दिलचस्प

उबलते पानी की कड़ाही में बड़े आराम से समाधि लेकर बैठा बच्चा, Video देख हर कोई हैरान

आप ने बड़े बड़े संत महात्मा लोगों को समाधि लेते देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे बच्चे से मिलाने जा रहे हैं जिसने खौलते पानी की कड़ाही में बैठकर समाधि ले ली। अब इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखने में बड़ा ही खतरनाक लग रहा है। जिसने भी इसे देखा वह डर गया। लोगों ने इस वीडियो के पीछे का सच जानने की कोशिश भी की, लेकिन ये अभी तक एक पहेली ही बना हुआ है।

boy-sitting-in-boiling-water-went-viral

दरअसल हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो शेयर करते हुए उसने कैप्शन में लिखा यह 2021 का भारत है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक छोटा सा बच्चा उबलते हुए पाई के अंदर समाधि लगाकर बैठा है। यह पानी एक बड़ी सी कड़ाही में उबल रहा है। इस कड़ाही के नीचे कुछ लकड़ियां हैं जो तेजी से जल रही है। कड़ाही के पानी में कुछ फुल भी हैं।

बच्चे को उबलते पानी में समाधि लेता देख आसपास खड़े लोग भी हैरान है। हैरत की बात तो ये है कि पानी के उबलने के बावजूद बच्चा उसमें बड़े आराम से बैठा है। वह साथ में कुछ मंत्र भी बोल रहा है। बच्चे की समाधि का यह अंदाज देख हर कोई हैरान है। कोई बच्चे की तारीफ कर रहा है तो कोई इस चीज को रोकने की सलाह दे रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कड़ाही में रखा पानी तेजी से उबल रहा है।

boy-sitting-in-boiling-water-went-viral

यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह वीडियो साल 2019 में भी वायरल हुआ था। उस टाइम यह वीडियो किसी ने यूट्यूब पर अपलोड किया था। अब कुछ सालों बाद यह फिर से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होते ही इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी है। किसी ने इसे चमत्कार बताया तो कोई इसके पीछे वैज्ञानिक तर्क देते हुए कहने लगा कि बच्चे तक गर्म पानी पहुंच ही नहीं रहा है। इसके अलावा कुछ लोग बच्चे को भक्त प्रह्लाद का रूप भी मानने लगे।

देखें वीडियो

यह वीडियो ट्विटर पर आग की तरह फैल रहा है। इसे अभी तक 15 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं साढ़े सात हजार लोगों ने इसे रिट्वीट किया है। डेढ़ हजार से अधिक ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। कुछ इस वीडियो को फेक भी बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि इसमें कुछ तो गड़बड़ है। कोई भी व्यक्ति बिना दर्द का एहसास किए इतनी देर खौलते पानी में नहीं रह सकता है। इसमें जरूर कोई ट्रिक होगी जिससे लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है।

वैसे आप इस वीडियो को लेकर क्या सोचते हैं हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button