विशेष

मुंबई में नौकरी के दौरान अफगानी ने प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी रचाकर काबुल में बेच दिया

काबुल से बेटी की गुहार... 'मुझे बचा लो मां' अफगानी ने प्रेम जाल में फंसाया, फिर काबुल ले जाकर बेच दिया

अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होते ही वहां के कई नागरिकों ने भारत में शरण ले ली है। तालिबान के कारण वहां डर का माहौल है और हर कोई अफगानिस्तान से निकलने के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं। इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें कानपुर की एक लड़की अफगानिस्तान में फंसी हुई है और उसने अपनी मां को फोन करके भारत लौटने के लिए मदद की गुहार लगाई है। लड़की ने अपनी मां को फोन कर बताया कि, उसे काबुल से 80 किलोमीटर दूर झुरमुट नाम की जगह पर रखा गया है और उसे बंधक बनाकर मारपीट की जा रही है।

kabul

बाबू पुरवा इलाके के बगाही में रहने वाली लड़की की मां बहुत परेशान है। मां का आरोप है कि, अफगानिस्तान का एक नागरिक उसकी लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर अफगानिस्तान ले गया था। जहां लड़के ने उसकी बेटी को बेच दिया। लड़की की मां ने बाबूपुरवा थाने की पुलिस को अफगान नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने विदेश मंत्रालय को ईमेल के द्वारा सूचित कर दिया है।

kabul

लड़की की मां समीरुल निशा के मुताबिक, उनकी बेटी हिना खान साल 2013 में मुंबई में नौकरी करने के लिए गई थी। वह हिना खान की मुलाकात एक अफगानी लड़की से हुई जिसने हिना को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उससे शादी रचा ली। शादी करने के बाद लड़का उसे लेकर अफगानिस्तान चला गया था। हिना काबुल से करीब 80 किलोमीटर दूर अपने पति के साथ रहने लगी। जिसके बाद पति मोहम्मद गनी मुंबई वापस लौट आया लेकिन हिना वहीं रहने लगी।

जैसे ही अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हुआ तो वहां की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। हर कोई अफगानिस्तान छोड़ने की फिराक में लगा हुआ है। ऐसे में अफगानी लड़के ने मेरी बेटी को बेच दिया और खुद फरार हो गया। अब हाल ही मेरी बेटी ने मुझे फ़ोन कर कहा कि, उसे बंधक बना लिया गया और उसके साथ मारपीट की जा रही है।

kabul

आगे समीरुल निशा ने कहा कि, उनके पति इखलाक अहमद का देहांत हो चुका है। वह बेहद गरीब है और उनका एक बेटा है। ऐसे में अपनी बेटी के लिए समीरून निशा का रो-रो कर बुरा हाल है। समीरुन निशा के मुताबिक, हिना के 3 बच्चे भी हैं। 28 अगस्त की रात को उनके पास हिना का फ़ोन आया था जिसके बाद उसने अपने साथ हुए हादसे की कहानी सुनाई।

kabul

समीरुल निशा से डीएसपी साउथ ने जब बेटी को लेकर एक प्रार्थना पत्र लिखकर देने को कहा तो समीरुल निशा कहने लगी कि, “उनकी बेटी के दर्द और उस पर हुए जुल्मों की कहानी इतनी लंबी है कि लिखने के लिए पन्ने भी कम पड़ जाएंगे। फिर भी मैं आपको बेटी के साथ हुए जुल्मों की प्रमुख बातों को लिखकर दे रही हूं। एक महिला होने के नाते आप मेरा दर्द अच्छे से समझ सकती है।

कृपया करके मेरी बेटी को बचा लीजिए।” खबरों की माने तो मंगलवार को कानपुर साउथ की डीएसपी से मिलकर लड़की की मां ने बेटी को भारत लाने की मांग की है। वहीं विदेश मंत्रालय को भी इसकी सूचना दे दी गई है। विदेश मंत्रालय ने काबुल के रेस्क्यू ऑफिस को ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दे दी है।

Back to top button