बॉलीवुड

कभी इस बंदे की तारीफ करते नहीं थकती थी ऐश्वर्या राय, अब शक्ल भी नहीं देखना चाहती

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और सलमान खान (Salman Khan) का लव अफेयर और ब्रेकअप आज तक चर्चा का विषय है। ये बॉलीवुड की सबसे फेमस लव स्टोरीज में से एक है। वर्तमान में दोनों की रहें अलग हो गई है, लेकिन एक जमाना ऐसा भी था जब दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। ऐश्वर्या से जब सलमान के बारे में पूछा जाता था तो वह उनकी तारीफ करते नहीं थकती थी। कुछ समय पहले ऐश का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह दिल खोलकर सलमान की तारीफ़ों के पूल बांधती नजर आई थी।

ये वीडियो सिमी ग्रेवाल के चैट शो का था। इसमें सिमी ने ऐश से पूछा था कि आपके अनुसार इंडस्ट्री में सबसे सेक्सिएस्ट और शानदार आदमी कौन है? इस पर ऐश्वर्या ने पहले कुछ देर सोचा और फिर सिमी से पूछा कि क्या सेक्सिएस्ट शब्द को चार्मिंग शब्द से रिप्लेस किया जा सकता है? इस बात से सिमी ने मना कर दिया।

फिर ऐश्वर्या ने कहा कि ‘मैं उस शख्स का नाम चाहूंगी जो हाल ही में इंडियन मैन की लिस्ट में इंटरनेशनली चुना गया है, सलमान।’ सलमान का नाम लेते ही ऐश्वर्या के चेहरा ब्लश होने लगता है। इसके बाद वे सलमान की खूबीयां गिनने लगती हैं।

सलमान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट पर शुरू हुई थी। हालांकि धीरे धीरे सलमान का व्यवहार हिंसक होता चला गया जिसके बाद ऐश ने उनसे दूरी बना ली। अपने ब्रेकअप पर एक्ट्रेस ने कहा था कि सलमान उनके साथ मारपीट किया करते थे। उनका बर्ताव अजीब होता जा रहा था। उन्हें शक था कि मेरा किसी से अफेयर है, इस बात पर उन्होंने मुझ पर हाथ भी उठाया था।

दूसरी तरफ सलमान ऐश्वर्या के सभी आरोपों को सिरे से नकार चुके हैं। उन्होंने कहा था कि मैंने ऐश्वर्या के सतह कभी कोई मारपीट नहीं की। बस एक बार आधी रात को उनके घर के बाहर हंगामा जरूर किया था। दरअसल सलमान ऐश्वर्या के प्यार में पूरी तरह पागल हो गए थे। वे उनसे शादी करना चाहते थे। लेकिन ऐश्वर्या ने अपने करियर को महत्व देते हुए शादी की बात से इनकार कर दिया था। यह बात सलमान को हजम नहीं हुई और उनका बर्ताव बदलता चला गया।

नवंबर, 2001 में सलमान एक रात अचानक दारू पीकर ऐश्वर्या के अपार्टमेंट जा पहुंचे थे। वे आधी रात को जम जाम से एक्ट्रेस का दरवाजा पीटने लगे। वे ऐश से अपनी बात मनवाने पर तुले थे, वहीं एक्ट्रेस ने उनकी हर बात मानने से इनकार कर दिया था। दरवाजा पीट पीटकर सलमान के हाथों से खून तक बहने लगा था। वे वायलेंट हो गए और धमकी देने लगे कि बिल्डिंग से नीचे कूद जाएंगे। सुबह करीब 3 बजे तक ये ड्रामा चलता रहा।

बाद में ऐश्वर्या राय के पापा कृष्ण राज राय ने सलमान के खिलाफ उनकी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार करने की शिकायत कर दी थी। बाद में सलमान को अपनी गलती महसूस हुई और उन्होंने कहा कि उन्हें ऐश्वर्या के पिता से कोई शिकायत नहीं है। बाद में ऐश ने खुलासा किया था कि वे सलमान के शराब पीने की आदत और मिसबिहैवियर से तंग आ चुकी थी। उन्होंने सलमान पर वर्बल, फिजिकल और इमोशनल अब्यूज करने का आरोप भी लगाया।

Back to top button