समाचार

अभी ठीक से दुनिया देख भी नहीं पाई थी 2 साल की मासूम, दरिंदे ने हवस मिटाने के लिए कर डाला रेप

महिलाओं से होने वापे अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। खासकर बलात्कार की घटनाएं आए दिन घटित हो रही है। हवस के भूखे दरिंदे अपनी प्यास बुझाने के लिए लड़कियों और महिलाओं को टारगेट करते हैं। हद तो तब हो जाती है जब ये हैवान मासूम बच्चियों तक को नहीं छोड़ते हैं। अब राजस्थान की राजधानी और पिंक सिटी जयपुर की यह घटना ही ले लीजिए।

यहां एक 2 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। दो साल की मासूम, जिसने अभी अभी दुनिया में कदम रखा है, उसे देखना शुरू किया है, उसी के साथ बलात्कार जैसी बड़ी वारदात हो गई है। हैरत की बात तो ये है कि बलात्कार करने वाला आरोपी कोई आदमी नहीं बल्कि एक नाबालिग लड़का है। चलिए इस हैरान कर देने वाली खबर को विस्तार से जानते हैं।

16 साल के लड़के ने किया 2 साल की मासूम का बलात्कार

राजधानी जयपुर से कलंकित करने वाली यह घटना सांगानेर सदर पुलिस थाने इलाके की है। यहां एक दो साल की बच्ची सीढ़ियों के पास खेल रही थी। तभी एक 16 साल के लड़के की गंदी नजर उस पर पड़ी। ऐसे में यह नाबालिग लड़का बच्ची को उसके घर से उठाकर अपने साथ ले गया। आरोपी बालक ने 2 वर्ष की मासूम को पलंग पर लेटाया और उसके साथ रेप करने लगा।

आरोपी की भाभी ने रंगे हाथों पकड़ा

आरोपी बच्ची के साथ रेप कर रहा था। बच्ची दर्द से चीख रही थी, बिलख रही थी, लेकिन उस दरिंदे का दिल नहीं पसीजा। वह बच्ची के साथ अपनी हवस मिटाता गया। तभी बच्ची की रोने की आवाज सुन आरोपी की भाभी आ गई। उसने अपने नाबालिग देवर को बच्ची के साथ दुष्कर्म करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। भाभी को देख आरोपी वहाँ से भाग गया।

पुलिस ने 4 स्पेशल टीमें बनाकर आरोपी को दबोचा

आरोपी के मौके से फरार होने के बाद हल्ला बच गया। जल्द ही बच्ची की मां और आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया। 4 स्पेशल टीमों का गठन किया गया। इसके बाद महज 24 घंटे में आरोपी को दबोच लिया गया। उधर बच्ची का मेडिकल टेस्ट भी हुआ जिसमें बलात्कार के सबूत मिले। इन सबूतों को आधार बनाकर अगले दिन ही बाल अदालत में चार्जशीट पेश की गई। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

डर से बोल भी नहीं पा रही मासूम

दो साल की बच्ची के लिए बलात्कार की घटना बड़ी भयानक थी। वह इस घटना से इस कदर सदमे में हैं कि ठीक से बोल भी नहीं पा रही है। पुलिस ने उसके खून से सने कपड़ों के सैंपल लेकर उसे भी जांच के लिए भेजा है। बच्ची की मां के के बयान के आधार पर पूरा मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि अदालत में आरोपी की भाभी अपने बयान से पलट गई थी। उसके ऊपर ससुरालवालों का दबाव था। जबकि यह पूरी घटना उसकी आंखों के सामने ही हुई थी। आरोपी की उम्र जानने के लिए उसके स्कूल के दस्तावेज भी कोर्ट के आदेश के बाद लाए गए हैं।

Back to top button