ट ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्वजनों से दूर रहें, क्योंकि उनसे मनमुटाव हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें।

Back to top button
?>