विशेष

अच्छे मित्र, भाई और पत्नी की इन परिस्थितियों में होती है पहचान, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति…

चाणक्य नीति के मुताबिक इन परिस्थितियों में होती है सच्चे मित्र, भाई और पत्नी की पहचान...

आचार्य चाणक्य एक ऐसी शख्सियत हैं। जिसके बारे में कुछ न कुछ सभी को पता होगा। जी हां आप सभी ने किताबों में तो आचार्य चाणक्य के बारे में पढ़ा ही होगा। अपनी बुद्धमत्ता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध आचार्य चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। बता दें कि अपनी नीतियों के दम पर ही आचार्य चाणक्य ने नंद वंश का नाश कर एक साधारण से बालक चंद्रगुप्त मौर्य को सम्राट बनाया था। कहा जाता है कि जो व्यक्ति चाणक्य की नीतियों का अनुसरण कर ले वह कभी अपने जीवन में असफल नहीं होता।

इतना ही नहीं आचार्य चाणक्य को राजनीति के साथ-साथ अर्थशास्त्र और समाज शास्त्र की भी गहराई से समझ थी। अपनी नीतियों में उन्होंने मानव समाज के कल्यण से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है।

Chankaya Neeti

ऐसे में आज हम चाणक्य जी की उस नीति के बारे में जानेंगे, जिसमें उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि आपके अच्छे मित्र, भाई और पत्नी की पहचान किस वक्त होती है। वैसे भी मित्र, भाई और पत्नी ये मानवीय जीवन के ऐसे रिश्ते हैं। जो बाकियों से काफ़ी अलग होते हैं। ऐसे में इनकी पहचान होना बेहद जरूरी होती है। एक सच्चा मित्र, भाई और पत्नी आपके सफ़ल जीवन का वाहक बन सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि इसके बारे में आचार्य चाणक्य क्या कहते हैं…

Chankaya Neeti

बता दें कि आचार्य चाणक्य के अनुसार नौकर की पहचान काम के समय, सच्चे भाई और अच्छे मित्र की पहचान संकट के समय और पत्नी की पहचान तब होती है, जब व्यक्ति का पूरा धन नष्ट हो जाता है। जी हां चाणक्य जी मानते हैं कि जो पत्नी विषम परिस्थितियों में पति का साथ देती है, वह सच्ची जीवन-साथी होती है। इसी तरह जो मित्र संकट पड़ने पर या फिर शत्रुओं से घिर जाने पर आपका साथ देता है, वही अच्छा और सच्चा मित्र होता है।

Chankaya Neeti

इतना ही नहीं आचार्य चाणक्य का कहना है कि व्यक्ति को मित्रता करते वक्त बेहद ही सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि बुरी संगति या फिर बुरा मित्र संकट के समय आपको धोखा दे सकता है। वहीं सच्चा दोस्त हर परिस्थिति में आपका साथ निभाता है। वहीँ आचार्य चाणक्य जी के अनुसार धन के मामले में भी व्यक्ति को किसी पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि धन को देखकर किसी का भी विश्वास डगमगा सकता है। ऐसे में व्यक्ति को रुपये और पैसों के मामले में हर किसी पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

Back to top button