बॉलीवुड

दीपका और धोनी के प्यार की उड़ी थी अफवाह, इस खिलाड़ी की वजह से मस्तानी से दूर हुए थे माही

लोग दीपिका को मिस धोनी कहने लगे थे

बॉलीवुड अभिनेत्रियों का क्रिकेटर्स के प्रति प्रेम कोई नई बात नहीं है, अनुष्का शर्मा समेत कईं अभिनेत्रियों और क्रिकेटर्स का रिश्ता तो शादी के बंधन में भी बंधा लेकिन कईं रिश्ते ऐसे भी हैं जो या तो बीच में ही छूट गए या फिर उनके बारे में सच्चाई कभी सामने ही नहीं आई। ऐसे ही एक रिश्ते की ख़बरे थी दीपिका पादुकोण और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जब लोग दीपिका को मिस धोनी कहने लगे थे।

ms dhoni and deepika padukone

महेंद्र सिंह धोनी और दीपिका पादुकोण के रिश्ते की ख़बरों की कभी पुष्टि नहीं हुई लेकिन कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे के साथ वक्त बिताना पसंद करते थे। एक रैंप वॉक में दीपिका और धोनी साथ नजर भी आए थे जिसके बाद से उनके लिंक अप की खबरें और ज्यादा सामने आने लगी थीं। पहले भी धोनी का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं संग जोड़ा गया था। असिन और राय लक्ष्मी संग भी धोनी के लिंकअप की खबरें सामने आईं थीं।

Ms-dhoni

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मैच में दीपिका धोनी को चियर करती नजर आईं थीं। इस मैच के लिए धोनी ने ही दीपिका को बुलाया था। धोनी के लंबे बालों को काटने के पीछे भी कहा जाता है कि दीपिका को उनके बड़े बाल पसंद नहीं थे इसलिए उन्होने बालों को छोटा करवा लिया था।

deepika padukone

धोनी के अलावा दीपिका का नाम युवराज सिंह के साथ भी जोड़ा गया था। कहा तो ये भी जाता है कि युवराज सिंह के साथ दीपिका की नज़दीकियों की ख़बरों के बाद से ही धोनी ने दीपिका से दूरियां बनाना शुर कर दिया था।हांलाकि दोनों के साथ ही दीपिका के रिश्तों की कभी पुष्टि नहीं हुई और अब तीनों शादी कर जिंदगी में आगे बढ़ चुके है।

Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी ने कईं बार मीडिया के सामने दीपिका के साथ पूछे गए रिश्तों को लेकर कहा कि उनके बीच कुछ नहीं है जैसा दिखाया जा रहा है, मीडिया ने केवल कुछ कार्यक्रमों में हमें साथ देखने के बाद ऐसी कहानियां बनाई हैं। उन्होने दीपिका के कहने पर बाल काटने की बात को भी नकारते हुए कहा था कि मुझे कुछ नया करना था इसलिए मैंने अपनी हेयर स्टाइल बदली थी।

Dhoni

धोनी की ये लव स्टोरी भले ही अफवाह हो लेकिन उनकी रियल लव स्टोरी शादी के साथ पूरी हो चुकी है। साक्षी मलिक के साथ उनकी लव स्टोरी अब फैमिली स्टोरी बन चुकी है और दोनों की खूबसूत बेटी भी है। धोनी ने भले ही विश्व क्रिकेट से सन्यास ले लिया हो लेकिन BCCI की तरफ से उन्हें बड़ा तोहफा दिया गया है। हाल ही में धोनी को दुबई-ओमान में इसी साल होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का मेंटर बनाया गया है जिससे उनके फेंस को एक बार फिर विश्व कप में धोनी का जलवा देखने को मिलेगा।

Back to top button