दिलचस्पराजनीति

हाथ में ट्रॉली बैग पकड़े ट्रेन पकड़ने दौड़ते दिखे PM Modi, लोगों ने करीब से देखा तो निकला हमशक्ल

‘मोदी’ सिर्फ एक नाम नहीं है बल्कि अब ये विश्वभर में एक बड़ा ब्रांड बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्यार करने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इसके पहले शायद ही कोई ऐसा नेता हुआ जिसे लेकर लोगों के बीच इतना जुनून और उत्साह देखा गया। पहले लोग सिर्फ बॉलीवुड सितारों को लेकर ही इतना क्रेज दिखाते थे। उन्हें लेकर फैंस जोश में आ जाते थे। लेकिन जब से नरेंद्र मोदी देश के पीएम बने हैं तब से उनकी लोकप्रियता बॉलीवुड सितारों को भी पीछे छोड़ देती है। यही वजह है कि फिल्मी सितारों की तरह मोदीजी का स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस भी लोग कॉपी करने लगे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ड्रेस, बातचीत के अंदाज और हावभाव से बहुत सुर्खियां बटोरते हैं। अब कई लोगों ने उनके स्टाइल को कॉपी करना शुरू कर दिया है। ऐसे में मोदीजी के कई हमशक्ल भी पैदा हो गए हैं। अब मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर हुई इस दिलचस्प घटना को ही ले लीजिए। यहां मंगलवार को जब हाथ में ट्रॉली ब्रेग लिए जब एक शख्स जा रहा था तो लोगों के मुंह से निकल पड़ा कि अरे ये तो पीएम मोदी हैं। लेकिन जब उत्सुक फैंस उस शख्स के पास पहुंचे तो वह मोदी के हमशक्ल लालाजी देवारिया निकले।

लालाजी देवारिया पहले भी मोदी के हमशक्ल के रूप में चर्चा में आ चुके हैं। उनकी शक्ल, कपड़े, दाढ़ी और हाव-भाव सबकुछ पीएम मोदी से मिलता है। इतना ही नहीं जब वे लोगों से मिलते हैं और हाथ उठाकर अभिवादन करते हैं तो उसमें भी मोदी की स्टाइल झलकती है। ऐसे में जब दादर स्टेशन पर पीएम मोदी के हमशक्ल लालाजी देवारिया को लोगों ने देखा तो वह हैरान रह गए। इसके बाद लोग उनके साथ फोटो क्लिक करवाने लगे।

वैसे इसके पहले भी मोदी के हमशक्ल लालाजी देवारिया को फैंस फोटो खिचवाने के लिए घेर चुके हैं। उन्हें देख हर कोई धोखा खा जाता है। उनका चेहरा और कद-काठी काफी हद तक लोगों को मोदीजी की याद दिला देता है। समय के साथ उन्होंने अपनी चाल और हाव भाव भी एकदम मोदीजी की तरह कर लिए हैं। वे मोदीजी की नकल अच्छे से कर लेते हैं। उन्होंने अपने बाल और दाढ़ी भी पीएम मोदी जैसे रखे हुए हैं।

लालाजी देवारिया सिर्फ अकेले मोदीजी के हमशक्ल नहीं हैं। अभिनंदन पाठक नाम के शख्स भी मोदीजी के हमशक्ल होने की वजह से सुर्खियां बटोर चुके हैं। अभिनंदन पाठक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रहते हैं। उनकी शक्ल और बोलने चलने का स्टाइल भी मोदीजी जैसा ही है। वे तो साल 2014 में भाजपा के लिए प्रचार प्रसार भी कर चुके हैं। हालांकि 2019 में उन्होंने भाजपा का समर्थन छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली थी। वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से लोकसभा चुनाव में पर्चा भी भर चुके हैं।

गौरतलब है कि 17 सितंबर 1950 को पैदा हुआ मोदीजी आज हमआ 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके लिए बधाई संदेशों की बाढ़ सी आई हुई है।

Back to top button