बॉलीवुड

ब्वॉयफ्रेंड के बर्थडे पर जाह्नवी ने बोला ‘I LOVE U’, ख़ुशी कपूर ने भी किया बर्थडे विश : PICS

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बनी रहती हैं, साथ ही साथ वह अपने जीवन के हर एक मोमेंट से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ साझा करती हैं। बता दें कि अब जाह्नवी कपूर की एक पोस्ट काफ़ी वायरल हो रही है। जिसमें वह अपने रुमर्ड एक्स ब्वॉयफ्रेंड अक्षत राजन को जन्मदिन पर बधाई देती हुई नज़र आ रही हैं। जी हां इस अवसर पर उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने अक्षत राजन को आई लव यू भी कहा है।

गौरतलब हो कि इंस्टाग्राम पर जाह्नवी कपूर ने रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड अक्षत राजन को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक तस्वीर शेयर की है। जाह्नवी और अक्षत के बारे में कहा जाता है कि दोनों एक समय एक-दूसरे को डेट करते थे।

Janahavi Kapoor

बता दें कि अब जाह्नवी ने अक्षत की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह उन्हें गले लगाती हुई नजर आ रही है। इसके अलावा दोनों कैमरे के आगे पोज देते हुए भी नजर आ रहे है। वहीं जाह्नवी का सिर अक्षत के कंधे पर रखा हुआ है और अक्षत ने फोटो में सफेद टी-शर्ट, जींस और डेनिम की जैकेट पहन रखी है, तो जाह्नवी ने ऑफ-शोल्डर आउटफिट पहन रखा है।

Janahavi Kapoor

गौरतलब हो कि तस्वीर को शेयर करते हुए जाह्नवी ने लिखा है कि, दुनिया के सबसे अच्छे इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं और आई लव यू। वहीं आपको बता दें कि जाह्नवी की बहन खुशी कपूर ने भी अक्षत को विश करते हए उनकी तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में ख़ुशी और अक्षत को कैमरे के आगे फनी पोज बनाते हुए देखा जा सकता है और फोटो को शेयर करते हुए खुशी ने लिखा है कि, “हैप्पी बडे टू द बेस्ट।”

Janahavi Kapoor

वैसे आप सभी को बता दें कि अक्षत रंजन वही हैं जिनके साथ एक्ट्रेस के अफेयर की ख़बरें एक समय उड़ी थी। जी हां जाह्नवी के डेब्यू के दौरान अक्षत के साथ उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं और दोनों के अफेयर की खूब चर्चा उस दौरान हुई थी। हालांकि, कभी भी दोनों ने इसकी पुष्टि नहीं की। हां इतना जरूर है कि जाह्नवी ने अक्षत को अपने बचपन का दोस्त बताया था।

Janahavi Kapoor

वहीं दूसरी तरफ़ नीतू कपूर ने बेटी रिद्धिमा के 41 वें जन्मदिन पर परिवार के साथ एक तस्वीर शेयर की है। नीतू ने बेटी, दामाद और नातिन के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, साथ ही उन्होंने रिद्धिमा को अपनी लाइफलाइन बताया।

Ridhima Birthday

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)


बता दें कि नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा के बेहद करीब हैं। एक्ट्रेस अक्सर बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। वहीं रिद्धिमा भी अपनी माँ का खास ख्याल रखती हैं और दोनों को अक्सर फैमिली फंक्शन, इवेंट में साथ देखा जाता है।

वहीं आखिर में बात जाह्नवी कपूर के फ़िल्मी करियर की करें। तो वह कई फिल्मों में आगामी समय में नजर आने वाली है। जाह्नवी को आखिरी बार रूही में देखा गया था। वह अगली बार गुड लक जेरी में नजर आएंगी। बता दें जाह्नवी ने गुड लक जेरी की शूटिंग पूरी करने के बाद सेट की कई तस्वीरें शेयर भी की थी। इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई है। वहीं जाह्नवी कपूर जल्द करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 में भी नजर आएंगी। इसके अलावा जाह्नवी जल्द मलयालम हिट ‘हेलेन’ के रीमेक में भी नजर आने वाली है।

Back to top button