विशेष

क्या आप जानते हैं कौन थी एमएस धोनी की गर्लफ्रेंड और कैसे हुई थी उसकी मौत!

भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर फिल्म भी बन चुकी है, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ ने शानदार सफलता के साथ साथ धोनी के फैन्स और सभी को धोनी के जीवन के अहम पलों से रूबरू कराया।

यह फिल्म उनके जीवन के तमाम हिस्सों को दर्शाती है. इस फिल्म में धोनी के जीवन के लगभग सभी पहलुओं को दर्शाने का प्रयास किया गया है, फिल्म में धोनी का किरदार एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अदा किया है. उन्होंने धोनी के जीवन में संघर्ष से सफलता तक के तमाम दृश्यों को बखूबी निभाया है.

सुशांत सिंह ने पर्दे पर धोनी का किरदार गढ़ने के लिए खूब मेहनत की, उन्होंने इसके लिए धोनी के जीवन की बारीकियों पर काम किया, लेकिन धोनी के जीवन के कुछ ऐसे राज भी हैं जो सभी के सामने नहीं हैं और अगर हैं तो उनके पीछे की हकीक़त सब नहीं जानते, फिल्म में धोनी की लवलाइफ के बारे में भी बताया गया है. खेल के मैदान से लेकर धोनी की जिंदगी के हर खास पल को फिल्म में दर्शाने का प्रयास किया गया है.

मगर धोनी की जिंदगी का एक पहलू ऐसा भी है जिसपर वह बात नहीं करना चाहते जिसके बारे में उन्होंने शूटिंग के दौरान भी ज्यादा खुलकर बात नहीं की थी, और वो हैं उनकी गर्लफ्रेंड प्रियंका झा. वैसे तो फिल्म में प्रियंका झा का रोल दिशा पटानी ने निभाया है, लेकिन इस किरदार ने धोनी की जिंदगी पर कई सवाल खड़े कर दिए.

लोगों के बीच यह सवाल भी है कि क्या सच में धोनी की गर्लफ्रेंड की मौत कार एक्सीडेंट से हुयी, इस बात को लोग जानना चाहते हैं और हमेशा सवाल भी करते हैं. धोनी हमेशा इस सवाल से कतराते रहे हैं कहीं न कहीं ये एक ऐसा किरदार है जो आज भी धोनी को अन्दर से कमजोर कर देता है. आपको बता दें कि प्रियंका और धोनी की लवलाइफ तब की है जब धोनी अपना करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. उसी दौरान उनका टीम इंडिया में सेलेक्शन हुआ था. जब धोनी पर यह बायोपिक बनी तो वह आसानी से इसबात का जिक्र नहीं कर पा रहे थे. धोनी और प्रियंका शादी के बंधन में बंधना चाहते थे, मगर धोनी अपने करियर की अनिश्चितताओं के चलते चिंतित थे.

इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि धोनी और प्रियंका हमेशा के लिए अलग हो गए. मैच के सिलसिले में धोनी फॉरेन टूर पर गए थे, उस दौरान प्रियंका की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गयी. यह बात धोनी को टूर से लौटने के बाद पता चली. इसके बाद धोनी अन्दर से टूटे हुए महसूस कर रहे थे, मगर उन्होंने इस घटना को अपने जीवन की कमजोरी नहीं बनने दिया बल्कि इसके बाद उन्होंने और अच्छा परफॉरमेंस दिया, धोनी इस घटना को अपनी मजबूती बनाया और दुनिया के सामने चमकने लगे.

Back to top button