बॉलीवुड

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं खेसारी लाल यादव, जाने उनकी फीस, नेट वर्थ और लाइफस्टाइल

देश विदेश में लोग बॉलीवुड फिल्मों को खूब पसंद करते हैं। इसमें काम करने वाले सितारों का भी एक अलग ही रुतबा है। उनकी लाइफस्टाइल और संपत्ति भी करोड़ों में होती है। लेकिन सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्मों में भी खूब पैसा है। भोजपुरी फिल्मों का भी एक बड़ा फैन बेस है। इस इंडस्ट्री में काम कर के कई भोजपुरी एक्टर लाखों करोड़ों के मालिक बन गए हैं। उनकी लाइफ स्टाइल भी किसी बॉलीवुड सितारे से कम नहीं है। अब भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को ही ले लीजिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी फिल्में और गाने दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी करोड़ों में है। खेसारी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनके फैन सिर्फ भोजपुरी दर्शक ही नहीं है बल्कि हिंदी भाषा बोलने वाले दर्शक भी उन्हें पसंद करते हैं। यही वजह थी कि उन्हें बिग बॉस हाउस में भी लाया गया था। वहाँ फैंस को उनका रियल लाइफ अवतार देखने का मौका मिला था।

Litti-chokha

खेसारी लाल यादव आज जिस मुकाम पर हैं वहाँ तक पहुँचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। एक जमाने में वे लिट्टी चोखा बेचकर अपना पेट पाला करते थे, लेकिन आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। आज उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। कभी छोटे से कमरे में रहने वाले खेसारी आज एक आलीशान घर में रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको खेसारी लाल यादव की लाइफस्टाइल और कुल संपत्ति (Khesari Lal Yadav Lifestyle and Net Worth) बताने जा रहे हैं।

khesari-lal

khesari lal

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साल 2021 में खेसारी लाल यादव की नेट वर्थ 2-3 मिलियन डॉलर है। इसे रुपए में बदले तो ये रकम करीब 12 से 15 करोड़ रुपए होती है। खेसारी ने इतना सारा पैसा अपनी मेहनत और टेलेंट के दम पर कमाया है। वे एक फिल्म का 50 से 60 लाख रुपये चार्ज करते हैं। वहीं विज्ञापन और ब्रांड का प्रमोशन कर के भी वे खूब कमाते हैं। कई लोग उन्हें शादी या किसी प्राइवेट ईवेंट में भी पैसे देकर बुलाते हैं। इस तरह उनकी कमाई के कई सोर्स हैं।

khesari-lal

खेसारी लाल यादव का घर (Khesari Lal Yadav House) पटना में है। वहाँ वे एक आलीशान घर में रहते हैं। वहीं मुंबई में भी उनका लाखों की कीमत वाला एक फ्लैट है। खेसारी लाल को लग्जरी कारों का भी बड़ा शौक है। उनके पास लाखों से करोड़ों तक की गाड़ी का कलेक्शन (Khesari Lal Yadav Car Collection) है। वे महंगी और रॉयल गाड़ियों का शौक रखते हैं।

khesari-lal

उनके पास 30 लाख वाली Toyota Fortuner से लेकर बीएमडब्ल्यू, लैंड रोवर और फॉर्च्यूनर जैसे करोड़ों तक की गाड़ियां भी हैं। ‘बिग बॉस 13’ में आने पर खेसारी ने 2 से 3 लाख प्रति हफ्ता चार्ज किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

खेसारी लाल यादव की लाइफस्टाइल, घर और कार कलेक्शन देख आप समझ ही गए होंगे कि उनका इंडस्ट्री में क्या रुतबा है। खेसारी लाल के परिवार की बात करें तो उन्होंने साल 2006 में चंदा देवी से शादी रचाई थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे कृति और ऋषभ यादव हैं।

Back to top button