राजनीतिसमाचार

MS धोनी को मोदी सरकार ने सौंपी एक खास जिम्मेदारी, अब ये काम करेंगे पूर्व कप्तान

क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दिनों ही उन्हें टी20 क्रिकेट विश्व कप के लिए टीम इंडिया का मेंटर नियुक्त किया गया था। इस खबर को सुन फैंस के दिलों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। धोनी को मेंटर नियुक्त किए जाने के बाद फैंस को उम्मीद है कि इससे इंडिया को बड़ा लाभ होगा।

ms dhoni

धोनी क्रिकेट मैदान में अपनी शानदार रणनीति के लिए मशहूर हैं। वही वजह है कि धोनी के फैंस इस खबर से बड़े खुश दिखाई दिए। अब माही के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है। रक्षा मंत्रालय में धोनी को एक खास जगह मिली है।

ms dhoni and Anand Mahindra

दरअसल राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के लिए रक्षा मंत्रालय के द्वारा 15 सदस्यों वाली एक कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी शामिल किया गया है। वैसे धोनी के अतिरिक्त इस कमेटी में फेमस बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा भी शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय एनसीसी को पहले से और भी ज्यादा प्रासंगिक बनाना चाहती है, ऐसे में उसकी व्यापक समीक्षा करने के लिए इस कमेटी को गठित किया गया है।

Rajyavardhan Singh Rathore

रक्षा मंत्रालय ने जो कमेटी बनाई है उसमें धोनी और आनंद महिंद्रा के अतिरिक्त और भी कई बड़े नाम शामिल हैं। इनमें कर्नल (सेवानिवृत्त) राज्यवर्धन सिंह राठौर, राज्यसभा सदस्य विनय सहस्रबुद्धे, वित्त मंत्रालय में प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल और जामिया मिलिया इस्लामिया की वाइस चांसलर नजमा अख्तर जैसे लोगों को जोड़ा गया है।

Anand_Shah

इसके अलावा और अन्य सदस्यों की बात करें तो इसमें एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति वसुधा कामत, भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय आयोजन सचिव मुकुल कानिटकर, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) आलोक राज, एसआईएस इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा और डाटाबुक के सीईओ आनंद शाह जैसी हस्तियां भी शामिल हैं। इस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक बैजयंत पांड बने हैं।

Rajnath Singh

रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में एक बयान भी जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि इस कमेटी को गठित करने का उद्देश्य बदलते समय में एनसीसी को और ज्यादा प्रासंगिक बनाना और इसकी व्यापक समीझा करना है। एक अन्य बयान में रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एनसीसी खाकी वर्दी का सबसे विशाल संगठन है। इसका लक्ष्य युवा नागरिकों के मध्य चरित्र, अनुशासन, एक धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण और निस्वार्थ सेवा के आदर्श को विकसित करना है।

ms dhoni

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) हैं। रक्षा मंत्रालय की कमेटी में उन्हें शामिल किया जाना एक सम्मान की बात है। इस बात से धोनी के फैंस की खुशी डबल हो गई है। इसके पहले वे धोनी को टी20 क्रिकेट विश्व कप के लिए टीम इंडिया का मेंटर नियुक्त किए जाने को लेकर बड़े खुश नजर आए थे।

वैसे धोनी की इस नई उपलब्धि पर आपकी क्या राय है?

Back to top button