बॉलीवुड

सालियों पर जान छिड़कते हैं ये बॉलीवुड अभिनेता, कुछ बीवी से तलाक के बाद भी रखते हैं साली से संबंध

जीजा और साली का रिश्ता बड़ा ही दिलचस्प होता है। कभी दोनों दोस्त बन लड़ाई हंसी मजाक करते हैं, तो कभी भाई बहन बन एक दूसरे का ख्याल रखते हैं। वहीं कुछ तो जीजा तो अपनी साली का गार्जियन बन उसकी लाइफ भी सुधार देते हैं। बॉलीवुड में भी कई ऐसे जीजा एक्टर्स हैं जो अपनी सालियों पर जान लुटाते हैं। आज हम आपको इन्हीं जीजा साली की जोड़ी से आपको मिलाने जा रहे हैं।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh)

रणवीर सिंह बॉलीवुड के चुलबुले और मस्तीखौर एक्टर्स में से एक हैं। वे हमेशा हंसी मजाक के मूड में रहते हैं। उनका यही नेचर उनकी साली यानि दीपिका पादुकोण की बहन अनीषा पादुकोण को अच्छा लगता है। जीजा साली की आपस में बहुत अच्छे से पटती है। दोनों एक दूसरे के साथ एक स्ट्रॉंग बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों का आपस में रिश्ता एक अच्छे दोस्त जैसा है।

सैफ अली खान (Saif Ali Khan)

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की साली बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर है। करिश्मा और सैफ एकसाथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। ऐसे में दोनों की आपस में बहुत अच्छे से बनती है। सैफ करीना से शादी करने से पहले ही करिश्मा के अच्छे दोस्त थे।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

ट्विंकल खन्ना की बहन रिंकी खन्ना अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की साली है। राजेश खन्ना के देहांत के बाद से अक्षय कुमार रिंकी की लाइफ में एक गार्जियन का रोल प्ले करते हैं। वे अपनी साली के हर सुख दुख के साथी बनते हैं। साली के जीवन में कोई समस्या आए तो उसे हल करते हैं।

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)

ऋतिक रोशन और  सुजैन खान का भले तलाक हो गया हो लेकिन आज भी दोनों अच्छे दोस्त है। ऋतिक सिर्फ सुजैन ही नहीं बल्कि उनकी फैमिली के भी बेहद करीब हैं। खासकर एक्टर का अपनी साली फराह खान अली से दोस्त जैसा रिश्ता है। दोनों एक दूसरे के हालचाल लेते रहते हैं।

अजय देवगन (Ajay Devgn)

अजय देवगन ने 1999 में काजोल से शादी रचाई थी। इस शादी के बाद अजय को दो सालियां तनीषा मुखर्जी और रानी मुखर्जी मिली। तनीषा मुखर्जी काजोल की सगी बहन है जबकि रानी और काजोल आपस में कजिन सिस्टर्स हैं। अजय की अपनी दोनों सालियों से बहुत पटती है। जब भी सब मिलते हैं तो बहुत हंसी मजाक और मस्ती करते हैं।

अरबाज खान (Arbaaz Khan)

मलाइका अरोड़ा के साथ अरबाज खान का रिश्ता टूट चुका है। मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं जबकि अरबाज जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद अरबाज और मलाइका आज भी एक दूसरे से समय समय पर मिलते रहते हैं। दोनों एक दूसरे की रिस्पेक्ट करते हैं। अरबाज मलाइका के परिवार को पसंद करते हैं। उनकी अपनी साली अमृता अरोड़ा से अच्छी बॉन्डिंग है।

निक जोनस (Nick Jonas)

प्रियंका चोपड़ा ने खुद से दस साल बड़े हॉलिवुड सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी रचाई है। निक की साली यानि प्रियंका की कजिन सिस्टर परिणीति चोपड़ा अपने जिजू के बेहद करीब है। दोनों के बीच दोस्तों वाला रिश्ता है। निक अपनी साली का बहुत ख्याल रखते हैं।

Back to top button