राजनीति

सीएम के पिता नंद कुमार बघेल ने इंस्पेक्टर की टेबल पर खाया खाना, लोग बोले – ऐसी आवभगत’

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को ब्राह्मणों को लेकर विवादित बयान देने के लिए गिरफ्तार किया गया है

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें ब्राह्मणों को लेकर विवादित बयान देने के लिए गिरफ्तार किया गया है। बता दें, नंदकुमार को मंगलवार को रायपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया गया है। ख़ास बात यह है कि, नंद कुमार बघेल एक मुख्यमंत्री का पिता है, इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। इसके चलते लोग काफी तारीफ कर रहे हैं लेकिन इसी बीच नंद कुमार बघेल एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसके चलते सोशल मीडिया पर लगातार अलग-अलग कमेंट की बारिश हो रही है।

nand kumar

दरअसल, इस तस्वीर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल पुलिस थाने में इंस्पेक्टर की टेबल पर खाना खाते दिखाई दे रहे हैं। नंद कुमार बघेल की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस तस्वीर को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ मीडिया यूजर्स इस तस्वीर को सही बता रहे हैं तो कुछ लोगों का मानना है कि यह एक राजनीति कदम है। एक यूजर ने कहा कि, “काश पुलिस वाले आम बुजुर्गों के लिए भी इतने ही नरम दिली से पेश आए..” तो एक यूजर्स ने कहा कि, “यह सब सहानुभूति हासिल करने के लिए है।” एक यूजर ने लिखा कि, “इस मामले पर जो लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं उन्हें यूपी की हालत भी देखनी चाहिए।”

nand kumar

बता दें, नंद कुमार बघेल ने कुछ दिन पहले ब्राह्मणों के खिलाफ एक विवादित बयान दिया था। यह विवादित टिप्पणी उन्होंने लखनऊ में की थी। पिछले महीने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नंद कुमार बघेल ने कहा था कि, “अब वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा। ब्राह्मण विदेशी है जिस तरह अंग्रेज यहां से गए वह भी चले जाए। या तो ब्राह्मण सुधर जाए या फिर यहां से जाने के लिए तैयार हो जाए। ब्राह्मण हमें अछूत मानते हैं, हमारे सारे अधिकार छीन रहे हैं। गांव में भी अभियान चलाकर उनका बॉय कट किया जाएगा।”

nand kumar

नंद कुमार बघेल के इस बयान के बाद पूरे प्रदेश में ब्राह्मण समाज ने नाराजगी जताई थी। इतना ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई जिलों में उनके खिलाफ पुतला दहन भी किया गया था और एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। ऐसे में नंद कुमार बघेल को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बता दें, यह कोई पहली बार नहीं है इससे पहले भी नंद कुमार बघेल ब्राह्मण के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद 2001 में उन्होंने ‘ब्राह्मण कुमार रावण को मत मारो’ नामक पुस्तक लिखी थी जिसपर काफी विवाद भी हुआ था।

nand kumar

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पिता पर मुकदमा दर्ज होने पर कहा कि, “कांग्रेस सरकार में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है चाहे वह मुख्यमंत्री के 86 वर्ष के पिता ही क्यों ना हो। पुलिस द्वारा कानून के अनुसार कार्यवाही की जाएगी हमारे लिए कानून सबसे ऊंचा है। एक पुत्र के रूप में मैं अपने पिताजी का सम्मान करता हूं, लेकिन एक मुख्यमंत्री के रूप में उनकी किसी भी ऐसी गलती को अनदेखा नहीं किया जा सकता जो सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने वाली हो। हमारी सरकार में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है, फिर चाहे वह मुख्यमंत्री के पिता ही क्यों ना हो।”


bhupesh baghel

आगे उन्होंने कहा कि, “मीडिया में लगातार कहा जा रहा है कि नंद कुमार बघेल पर कोई कानूनी कार्यवाही नहीं होगी क्योंकि वह मुख्यमंत्री के पिता है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। मुख्यमंत्री के पिता के साथ भी वही कार्यवाही की जाएगी जो एक आम जनता के साथ होती है। बता दें, सीएम भूपेश बघेल ने पुलिस को अपने पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए थे।

Back to top button