बॉलीवुड

लंदन में है सोनम कपूर का यह आलीशान घर, देखिए इस ‘ड्रीम होम’ की शानदार तस्वीरें…

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने शेयर की अपने लंदन वाले घर की तस्वीरें, कुछ ऐसा दिखता है ये घर...

बॉलीवुड एक्ट्रेस और अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर फिल्मों के साथ ही साथ अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी मशहूर हैं। जी हां उनके पति आनंद आहूजा दिल्ली के जाने माने कारोबारी हैं और अपनी पत्नी को हर सुख सुविधा देते हैं। वहीं सोनम भी फिल्मों के अलावा विज्ञापनों से अच्छी खासी कमाई करती हैं और ये बात तो आप सभी जानते ही होंगे कि सोनम के पास दिल्ली में आलीशान घर हैं।

Sonam Kapoor

लेकिन लंदन में मौजूद उनका घर किसी राजमहल से कम नहीं लगता है। जी हां बता दें कि सोनम कपूर के इस नए घर के डेकोरेशन को देख कर आप भी खुश हो जाएंगे। एक्ट्रेस ने कुल 10 फ़ोटोज़ शेयर की हैं। इनमें बेडरूम से लेकर किचन और बाथरूम तक को देखा जा सकता है।

गौरतलब हो कि सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लंदन वाले घर की तस्वीरें साझा की हैं। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सोनम कपूर ने अपने लंदन वाले घर को जिस खूबसूरती से सजाया है, उसे देख यकीनन आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी। सोनम कपूर ने अपने घर की जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें उनके डाइनिंग एरिया से लेकर बेडरूम तक की तस्वीर देखी जा सकती है।

Sonam Kapoor House

बता दें कि यह घर बाहर से जितना दिलकश नजर आता है अंदर से उतना ही सुंदर है। सोनम कपूर लंदन आने के बाद इसी घर में रहती हैं। सोनम के घर के शानदार इंटीरियर को देख लोग इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

वहीं इस तस्वीर में आप सोनम कपूर का डायनिंग एरिया देख सकते हैं। बता दें कि सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा का फैमिली बिजनेस काफी बड़ा है। आनंद आहूजा ‘भाने’ के सीईओ एंड फाउंडर हैं।

इस तस्वीर में डायनिंग टेबल साफ नजर नजर आ रहा है जो देखने में बेहद ही लग्जरी है। सोनम के घर के शानदार इंटीरियर को देख लोग इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

ये है सोनम कपूर का बेडरूम, जिसे लाइट कलर से पेंट कराया गया है।

वहीं ये बाथरूम की तस्वीर है… सोनम ने अपने घर को कई महंगे सजावटी सामानों से सजाया है। साथ ही पूरे घर में वुडन फ्लोरिंग है।

वैसे आपको बता दें कि, दो बड़े बेडरूम और एक हाफ बेडरूम वाले इस घर की तारीफ वरुण धवन भी कर चुके हैं। वहीं सोशल मीडिया पर सोनम के घर को फैंस महल बता रहे हैं। इतना ही नहीं किसी, किसी ने इस घर को जन्नत भी बताया।

बता दें कि, सोनम कपूर लगातार इंडिया से लंदन ट्रेवल करती रहती हैं। अपनी कुछ फिल्मों की शूटिंग तो उन्होंने लंदन से ही शूट की थी। हाल में उन्हें बहन रिया कपूर की शादी में पति आनंद आहूजा के साथ स्पॉट किया गया था। खबरें तो एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की भी उड़ी थी। लेकिन बाद में वो सिर्फ अफवाह निकली। आख़िर में एक विशेष बात। आनंद और सोनम की मुलाकात 2014 में हुई और तभी से ये दोनों एक- दूसरे के साथ हैं। वहीं आपको बता दें सोनम ने ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की हुई हैं।

Back to top button