अध्यात्म

Ganesh Chaturthi: इन 3 राशियों पर सदैव मेहरबान रहते हैं श्रीगणेश, गुड लक और पैसा दोनों मिलता है

हर साल देश में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का पावन पर्व घूमधाम से मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाई जाती है। इस वर्ष ये 10 सितंबर से शुरू हो चुकी है। हिंदू धर्म में गणेशजी को प्रथम पूजनीय देव माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिस व्यक्ति के ऊपर गणेशजी की कृपा दृष्टि बनी रहती है, उसे जीवनभर कोई दुख नहीं होता है। यही वजह है कि हर कोई गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान श्रीगणेश को खुश करने में लगा रहता है।

Ganesh ji

ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का जिक्र देखने को मिलता है। इन 12 राशियों में से कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके ऊपर गणेशजी की खास कृपा रहती है। खासकर इस साल इन राशियों के ऊपर गणेशजी विशेष रूप से मेहरबान रहने वाले हैं। ऐसे में अगले दस दिनों तक इन तीन राशि के लोगों की चांदी ही चांदी रहने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं कि वे तीन राशियां कौन सी हैं।

मेष राशि

mesh

ज्योतिषशास्त्र की माने तो मेष राशि के ऊपर भगवान गणेश की खास कृपा रहती है। मेष राशि के जातक बुद्धिमान होते हैं। ये हर तरह के कार्य करने में माहिर होते हैं। ऊपर से इनके पास गणेश जी का आशीर्वाद होता है। इसलिए ये जिस भी कार्य में हाथ डालते हैं उसमें सफलता अवश्य हासिल करते हैं। गणपती बप्पा के आशीर्वाद से इस राशि के जातकों को धन और अन्न की कोई कमी नहीं होती है। ये लोग आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। इस राशि के लोगों को नित्य रूप से भगवान गणेश की विधि- विधान पूर्व पूजा करनी चाहिए। इससे इन्हें भविष्य में और भी कई लाभ मिलते रहेंगे।

मिथुन राशि

mithun rashi

ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक मिथुन राशि पर भी श्रीगणेश हमेशा मेहरबान रहते हैं। इन लोगों का दिमाग कंप्यूटर की तरह तेज दौड़ता है। इन लोगों की पढ़ाई और ज्ञान प्राप्त करने में अधिक रुचि होती है। ऐसे में शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में ये सफलता प्राप्त करते हैं। चुकी इन लोगों के ऊपर गणेशजी की कृपा दृष्टि रहती है इसलिए इनका भाग्य भी बड़ा तेज होता है। अपने हुनर और भाग्य की बदौलत ये हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं। इन्हें हराना बड़ा मुश्किल होता है। ये अपनी जीत के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये भावुक और दयालु भी होते हैं। मिथुन राशि वालों को गणेशजी की रोज पूजा पाठ करते रहना चाहिए। इससे उनका भाग्य हमेशा प्रबल ही रहेगा।

मकर राशि

Makar

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मकर राशि के लोगों को भी भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता रहता है। ये लोग मेहनती स्वभाव के होते हैं। ये ईमानदार भी होते हैं, इसलिए इनके ऊपर आंख बंदकर भरोसा किया जा सका है। इनका दिमाग बड़ा शार्प होता है। ये पढ़ाई लिखाई में अव्वल आते हैं। गणेशजी के आशीर्वाद से इन लोगों की बुद्धि बड़ी तेज होती है। यदि ये रोज गणेशजी की आराधना करें तो इनका दिमाग हमेशा सही दिशा में ही सोचेगा और कार्य करेगा। इस चीज का इन्हें जीवन में बहुत लाभ मिलेगा। गणेशजी की कृपा से ये लाइफ में नए नए मुकाम हासिल करेंगे।

Back to top button