अध्यात्म

तबाही से कम नहीं होता इन सपनों का आना, जिसने देखा उसके घर छा जाते हैं दुख के बादल

सपने (Dreams) हर किसी को आते हैं। इनमें कई अलग अलग तरह की चीजें नजर आती है। ऐसे में क्या आप ने कभी सोचा है कि आखिर इन सपनों का क्या मतलब होता है? स्वप्न शास्त्र (Swapn Shastra) की माने तो ये सपने हमे भविष्य में होने वाली अच्छी और बुरी घटनाओं का संकेत देखते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके आने का मतलब है आपके साथ निकट भविष्य में कुछ बुरा होने वाला है। ये अशुभ सपने होते हैं।

अशुभ फल देते हैं ये सपने

1. सपने में खुद को या किसी दूसरे को अनाज में मिट्टी मिलाते देखना अशुभ होता है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में कई संकट एकसाथ आने वाले हैं।

2. सपने में अलग अलग मौसम के बादल, आंधी, बारिश इत्यादि देखना जीवन में कष्ट लेकर आता है।

3. यदि आप सपने में खुद को कूड़ा, करकट या कांटेदार पेड़ पर सोया देख लें तो इसका अर्थ है आपको लाइफ में बहुत दुख भोगने पड़ेंगे।

4. सपने में गुलाब का फुल खिलता हुआ देखना या उसे खा लेना अशुभ होता है। इसका अर्थ है किसी बीमारी की वजह से आपकी मृत्यु हो जाएगी।

5. सपने में अपने जूते चोरी होते हुए देखना या अपनी बीवी का शव देखना बुरा होता है। इसका मतलब है रोग और परेशानी आपको जकड़ने वाली है।

6. सपने में खुद को बच्चा बनते या बूढ़ा होते देखना शुभ नहीं होता है। इसका मतलब है हमारे जीवन में दुखों का पहाड़ टूटने वाला है।

7. सपने में धरती को आकस्मिक रूप से जलमग्न देखने पर धन, मान-सम्मान और स्वास्थ्य की हानि होती है।

8. सपने में अपना चश्मा गिरता हुआ देखना बड़ा अपशगुन माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको जल्द ही धन से जुड़ी कोई बड़ी हानी होने वाली है।

9. सपने में अपने घर की किसी महिला का अपहरण होता देखना शुभ नहीं माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके घर महिलाओं की आपस में बहुत भयंकर लड़ाई होने वाली है।

10. सपने में कोए, तौते, उल्लू, चिरोटी बोलते हुए दिखाई दें तो मतलब है कि वे आपको धन हानि की सूचना दे रहे हैं।

11. सपने में जलमुर्गा, काला कौआ, और कुरकुरी देखने का अर्थ है आपको पैसों का नुकसान होने वाला है।

12. सपने में पके मांस को खाना, खरीदना या बेचना दिख जाए तो आपको धन का नुकसान होता है।

13. सपने में जलती लकड़ी, धुआं या कोयला देखना शुभ नहीं माना जाता है। इसका मतलब है कि आपका धन संग्रह जल्द नष्ट होने वाला है।

14. यदि कोई किसान सपने में अपने खेत के अंदर पानी देख लें तो उसकी फसल को नुकसान होता है।

15. सपने में हिरण, घोड़ा, गधा और हाथी के बच्चे देखने का अर्थ है आपकी कोई कीमती चीज जल्द गुम हो जाएगी।

16. सपने में अपने दोनों हाथों को कटा हुआ देखना बड़ा अपशगुन होता है। इसका अर्थ है आपके माता पिता की शीघ्र ही मृत्यु होने वाली है।

17. सपने में यदि काली बिल्ली रास्ता काट जाए तो ये दुर्भाग्य का संकेत होता है। इसका मतलब है कि अगले कुछ सालों तक भाग्य आपका साथ नहीं देगा।

Back to top button