राजनीति

कांग्रेस ने जब सत्ता छोड़ी थी तब LPG सिलिंडर 410 रुपये में मिलता था और अब 855 : राहुल गाँधी

महंगाई पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- 'जनता को भूखे पेट सोने पर मजबूर करने वाला खुद मित्र छाया में सो रहा है'

सरकार ने बुधवार को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी है। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी का कहना है कि, सरकार ने तेल की कीमत बढ़ाकर आम आदमी को सीधे चोट पहुंचाई है। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि जो पैसा सरकार जनता की जेब से ले रही है आखिर वह जा कहां रहा है?

rahul gandhi

एआईसीसी मुख्यालय में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि, “एक तरफ डिमोनेटाइजेशन और दूसरी तरफ मोनेटाइजेशन। किसानों, मध्यमवर्ग गरीबों और छोटे किसानों का डिमोनेटाइजेशन हो रहा हैं। बल्कि मोनेटाइजेशन सिर्फ सरकार के चार-पांच दोस्तों का ही हो रहा है।” राहुल गांधी ने कहा कि, “सरकार कहती है GDP बड़ी है। यह GDP का मतलब वह नहीं है जो आप समझ रहे हैं। GDP का मतलब है कि, गैस, डीजल, पेट्रोल और सरकार ने पिछले 7 साल में इन तीनों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इतना ही नहीं बल्कि सरकार ने इससे करीब 23 लाख करोड रुपए की कमाई की है और यह पैसे आखिर गए तो गए कहां?”

rahul gandhi

बता दें, राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि, “जनता को भूखे पेट सोने पर मजबूर करने वाला खुद मित्र छाया में सो रहा है लेकिन अन्याय के खिलाफ देश एकजुट हो रहा है।” राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट में कुछ आंकड़े भी साझा किए हैं जिसमें घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कितने बढ़ गए हैं यह दिखाया गया है। इसके अलावा राहुल ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, “पीएम मोदी ने पहले तो कहा था कि, मैं नोटबंदी कर रहा हूं। वहीं वित्त मंत्री कहती रही कि मैं मोनेटाइजेशन कर रही हूं लेकिन असल मायने में सरकार ने किसानों, मजदूरों, छोटे दुकानदारों, सैलरीड क्लास, सरकारी कर्मचारी और इमानदार उद्योगपति के लिए ही नोटबंदी की।”

राहुल गांधी के इस बयान के बाद संबित पात्रा ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि, “राहुल गांधी जीडीपी की गलत परिभाषा बता रहे हैं और वह देश को भ्रमित कर रहे हैं। CNP का अर्थ करप्शन, नेपोटिज्म और पॉलिसी पैरालिसिस है, लेकिन यह लोग GDP का सही अर्थ कभी नहीं समझ सकते। जब नोट बंदी हुई थी तब राहुल गांधी अक्सर परेशान नजर आए। इस दौरान गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी ने नोटबंदी में बहुत रुपए खोए हैं।

sambit patra

” संबित पात्रा के अलावा केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी सरकार का बचाव करते हुए कहा कि, “राहुल गांधी ने अपने कार्यकाल में 700 से अधिक मुद्दे उठाए होंगे। वह एक मुद्दा उठाते है फिर उसे भूल जाते हैं। असल में उनको भूलने की बीमारी है और उन्होंने ही कांग्रेस पार्टी को भूल भुलैया बना दिया है। सबसे पहले तो कांग्रेस के लोगों को राहुल गांधी का इलाज करवाना चाहिए।”

sambit patra

बता दें, कांग्रेस सरकार पिछले कई दिनों से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों को लेकर भाजपा पर लगातार निशाना साध रही है। कांग्रेस का कहना है कि, सरकार कुछ करो को हटाकर इन उत्पादों की कीमत कम करें। इससे पहले भी राहुल गांधी इन बढ़ते दामों के खिलाफ साइकिल चलाकर संसद पहुंचे थे। इतना ही नहीं बल्कि महंगाई के खिलाफ कई बार सड़कों विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। कांग्रेस बढ़ती महंगाई को लेकर लगातार मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।

410 रुपए से 885 पहुंचे सिलेंडर के दाम
राहुल गांधी ने कहा कि 2014 में जब UPA ने ऑफिस छोड़ा था तो सिलेंडर का दाम 410 रुपए था और आज सिलेंडर का दाम 885 रुपए है। सिलेंडर के दाम में 116% की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की कीमत में 2014 से 42% और डीजल की कीमत में 55% की बढ़ोतरी हुई है।

Back to top button