बॉलीवुड

क्या सच में प्रेग्नेंट है सोनम कपूर, एक्ट्रेस ने अपना पेट दिखाकर खोला राज, देखें तस्वीरें

अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने 2007 में रणबीर कपूर के साथ ‘सांवरिया’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वे दिल्ली 6, आई हेट लव स्टोरी, आयशा, राँझना, भाग मिलखा भाग, डॉली की डोली, प्रेम रतन धन पायो, नीरजा, पेडमेन, विरे दी वेडिंग जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सोनम ने 2018 में आनंद आहूजा से शादी रचाई थी। उनकी शादी को तीन साल हो गए हैं। ऐसे में सोनम के फैंस उनके मां बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

sonam kapoor anand ahuja

जब भी किसी एक्ट्रेस की शादी होती है तो उसकी प्रेग्नेंसी की खबरें अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। कई बार तो एक्ट्रेस गर्भवती नहीं होती है, लेकिन फिर भी उनके प्रेग्नेंट होने की अफवाहें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल जाती हैं। अब ऐसा ही कुछ सोनम कपूर के साथ भी हुआ। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें उड़ रही हैं कि सोनम कपूर पेट से हैं। हालांकि अब सोनम ने इन अफवाहों पर लगाम देते हुए करारा जवाब दिया है।

सोनम कपूर सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को गलत साबित करने के लिए भी इसी सोशल मीडिया का सहारा लिया। दरअसल सोनम ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की। इस स्टोरी में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वे अपनी स्लिम और फ्लेट कमर दिखाती नजर आई।

अपनी फ्लैट बेली फ्लॉन्ट करते हुए सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को एक झटके में खत्म कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने पब्लिक में ये मैसेज दिया कि वे शादी के बाद भी कितनी फिट हैं। सोनम अपनी फिटनेस को लेकर बहुत जागरूक रहती हैं। एक जमाना था जब वे बहुत मोटी हुआ करती थी। लेकिन बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए उन्होंने अपना वजन कम कर लिया।

सोनम अपने इस नए लुक में कमाल की सेक्सी लग रही हैं। उन्होंने जो वीडियो साझा किया है उसमें उन्होंने एक पतली सी गोल्ड पेटी भी कमर में पहन रखी हैं। यह उनके स्लिम एंड सेक्सी लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बना रही है।

सोनम का यह अंदाज देख उनके फैंस पागल हुए जा रहे हैं। उनकी तारीफ़ों के कमेंट्स की जैसे बाढ़ सी आ गई है। एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि ‘शायद इन तस्वीरों के माध्यम से सोनम ने ये सबूत दे दिया कि उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें झूठी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

अब सोनम सच में प्रेग्नेंट है या नहीं ये तो वही बता सकती हैं। लेकिन उनका लेटेस्ट लुक और फ्लेट बेली देख ऐसा नहीं लग रहा कि वे पेट से हैं। हालांकि उनके प्रेग्नेंट होने का इंतजार फैंस को काफी दिनों से हैं। वे सोनम के बेटे या बेटी को देखने को बेताब है। सोनम के मां बनते ही अनिल कपूर भी नाना बन जाएंगे। वैसे वे सबसे कूल और यंग नाना होंगे इस बात में कोई शक नहीं है।

वैसे आप लोगों को सोनम कपूर का यह नया लुक और फिटनेस कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

 

Back to top button