राजनीति

भारत में जब तक हिंदू बहुसंख्यक हैं, तभी तक यहां संविधान और कानून है – डिप्टी CM Nitin Patel

नेता लोग अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में छाए रहते हैं। इन दिनों गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल (Gujarat Deputy CM Nitin Patel) अपने एक खास बयानों की वजह से मीडिया की हेडलाइंस बटोर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है जिसके सामने आने के बाद सियासत भी शुरू हो सकती है। दरअसल गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने हिंदुओं की संख्या को लेकर एक अलग ही बयान दिया।

उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा ‘जब तक देश में हिंदू बहुसंख्यक है, तब तक ही देश में संविधान, धर्मनिरपेक्षता और कानून का शासन चलेगा। नीतिन पटेल ने आगे कहा कि यदि देश का हिंदू अल्पसंख्यक हो गया तो कुछ भी नहीं बचेगा। उन्होंने यह बात गांधीनगर में भारत माता मंदिर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान कही। बताते चलें कि गुजरात का यह मंदिर देश का पहला भारत माता का मंदिर भी कहलाता है।

Deputy CM Nitin Patel

दरअसल भारत माता मंदिर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन था। यहां स्पेशल गेस्ट के रूप में गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल आए हुए थे। बस इसी दौरान उन्होंने हिंदू जनसंख्या को लेकर यह बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि देश में कुछ लोग संविधान, धर्मनिरपेक्षता कि बाते करते हैं। आप मेरी बात का वीडियो रिकॉर्ड कर लें, मेरे शब्दों को नोट कर लें। जब तक देश में हिंदू बहुसंख्यक है, तभी तक संविधान और कानून का शासन चलेगा। जिस दिन हिंदुओं की संख्या कम होने लगी, उस दिन देश में धर्मनिरपेक्षता, लोकसभा और संविधान कुछ भी नहीं बचेगा। ये सभी चीजें दफन हो जाएंगी।

Deputy CM Nitin Patel

उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने अपने बयान में आगे ये भी कहा कि मैं हर किसी के बारे में नहीं बोल रहा हूं। मैं ये कक्लियर करना चाहता हूँ कि देश में लाखों ऐसे मुसलमान भी हैं जो सच्चे देशभक्त हैं। वहीं लाखों देशभक्त ईसाई भी यहां हैं। अब गुजरात पुलिस बल को ही ले लीजिए। इसमें हजारों मुसलमान हैं और ये सभी देशभक्त भी हैं। बताते चलें कि इस समारोह में गुजरात के गृहमंत्री प्रदीप सिंह जडेजा सहित VHP और RSS के कई बड़े नेता भी शामिल थे।

Deputy CM Nitin Patel

नितिन पटेल का यह बतान अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इस बयान को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। जहां एक तरफ बीजेपी समर्थक इस बयान का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेस समर्थक इसके विरोध में कमेंट्स कर रहे हैं। चलिए आप भी लगे हाथों उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल के इस बयान की एक वीडियो क्लिपिंग देख लीजिए।


वैसे नितिन पटेल के इस बयान पर आपकी क्या राय हैं? आप उनसे किस हद तक सहमति रखते हैं? हमे कमेंट कर जरूर बताएं। बताते चलें कि 65 साल के नितिन पटेल 5 अगस्त 2016 को गुजरात के उपमुख्यमंत्री बने थे। बस तभी से वे देश को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में छाए रहते हैं।

Back to top button