बॉलीवुड

कोर्ट में आमने सामने खड़े हुए हनी सिंह और उनकी पत्नी, जज बोली- भगवान, इंसाफ करने की हिम्मत देना

यो यो हनी सिंह इस समय अपनी गायिकी से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ने के आरोप लगाए हैं। कपल का केस इस समय दिल्ली कोर्ट में चल रहा है। ऐसे में हाल ही में कोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों का आमना सामना हुआ। इस दौरान अदालत ने हनी सिंह की बीवी शालिनी को उनके ससुराल से अपना सामान ले जाने की ईजाजत दे दी है।

honey singh

कोर्ट ने दोनों को यह भी समझाइश दी है कि वे एक दूसरे के खिलाफ गलत बयानबाजी न करें। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने अपना फैसला सुनने के पहले कमरे में कपल की एक घंटे से अधिक काउंसलिंग की। उन्होंने जैसे ही फैसला सुनाया तो अंत में ये भी कहा कि ‘हे भगवान, इनके साथ इंसाफ करने की हिम्मत देना।’

honey singh

गौरतलब है कि गायक हनी सिंह पर उनकी पत्नी ने शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। इसी सिलसिले में दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश होना पड़ा। इसके पहले हनी सिंह सुनवाई में शामिल नहीं हुए थे, तब जज ने उन्हें फटकार लगते हुए कहा था कि सिंगर को कार्यवाही में शामिल होना होगा, कानून से बढ़कर कुछ नहीं होता है। वहीं कोर्ट ने पहले ही ये साफ कर दिया था कि हनी सिंह अपनी पत्नी से किसी भी प्रकार का संपर्क नहीं करेंगे।

honey singh in court

इसके साथ ही अदालत ने आदेश दिया कि दोनों पक्षों के वकील शालिनी के ससुराल से सामान लेने के समय वहाँ मौजूद रहें। वे इकट्ठा किये गए सामान की सूची बनाए। साथ ही पूरी प्रक्रिया को वीडियोग्राफी में भी कैद करें। जाज ने आगे कहा कि ‘शादी में उतार-चढ़ाव आना सामान्य बात है। ऐसे में दोनों को अपने इमोशन्स पर काबू रखना चाहिए।’ अब मामले की अगली सुनवाई 28 सितंबर को होगी।

honey singh

वहीं इसके पहले हनी सिंह ने शुक्रवार को अदालत में एक आवेदन दाखिल किया था। इसमें उन्होंने घरेलू हिंसा के मामले में दायर याचिका पर बंद कमरे में सुनवाई करने की विनती की थी। हालांकि अदालत ने फिलहाल इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है।

honey singh

जैसा कि हम सभी जानते हैं हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार की शादीशुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं चल रही है। शालिनी ने हनी सिंह के ऊपर घरेलू हिंसा का केस दर्ज किया है। उन्हें साथ ही हर्जाने के रूप में 20 करोड़ रुपये की मांग भी की है। इसके साथ ही उनकी मांग है कि उनके दहेज का सभी सामान उन्हें वापसी दे दिया जाए। इतना ही नहीं उन्होंने मुआवजे के रूप में हनी सिंह से हर महीने पांच लाख रुपये की मांग भी की है।

honey singh

हनी सिंह और शालिनी तलवार ने 23 जनवरी, 2011 को शादी रचाई थी। सिंगर ने अपनी शादी के बारे में कई सालों तक लोगों को बताया नहीं था। शालिनी हनी सिंह के हर स्टेज शो में बैक स्टेज रहकर उन्हें सपोर्ट करती थी। हालांकि अब उन्होंने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि हनी सिंह उन्हें बीते 10 सालों से शारीरिक प्रताड़ना दे रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि हनी सिंह ने उनके साथ धोखा किया है।

Back to top button